पुलिस ने चोरी की सात साइकिलो के साथ पकड़ा
दमोह। नगर में लंबे समय से स्कूली बच्चों की साइकिलो पर हाथ साफ करने वाला एक शातिर चोर आखिरकार पुलिस के हत्थे चढ़ ही गया। दरअसल इस बदमाश युवक ने बीते शनिवार को टीम उम्मीद के स्वच्छता अभियाान के दौरान सरस्वती स्कूल के पास से एक किशोर की साइकिल पर हाथ साफ कर दिया था। उसके लिए यहीं साइकिल चोरी महंगी पड़ गई।
टीम उम्मीद के हरीश पटेल के द्वारा साइकिल चोरी की इस घटना से कलेक्टर
से लेकर पुलिस के अधिकारियों को अवगत कराने के साथ सीसीटीवी फुटेज के जरिए
चोरी करने वाले की पहचान की लगातार कोशिश की जा रही थी। वहीं टीम की लगातार
सक्रियता के चलते कोतवाली पुलिस को भी साइकिल चोरी की इस छोटी सी घटना को
गंभीरता लेकर सक्रियता से कार्य करना पड़ा। नतीजन शातिर चोर पकड़ा गया तथा
उसके कब्जे से चोरी की सात साइकिले भी बरामद हुई।
मामले में जारी पुलिस प्रेस नोट के अनुसार कोतवाली पुलिस द्वारा चोरी की विभिन्न कंपनी की 7 साईकिले कीमती 70 हजार
रूपये की बरामद करने में सफलता हासिल की है.पुलिस अधीक्षक दमोह द्वारा शहर
में चोरी की घटनाओं पर अंकुश लगाये जाने हेतु व कार्यवाही करने हेतु
निर्देशित किया गया है जो उक्त निर्देशों के पालन में पुलिस अधीक्षक दमोह
के निर्देशन, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक दमोह व नगर पुलिस अधीक्षक दमोह के
मार्गदर्शन में थाना प्रभारी कोतवाली निरीक्षक मनीष कुमार के नेतृत्व में
दमोह कोतवाली पुलिस को 17 फरवरी 26 को मुखबिर से प्राप्त सूचना प्राप्त हुई
थी,कि टैल खजरी मोहल्ला में आशीष पटैल चोरी की साईकिले रखे हुए है, जो
कोतवाली पुलिस द्वारा त्वरित कार्यवाही कर संतोषी माता मंदिर खजरी मोहल्ला
से आशीष पटैल के घर से 7 साईकिले कुल कीमती करीबन 70 हजार रूपये की बरामद
कर आरोपी को गिरफ्तार किया गया. थाना कोतवाली में शु.न. 01/26 धारा 35 (1) ई
बीएनएसएस 303(2) बीएनएस का कायम किया गया, आरोपी आशीष पटैल द्वारा उक्त
साईकिले शहर से बच्चो के आने जाने वाले सार्वजनिक स्थानो से चोरी करना
बताया.
गिरफ्तार आरोपी
आशीष पिता देवेन्द्र पटैल उम्र 24 साल निवासी खजरी मुहल्ला दमोह से हीरो
कपन्नी की गेर वाली काले रंग की साईकिल फ्रेम नबर M3K274064, स्ट्राइडर
कम्पनी की गेर वाली साईकिल फ्रेम नंबर 08F2518414, हरकूलस कम्पनी की बिना
गेर वाली काले रंग की साईकिल जिसमें फ्रेन नंबर नहीं है,रोडियस कम्पनी की
बिना गेर वाली काले रंग की साईकिल जिसका फ्रेम नंबर 0Sk1C93373 स्टारबाइट
कम्पनी की हरे रंग की बिना गेर वाली साईकिल जिसका फ्रेम नंबर E006844
कीमती, अर्बन टेरेंनी सफेद रंग बिना गेर वाली साईकिल जिसका फ्रेम नंबर
GDE22177, लोटस कम्पनी की काले रंग की बिना गेर वाली साईकिल जिसका फ्रेम
नंबर A1C415131 बरामद की है.सराहनीय कार्य करने वाले अधिकारी कर्मचारी थाना
प्रभारी कोतवाली निरीक्षक मनीष कुमार, प्रआर. अभिषेक चौबे, प्रआर
देवेन्द्र रैकवार, प्र.आर महेश यादव, प्र.आर. अजीत दुबे, प्र.आर. कलीम खान,
आर. नरेन्द्र पटैरिया,प्रमोद गौंड,ब्रजेन्द्र मिश्रा, आकाश पाठक रहा। इस मामले के खुलासे के बाद लोगों का कहना है कि पुलिस इसी तरह से यदि
बाइक चोरी की घटनाओं में भी सक्रियता दिखाए तो बाइक चारी की घटनाओं का भी
पदार्फाश होते देर नहीं लगेगी।

.jpg)
0 Comments