Ticker

6/recent/ticker-posts

हीरापुर हाईव पर नरसिंहगढ़ पुल के नीचे गिरी अनियंत्रित कार.. रेस्क्यू के दौरान देर रात बाहर निकाल ली गई.. लेकिन सपना के नहीं मिलने से जल समाधि की आशंका..

अनियंत्रित कार नरसिंहगढ़ सुनार नदी में गिरी

दमोह। दमोह हीरापुर हाईवे पर एक बार फिर रफ्तार के कहर के चलते बड़ा हादसा हुआ है। नरसिंहगढ़ के आगे सीता नगर डैम के पानी से लबालब भरी सुनार नदी में मंगलवार शाम एक कार अनियंत्रित होकर गिर गई। हादसे के बाद कार चला रहा युवक जैसे तैसे बाहर निकलने में सफल रहा। इधर देर रात रेस्क्यू के दौरान खाली कर बाहर निकालने तथा महिला के नहीं मिलने से उसकी जल समाधि की आशंका जताई जाने लगी है..
प्राप्त जानकारी के अनुसार चैनपुरा निवासी नरसिंहगढ़ के ऑटो पार्ट्स दुकान संचालक सुनील अहिरवार रीनॉल्ट कंपनी की क्विड कार से अपनी पत्नि सपना के साथ मंगलवार शाम मकान के प्रसिद्ध हनुमान मंदिर दर्शन करने के लिए जा रहा था। नरसिंहगढ़ रेस्ट हाउस के नीचे बटियागढ़ रोड पर सड़क के ढलान पर उनकी कार अचानक अनियंत्रित होकर सुनार नदी पुल की साइड से उतरते हुए नदी की अथाह जल राशि में समा गई। बताया जा रहा है कि पुल से आ रहे किसी तेज रफ्तार वाहन द्वारा कार को कट मारे जाने पर चालक के द्वारा कार को भिड़ंत से बचाने की कोशिश की गई।
इसी दौरान अनंत्रित होकर कार पुल के बजाए साइड से नदी में गिर गई। घटना की सूचना तत्काल प्रत्यक्ष दर्शियों के द्वारा पुलिस के साथ ग्रामीणों को दी गई और जानकारी लगते ही नरसिंहगढ़ चौकी पुलिस पुलिस मौके पर पहुंच गई। गोताखोरों की टीम को भी सूचना दी गई वही लोगों की भारी भीड़ एकत्रित हो गई। इधर जिला मुख्यालय से एसपी के निर्देश पर एएसपी एसएसभदोरिया सीएसपी एचआर पांडे के साथ देहात थाना पुलिस और गोताखोरों की टीम ने मौके पर पहुंचकर क्रेन की मदद से करीब 40 फुट नीचे पानी से भरी नदी में कार की तलाश शुरू की। लेकिन लगातार प्रयासों के बाद भी सफलता हाथ नहीं लगी।
इधर कार को चला रहे सुनील अहिरवार जैसे तैसे कर से बाहर निकलने में सफल रहे जिनको पानी से बाहर निकाल कर इलाज के लिए जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है। मौके पर एसडीआरएफ की टीम प्राची दुवे के नेतृत्व में मोटरबोट एवं माईसेम फैक्ट्री की क्रेन की मदद से रेस्क्यू में कई घंटे तक चलता रहा। वही अंधेरा हो जाने की वजह से रेस्क्यू भी प्रभावित हुआ। परिजन महेश का कहना है कि हर मंगलवार की तरह सुनील पत्नी के साथ कार से हनुमान मंदिर बकायन शाला जा रहे थे इस दौरान गाड़ी अनियंत्रित होकर नदी में गिर गई 
 रेस्क्यू के दौरान देर रात खाली कार निकली.. इधर देर रात रेस्क्यू टीम कार को पानी में तलाशने में सफल रहने के बाद क्रेन की मदद से नदी से कार को बाहर निकालने में भी सफल रही। लेकिन कार में सपना के नहीं मिलने से उसकी जल समाधि की आशंका जताई जाने लगी है।शकीर मुहम्मद की खबर

Post a Comment

0 Comments