बिजली चोरी 34 प्रकरण दर्ज, 2 लाख की रिकवरी
दमोह शहर वितरण केंद्र अंतर्गत बढ़ते लाइन लॉस को कम करने के उद्देश्य से विशेष जांच अभियान चलाया गया। यह कार्यवाही मध्य प्रदेश पूर्व क्षेत्र विद्युत वितरण कंपनी के दक्षिण संभाग दमोह के कार्यपालन अभियंता मोतीलाल साहू के निर्देश पर की गई।
दमोह
शहर के शहरी क्षेत्र में सहायक अभियंता राघवेन्द्र इडिपाचे के मार्गदर्शन
में टीम गठित कर विभिन्न स्थानों पर बिजली चोरी पकड़ने की कार्रवाई की गई।
अभियान के दौरान पुराना थाना, 14 क्वार्टर धर्मपुरा, मांगज वार्ड क्रमांक
1, बिलवारी मुहल्ला, फुटेरा वार्ड एवं सीताबावरी क्षेत्रों में सघन जांच की
गई।
जांच में पाया गया कि कई उपभोक्ता खंभे से केबल
डालकर, केबल में कट लगाकर तथा पोल से सीधे तार जोड़कर अवैध रूप से बिजली
का उपयोग कर रहे थे। टीम ने मौके पर कार्रवाई करते हुए कुल 34 प्रकरण दर्ज
किए। बिजली चोरी करने
वाले उपभोक्ताओं के विरुद्ध विद्युत अधिनियम की धारा 135 एवं 138 के तहत
प्रकरण बनाए गए हैं। इन मामलों में 2 लाख रुपये से अधिक की रिकवरी
निर्धारित की गई है। इस दौरान लाइन कर्मचारी एवं आउटसोर्स कर्मचारी भी मौजूद
रहे।
कार्यपालन अभियंता मोतीलाल साहू ने स्पष्ट किया
है कि लाइन लॉस कम करने एवं राजस्व हानि रोकने के लिए प्रतिबद्ध है, आगे
भी नियमित इसी प्रकार क्षेत्र में सख्त अभियान जारी रहेगा। विभाग
ने आम नागरिकों से अपील की है कि वे अवैध विद्युत उपयोग से बचें तथा
नियमित रूप से बिल का भुगतान करें, अन्यथा नियमों के तहत सख्त कार्रवाई की
जाएगी।



0 Comments