प्रेस लिखी कार से पकड़वाई 11 पेटी अवैध शराब
दमोह। नशा विरोधी जन आंदोलन के तहत भगवती मानव कल्याण संगठन एवं भारतीय शक्ति चेतना पार्टी के संयुक्त तत्वाधान में 15 फरवरी 2026 की रात्रि 1:30 बजे पेट्रोल पंप के सामने रोड पर बांदकपुर में भगवती मानव कल्याण संगठन के सदस्यों ने थाना हिंडोरिया चौकी बांदकपुर पुलिस को सूचना देकर एक लाल क्रेटा कार जिसमें 11 पेटी अवैध शराब रखी हुई थी को पकड़वाने में सफलता प्राप्त की है।
महाशिवरात्रि की पूर्व रात्रि में
भगवान जागेश्वर नाथ की नगरी में प्रेस तथा महाकाल लिखी इस कार की पीछे की
डिग्गी में आठ पेटी लाल अवैध मसाला दो पेटी सफेद प्लान 36 भाव मेक डाबर एक
बोतल मेक डाबर रम की पकड़ी गई है। आरोपी विनोद दुबे निवासी बांदकपुर एवं
विजय लोधी निवासी हरदुआ चुंगल थाना हिंडोरिया चौकी बांदकपुर जो बेल्थरा
कलारी से अवैध शराब ले जाकर भोलेनाथ की नगरी बांदकपुर में सप्लाई के लिए ले
जा रहे थे। फिलहाल
पुलिस ने कार के साथ अवैध शराब को जब्त करके आबकारी एक्ट की धाराओं के तहत
मामला दर्ज करके कार्रवाई शुरू कर दी है।
भोलेनाथ के मंदिर के चारों तरफ यह अवैध शराब फल फूल रही है।
जहां भोलेनाथ के लिए जल अर्पण करने वारवान से श्रद्धालु मां नर्मदा जी का
जल भरकर कावड़ लेकर लाखों लाख श्रद्धालु पैदल भोलेनाथ के यहां जल अर्पण
करने के लिए आते हैं जहां उनकी मनोकामनाएं भोलेनाथ पूर्ण करते हैं ऐसे
स्थान पर अवैध शराब माफिया द्वारा अवैध शराब पहुंचाई जा रही है। कुल मिलाकर महाशिवरात्रि महापर्व की बेला में जिस तरह से बांदकपुर निवासी शराब माफिया बिलतरा कलारी से 11 पेटी शराब बांदकपुर ले जा रहे थे उससे अंदाजा लगाया जा सकता है कि इस अवैध शराब की बिक्री करके अराजक माहौल बनाने की तैयारी थी। जिसके पकड़े जाने से भगवान जागेश्वरनाथ की नगरी में महाशिवरात्रि महापर्व पर खराब माहौल बनने से बच गए। जिसके लिए संगठन कार्यकर्ता साधूवाद के पात्र कहे जा सकते है।

0 Comments