भोपाल से धनबाद और चोपन के लिए नई ट्रेन जल्द
भोपाल। भोपाल से सिंगरौली के बीच तीन दिन चल रही सिंगरौली ट्रेन की समय सारणी पर सप्ताह के शेष चार दिनों में सिंगरौली रूट पर आगे तक रेल सुविधा विस्तार को रेलवे बोर्ड ने हरी झंडी दे दी है। चोपन धनबाद के लिए जल्द ही नई ट्रेन शुरू होने से भोपाल से सातों दिन सिंगरौली मार्ग पर रेल सुविधा उपलब्ध हो जाएगी। जिसका लाभ उपेक्षित बीना कटनी रूट के सागर दमोह के यात्रियों को भी मिलने लगेगा। ट्रेन सेवा शुरू होने से उत्साहित यात्रियों ने इन ट्रेनों को भोपाल के बजाए उज्जैन से चलाने की मांग की है जिससे महाकाल लोक से बाबा बैजनाथ के धाम की यात्रा सुगम हो सके।
भोपाल से ट्रेन प्रतिदिन रात 8.55 पर छूटेगी सातों दिन.. फिलहाल भोपाल
से सिंगरौली के लिए ट्रेन क्रमांक 22165 सप्ताह में 3 दिन मंगलवार बुधवार
शनिवार को रात 8:55 बजे रवाना होती थी। सप्ताह के शेष चार दिनों में से 3
दिन सोमवार गुरुवार शुक्रवार को भोपाल से धनबाद के लिए ट्रेन क्रमांक 11631
तथा एक दिन रविवार को ट्रेन क्रमांक 11633 भोपाल से चोपन के बीच शुरू किए
जाने को रेलवे बोर्ड से हरी झंडी मिल जाने के बाद अब इसके शुरू होने की
तारीख का इंतजार किया जा रहा है। इन दोनों ट्रेनों के शुरू होने से भोपाल
से रात 8:55 पर बीना कटनी होकर सिंगरौली के लिए सातों दिन रेल सुविधा हो
जाएगी।
सिंगरोली से भोपाल के लिए भी सातों दिन ट्रेन मिलेगी.. इसी तरह सिंगरौली से भोपाल के बीच सप्ताह में 3
दिन मंगलवार गुरुवार शुक्रवार चलने वाली ट्रेन क्रमांक 22166 सिंगरौली
भोपाल एक्सप्रेस के समय पर सप्ताह में एक दिन चोपन से तथा तीन दिन धनबाद से
सिंगरौली होते हुए भोपाल के लिए रेल सेवा शुरू की जा रही है जिससे
सिंगरौली से भोपाल रूट पर भी सातों दिन यात्रियों को रेल सुविधा मिलने
लगेगी। हालांकि दमोह सागर से सिंगरौली ट्रेन दोनों तरफ से आधी रात के बाद
निकलती है जिससे इस ट्रेन का लाभ ज्यादातर यात्री नहीं उठा पाते। हालांकि
भोपाल तरफ से रेवांचल एक्सप्रेस मैं होने वाली भीड़ का दबाव कम करने के लिए
बीना कटनी रूट के लोगों को यह ट्रेन उपयोगी साबित हो सकती है।
दोनों नई ट्रेनों का ठहराव एवं टाईमिंग जारी.. ट्रेन क्र 11631 भोपाल धनबाद भोपाल त्रिसाप्ताहिक एक्सप्रेस
भोपाल से प्रत्येक सोमवार, गुरुवार एवं शुक्रवार शाम 20:55 पर रवाना होगी
और अगले दिन शाम 20:30 पर धनबाद पहुँचेंगी। वापसी में 11632 एक्सप्रेस
धनबाद से प्रत्येक रविवार, बुधवार एवं शनिवार को सुबह 7:20 को रवाना होकर
अगके दिन सुबह 7:00 बजे भोपाल पहुँचेंगी।
11633 भोपाल चोपन साप्ताहिक एक्सप्रेस प्रत्येक रविवार को शाम 20:55 पर रवाना होगी और अगले दिन सुबह 10:30 पर चोपन पहुँचेंगी। वापसी में 11634 एक्सप्रेस चोपन से प्रत्येक सोमवार को शाम 17:10 को रवाना होकर अगके दिन सुबह 7:00 बजे भोपाल पहुँचेंगी
इन दोनों ट्रेन की कोच संरचना : 01
वातानुकूलित प्रथम/टू टियर, 01 वातानुकूलित टू टियर, 01 वातानुकूलित थ्री
टियर/टू टियर, 04 वातानुकूलित थ्री टियर, 11 स्लिपर, 04 द्वितीय साधारण, 02
एसएलआर कुल 24 ICF कोच रहेगे। इन दोनोंं ट्रेन का दोनो दिशाओं में भोपाल, विदिशा, गंज बसौदा, बीना, सागर, दमोह,
कटनी मुरवाड़ा, खन्ना बंजारी, ब्यौहारी, मारवास ग्राम, सराय ग्राम, बरगवां,
सिंगरौली, करेला रोड, मिर्चा धुरी, ओबरा डैम, स्टेशनों पर ठहराव रहेगे।
रेलसेवा
सुधार समिति दमोह ने उज्जैन से चलाने की मांग.. भोपाल से सिंगरोली रूट के लिए जल्द ही सप्ताह में सातों दिन ट्रेन सेवा शुरू होने से उत्साहित रेल यात्रियों ने इन ट्रेनों को भोपाल के बजाए उज्जैन से चलाने की मांग की है जिससे महाकाल लोक से बाबा बैजनाथ के धाम की यात्रा सुगम हो सके। दमोह रेल सेवा सुधार समिति के प्रांजल चौहान ने सिगरोली रूट पर सातों दिन रेल सेवा के लिए रेल प्रशासन को साधुवाद देते हुए इसे भोपाल से बजाए उज्जैन से शुरू किए जाने की मांग की है।
रेलसेवा
सुधार समिति सागर के अध्यक्ष रवि सोनी ने बताया कि वर्ष 2002 में समिति ने यात्रियों की सुविधा हेतु तीन
पेसेजर ट्रेनों 1चोपन कटनी पैसेंजर 2 ,कटनी बीना पैसेंजर 3 बीना भोपाल
पैसेंजर को आपस में मर्ज करके भोपाल से चोपन लंबी दूरी की पैसेंजर ट्रेन
चलाए जाने हेतु मांग की थी। जिस पर तात्कालिक रूप से फरवरी 2003 में भोपाल हावड़ा
एक्सप्रेस के रूप नई ट्रेन परिचालित कर भरपाई की गई थी। रेल सेवा सुधार समिति कल दोपहर 3 बजे सागर स्टेशन पर चल रहे विभिन्न कार्यों का निरीक्षण कर यात्रियों को आरही समस्याओं को स्वयं देखेगी।




0 Comments