यश घनघोरिया मप्र यूथ कांग्रेस के प्रदेश चुने गए
मध्यप्रदेश यूथ कांग्रेस के चुनाव परिणाम गुरुवार को घोषित कर दिए गए हैं।
जबलपुर की पूर्व विधानसभा क्षेत्र से विधायक और पूर्व मंत्री लखन घनघोरिया
के बेटे यश घनघोरिया ने युवा कांग्रेस के प्रदेश अध्यक्ष के चुनाव में जीत
दर्ज की है। यश को सबसे ज्यादा 3 लाख 13 हजार 730 वोट मिले हैं। जबकि भोपाल
के अभिषेक परमार 2,38,780 वोट पाकर दूसरे नंबर पर रहे हैं।
15 लाख युवाओं
ने भरे थे मेंबरशिप फार्म 18 अप्रैल को एमपी में यूथ कांग्रेस के चुनावों
की घोषणा के साथ ही सदस्यता शुरू हुई थी।ऑनलाइन मोड पर एप के जरिए कराई गई
मेंबरशिप में हर नए सदस्य को 50 रुपए सदस्यता शुल्क भी अदा करना था। 20 जून
से 19 जुलाई तक चलाए गए सदस्यता अभियान में 15,37,527 युवाओं ने सदस्यता
फॉर्म भरे। इनमें से 63,153 युवाओं ने सदस्यता शुल्क जमा नहीं किया।
सदस्यता शुल्क के साथ 14 लाख 74 हजार 374 युवाओं ने मेंबरशिप के लिए फॉर्म
भरे थे।
जिला पंचायत सदस्य दृगपाल सिंह दमोह युवक कांग्रेस के जिला अध्यक्ष चुने गए.. दमोह जिले भर में
विभिन्न घटनाक्रमों को लेकर लगातार सक्रियता दर्ज करने की वजह से
सत्तारूढ़ दल BJP से लेकर कांग्रेसी खेमे तथा पुलिस प्रशासन की आंखों की
किरकिरी बने रहने वाले क्रांतिकारी युवा नेता दृगपाल सिंह लोधी ने त्रिकोणी मुकाबले में शानदार जीत दर्ज करके एक बार फिर अपने विरोधियों आलोचकों की नींद उड़ा दी है। अभाना
से जिला पंचायत सदस्य एवं युवा नेता दृगपाल सिंह लोधी दमोह से युवक
कांग्रेस के जिला अध्यक्ष निर्वाचित हुए है। बता दें कि कांग्रेस ने जून महीने
में कांग्रेस के सदस्यों की जिला अध्यक्ष चुनने के लिए एप के माध्यम से
वोटिंग कराई थी। दमोह से युवक कांग्रेस का तीन लोगों ने चुनाव लड़ा था,
जिनमें दृगपाल लोधी, अरुण दुबे, अफजल खान मैदान में थे। जिसमें दृगपाल लोधी
को 2554 वोट मिली और जिला अध्यक्ष निर्वाचित हुए। वहीं अरुण दुबे को 663
वोट मिली और अफजल खान को 1754 वोट मिली।
युवा कांग्रेस के विधानसभा अध्यक्ष परिणाम घोषित हुये.. दमोह।
युवा कांग्रेस चुनाव परिणाम में दमोह विधानसभा
से विधानसभा अध्यक्ष जितेन्द्र अहरवाल, ग्रामीण अध्यक्ष जगत असाटी, शहर
अध्यक्ष सुमिल जैन, दमोह उपब्लाक अध्यक्ष विकास पाण्डेय, उपब्लाक अध्यक्ष
देविन्द्र लोधी, हटा विधानसभा से सौरभ राय और पटेरा ब्लाक अध्यक्ष हनी
ताम्रकार घोषित हुये है। वही पथरिया विधानसभा से अजय ठाकुर अध्यक्ष बने और बटियागढ
ब्लाक अध्यक्ष गौरव गर्ग बने और नरसिंहगढ ब्लाक अध्यक्ष निशांत सिकरी बने।
ग्रामीण अध्यक्ष जगत आसाटी ने कहा कि मैं काफी लंबे समय से कांग्रेस पार्टी
में सक्रिय भूमिका निभा रहा हूॅं में पहली बार युवा कांग्रेस में अध्यक्ष
बना जिसमें विशेष आभार यवा कांगेस के पूर्व अध्यक्ष अभिषेक डिम्हा का मानता
हूॅ जिन्होंने इस बार स्वयं चुनाव चुनाव न लड़कर पूरे जिले में नये युवाओ
को मौका दिया व विधानसभा अध्यक्ष व नये ब्लॉक अध्यक्ष बनाये वहीं शहर
अध्यक्ष सुमिल जैन ने कहा कि मुझे जो दायित्व मिला है वो मैं पूरी
जिम्मेदारी से निभाउंगा। इस बार चुनाव में नये युवाओ को मौका मिला है जो
राहुल गांधी जी की सोच विचारधारा पर है मैं समस्त वरिष्ठ कांग्रेसजनो व
विशेष रूप से अभिषेक डिम्हा व रफीक खान का आभार मानता हूं हम सभी ने मिलकर
युवा कांग्रेस में नये नये सदस्यो को जोड़कर मध्यप्रदेश व दमोह में
भ्रष्टाचार रूपी भाजपा सरकार को जड़ से उखाड़ फेकने के लिये लगातार संघर्ष
करते रहेगें। विधानसभा अध्यक्ष जितेन्द्र अहिरवाल ने बताया कि यह चुनाव
हमारे लिये उत्साहपूर्ण रहा लगातार युवाओ की सदस्यता कर हम सभी अध्यक्ष
उपाध्यक्ष बने है हमारा कार्यकाल तीन साल का रहेगा जिसमें हम सभी अनैतिक
भ्रष्टाचार की लड़ाई लगाता लड़ते रहेगे हमारा काम है पार्टी में युवाओ की फौज
का मजबूत करना व कांग्रेस पार्टी राहुल गांधी जी को मजबूती प्रदान करना
मैं पार्टी का छोटा सा कार्यकर्ता था लेकिन आज अभिषेक डिम्हा व रफीक खान के
सहयोग से आज विधानसभा अध्यक्ष का चुनाव जीतकर निर्वाचित हुआ हूं मै अपना
दायित्व पूर्व निष्ठा से निभाकर पार्टी को मजबूती प्रदान करूंगा।
0 Comments