Ticker

6/recent/ticker-posts

मप्र कर्मचारी कांग्रेस ने वन कर्मचारियों को बढ़ा हुआ H.R.A एवं ऐरियर भुगतान की मांग की.. इधर भारतीय मजदूर संघ ने भगवान विश्वकर्मा जयंती राष्ट्रीय श्रम दिवस के रूप में मनाई..

वन कर्मचारियों को बढ़ा हुआ H.R.A की मांग

दमोह। मध्यप्रदेश शासन ने पिछले साल सभी अपने शासकीय कर्मचारियों को मकान किराया बढ़ाने का आदेश जारी किया था। लगभग सभी विभागों में बढ़ा हुआ H.R.A शासकीय कर्मचारीयों को मिलने लगा है लेकिन दमोह वन विभाग के कर्मचारियों को बढ़ा हुआ H.R.A का लाभ नहीं मिल रहा है जिसके संबंध में मध्य प्रदेश कर्मचारी कांग्रेस दमोह जिले के अध्यक्ष पं रोशन नायक ने अपने वन कर्मचारियों के साथ वन मंडल अधिकारी को ज्ञापन सौंपा..
 ज्ञापन में मध्य प्रदेश कर्मचारी कांग्रेस दमोह ने मांग की है कि बन कर्मचारियों को जो शासन द्वारा H.R.A बढ़ाया गया था उसे वन विभाग द्वारा आज तक नहीं दिया जा रहा है जबकि अन्य वन मंडलो में H.R.A बढ़ा दिया गया है और सभी कर्मचारियों को उसका लाभ मिलने लगा है। स्थापना प्रभारी द्वारा मार्गदर्शन मांगने पर समय निकाला जा रहा जिससे कर्मचारियों का बहुत नुकसान हो रहा है और कर्मचारियों में निराशा का माहौल बन रहा है। अतः महोदय जी से निवेदन है कि अन्य वन मंडलों की तरह दमोह के बन कर्मचारियों को बढ़ा हुआ H.R.A का लाभ एवं ऐरियर दिया जाए।
रोशन नायक जिलाध्यक्ष का कहना है कि स्थापना प्रभारी द्वारा हमेशा वन कर्मचारियों के काम को टालते रहते हैं मप्र कर्मचारी कांग्रेस ने तीन माह पहले भी कर्मचारियों को बढ़ा हुआ H.R.A का लाभ देने का पत्र दिया था जिसके लिए वन विभाग ने अपने वरिष्ठो से मार्गदर्शन मांग लिया था लेकिन आज दिनांक तक मार्गदर्शन का कोई जवाब वरिष्ठ अधिकारियों से नहीं आया वहीं वन मंडल स्थापना प्रभारी से मिलकर कई बार बोला है कि जिन्हें पहले से मकान किराया का लाभ दिया जा रहा है उन्हें आप तुरंत बढ़े हुए मकान किराया का लाभ दिया जा सकता है और जिन कर्मचारियों के आवेदन आ रहे हैं उनको पात्रता अनुसार लाभ दिया जाए ताकि जो हमारे कर्मचारी जंगलों की सुरक्षा कर रहे हैं और वो बार बार वन मंडल नहीं आ सकते हैं वहीं हमारे कर्मचारी का हर महीने कम से कम एक हजार का नुक़सान हो रहा है। जब मध्यप्रदेश शासन ने H.R.A बढ़ाने के शासकीय कर्मचारी के स्पष्ट दिशा निर्देश जारी किए हैं और लगभग सभी विभागों में बढ़ा हुआ मकान किराया कर्मचारियों को मिलने लगा है तो फिर वन विभाग के कर्मचारियों को बढ़ा हुआ मकान किराया क्यों नहीं दिया जा रहा है।
स्थापना प्रभारी कोई भी काम नहीं करना चाहते हैं।वही कर्मचारियों ने मध्यप्रदेश कर्मचारी कांग्रेस दमोह जिले के अध्यक्ष पंडित रोशन नायक के माध्यम से वनमंडल अधिकारी महोदय दमोह से कहा है कि जो D.A बढ़ा हुआ था उसके ऐरियर की राशि शासन के निर्देशानुसार दी जानी थी वह अभी तक नहीं दी गई जबकि अन्य विभागों में ऐरियर समय से दिया जा रहा है ऐरियर देने में स्थापना प्रभारी एवं आपरेटर के द्वारा 1 साल से ज्यादा का समय लगा दिया है और एरियर की गणना में भी विसंगति की जाती हैं जिससे वन कर्मचारियों की  स्थापना प्रभारी एवं आपरेटर के प्रति नाराजगी है मध्य प्रदेश शासन के आदेश अनुसार मध्य प्रदेश वन विभाग के शिवपुरी, विदिशा, उत्तर वन मंडल सागर एवं अन्य वन मंडलों में H.R.A दिया जा रहा है जबकि दमोह वन मंडल में स्थापना प्रभारी द्वारा मार्गदर्शन की बात कहकर पिछले तीन महीना से कर्मचारियों का शोषण किया जा रहा है..
 ज्ञापन देने वालों में अमित तिवारी, लच्छू अहिरवार, दिनेश नेमा, वरूण चौबे, बृजेश महोबिया,अजय तिवारी, दिलीप रजक, प्रमोद शर्मा,राजेन्द्र अहिरवार, अनिल अहिरवार, आकृति शुक्ला, मनीष तिवारी, सरन सोनी,तारा सिंह, अनिल ठाकुर, हरिशंकर अहिरवार, दुर्गेश अहिरवार, प्रेम राही आदि कर्मचारियों ने मांग कि जिससे मध्यप्रदेश कर्मचारी कांग्रेस दमोह जिले के अध्यक्ष पंडित रोशन नायक ने वन मंडल अधिकारी महोदय जी के समक्ष कर्मचारियों की मांगों को रखा और शीघ्र समाधान करने का आश्वासन वनमंडल अधिकारी महोदय ने दिया।
भारतीय मजदूर संघ  ने भगवान विश्वकर्मा जयंती राष्ट्रीय श्रम दिवस  के रूप में मनाई.. दमोह विश्वकर्मा जयंती राष्ट्रीय श्रम दिवस के मुख्य अतिथि  भयन जी भाई साहब जिला प्रचारक राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ, विशिष्ट अतिथि श्याम शिवहरे जिला अध्यक्ष भाजपा, धर्मेंद्र चौबे विभाग प्रमुख सागर, प्राचार्य ऋषभ जैन, अध्यक्षता सीमेंट फैक्ट्री के महामंत्री दारा सिंह के सानिध्य मैं हर्ष के साथ मनाया गया। आयोजन में डॉ एच एस सूर्यवंशी कार्यकारी अध्यक्ष संविदा राज्य स्वास्थ्य कर्मचारी संघ स्थाई सदस्य ग्रहण की सदस्यता अभियान/श्रम दिवस को सार्थक बनाया।
आयोजन में प्रांतीय जिला कार्य समिति के सम्मानित पदाधिकारी एवं सदस्य गण एवं सदस्यों के साथ मातृशक्ति श्रीमती ज्योति चौहान, श्रीमती भागवत पटेल, श्रीमती मनीषा रोहित, श्रीमती कीर्ति प्यासी, सीमेंट महासंघ नरसिंहगढ़ से विश्वजीत कुमार, कैलाश मिश्रा, निशांत गुप्ता, श्रीनिवास राव, सफाई कर्मचारी संघ के जिला अध्यक्ष निखिलेशचौहान, कृषि ग्रामीण मजदूर संघ के कार्यकारी अध्यक्ष सुधीर सोलंकी जगदीश जैन उपाध्यक्ष बड़ी मजदूर संघ, तहसीलदार सिंह गुर्जर अध्यक्ष फार्मासिस्ट यूनियन महासंघ, पुनीत मिश्रा महामंत्री धीरज अहिरवार जिला मीडिया प्रभारी भारतीय मजदूर संघ, तनुज पाराशर लघु व्यापारी संघ, कार्यक्रम का संचालन एवं आभार जिला मंत्री देवेंद्र चौबे जी के द्वारा किया गया।

Post a Comment

0 Comments