Ticker

6/recent/ticker-posts

अनियमितताओं के आरोप में कंपनी पर प्रकरण दर्ज, नोटिस जारी.. कलेक्टर को शराब दुकान निरीक्षण में मिला गंदगी भरा माहौल, नहीं मिला स्टाक रजिस्टर अद्यतन..

कलेक्टर को निरीक्षण में मिली अनेक अनियमितता

दमोह। निरीक्षण के दौरान मदिरा दुकान पर पायी गई अनियमितताओं के आरोप में कलेक्टर सुधीर कुमार कोचर ने सुरेखा कॉलोनी सिविल वार्ड 09 दमोह मॉ वैष्णों देवी एण्ड कंपनी को कारण बताओ सूचना पत्र जारी किया है। 

जारी पत्र में कहा गया है क्‍यों न संबंधित के विरूध्‍द वैधानिक कार्यवाही की जावे इस संबंध में संबंधित अपना उत्‍तर कारण बताओ सूचना पत्र प्राप्‍त होने की तिथि से 03 दिवस में प्रस्‍तुत करें अन्‍यथा यह माना जाकर कि संबंधित को आरोप स्‍वीकार हैं प्रकरण में मॉ वैष्णों देवी एण्ड कंपनी के विरूध्‍द एकपक्षीय वैधानिक कार्यवाही की जायेगी।

ज्ञातव्य है गत रात्रि भ्रमण के दौरान मदिरा दुकान बस स्‍टैण्‍ड परिसर एवं आस पास डिस्‍पोजल गिलास पानी पाउच एवं अन्‍य गंदगी पाये जाने मदिरा दुकान में स्‍टॉक रजिस्‍टर अद्यतन नही पाये जाने पर जीएलसी की शर्तो का उल्‍लंघन मानने के आरोप में आबकारी उपनिरीक्षक वृत दमोह अ द्वारा विभागीय प्रकरण दर्ज किया जाकर जिला आबकारी अधिकारी दमोह के समक्ष प्रस्तुत किया गया।

Post a Comment

0 Comments