Ticker

6/recent/ticker-posts

सांसद श्री लोधी ने व्यापारियों से नेक्स्ट जेन जीएसटी रिफोर्म पर की विस्तृत चर्चा.. युवा संगम रोजगार मेले में मुख्यमंत्री उद्यम क्रांति योजना अंतर्गत 31 लाख 50 हजार रू के चेक वितरित..

व्यापारियों से नेक्स्ट जेन जीएसटी रिफोर्म पर चर्चा

दमोह।  सांसद दमोह राहुल सिंह लोधी ने आज प्रातः दमोह विधानसभा में शारदेय नवरात्रि के द्वितीय दिवस के अवसर पर जीएसटी उत्सव कार्यक्रम अंतर्गत घंटाघर दमोह पर व्यापारिक प्रतिष्ठानों का भ्रमण कर व्यापारियों को पुष्पगुच्छ भेंट कर नेक्स्ट जेन जीएसटी रिफोर्म पर विस्तृत चर्चा की। इस दौरान सांसद दमोह श्री लोधी ने आह्वान करते हुए कहा प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी जी के नेतृत्व में केंद्र सरकार द्वारा लागू किए गए ऐतिहासिक जीएसटी सुधारों का लाभ अधिक से अधिक उपभोक्ताओं तक पहुँचाने में अपनी सक्रिय भूमिका निभाएँ।

उन्होंने कहा आने वाले त्यौहारों के समय जीएसटी दरों में मिली छूट से उपभोक्ताओं की खरीददारी और बचत में ऐतिहासिक वृद्धि होगी तथा आत्म निर्भर भारत के संकल्प को नई गति मिलेगी। इस अवसर पर भाजपा जिलाअध्यक्ष श्याम शिवहरे जिला पंचायत अध्यक्ष प्रतिनिधि गौरव पटेल महेश पटैल, संजय यादव, संजय सेन, मनीष तिवारी, अमित बजाज, राघवेंद्र परिहार, विनीता कुलस्ते, पार्षदगण सहित व्यापारीगण मौजूद रहे।

मुख्यमंत्री उद्यम क्रांति योजना अंतर्गत 31 लाख 50 हजार रूपये के चेक वितरित.. दमोह। विधायक जयंत कुमार मलैया के मुख्य आतिथ्य में पीएम श्री शासकीय ज्ञानचंद श्रीवास्तव महाविद्यालय में युवा संगम रोजगार स्वरोजगार एवं अप्रिंटिस मेले का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में भाजपा जिलाध्यक्ष श्याम शिवहरे रमन खत्री संजय सेन पॉलीटेक्निक महाविद्यालय प्राचार्य टीके श्रीवास्तव प्रधानमंत्री कॉलेज आफ एक्सीलेंस शासकीय महाविद्यालय डॉ आलोक कुमार जैन स्वामी विवेकानंद कॅरियर मार्गदर्शन डॉ एनआर सुमन सहित आईटीआई प्राचार्य अभिषेक तिवारी जिला रोजगार अधिकारी एलपी लडिया मौजूद रहे।

कलेक्टर सुधीर कुमार कोचर के मार्गदर्शन में आयोजित इस मेले में जर्मन में करियर एवं रोजगार के अवसर पर सेमीनार जिसमें एलएण्ड एस महाराष्ट्र के प्रतिनिधि पुनित भूटानी एवं नेहा साहू जर्मन भाषा स्पेशलिस्ट दमोह द्वारा युवाओं को करियर एवं जॉब के संबंध में मार्गदर्शन दिया गया। इस दौरान कम्पनियों ने विद्यार्थियों के साक्षात्कार आयोजित कर 232 युवाओं का प्लेसमेंट किया। सम्पूर्ण कार्यक्रम में लगभग 500 से अधिक युवाओं ने पंजीयन कराया एवं जानकारी प्राप्त की। मुख्यमंत्री उद्यम क्रांति योजनाअंतर्गत स्वीकृत.वितरण ऋण प्रकरणों  में 31 लाख 50 हजार रूपये की राशि के चेक अतिथियों द्वारा वितरित किये गये।

युवा संगम कार्यक्रम में 10 कंपनियां ने भाग लेकर आईटीआई फिटर टेक्नीशियन डिप्लोमा 10 वीं एवं 12 वीं स्नातक के छात्र.छात्राओं का निजी क्षेत्र की कंपनियां ने 232 युवाओं का चयन किया। स्वरोजगार योजनाओं के विभागों ने आवेदकों के लिये मार्गदर्शन एवं जानकारी प्रदान की। स्थानीय स्तर पर मुख्यमंत्री सीखो कमाओ योजनाओं के जॉब हेतु वैकेसी क्रियेट करवाकर रोजगार उपलब्ध कराये गये। इस वित्तीय वर्ष में 6 युवा संगम रोजगार स्वरोजगार एवं अप्रिंटिस मेला के माध्यम से 3375 आवेदकों के लिये रोजगार के अवसर उपलब्ध कराये गये एवं 200 से अधिक हितग्राहियों के लिये स्वरोजगार योजनाओं के ऋण स्वीकृत कराये गये।              
एक छात्रा ने बताया आज के ओरिएंटेशन प्रोग्राम में हमने सीखा की वहां जर्मनी कैसे जा सकते हैं क्या करना पड़ता हैए कैसे वहां पर रोजगार प्राप्त कर सकते हैं रोजगार के क्षेत्र में वहां पर क्या अवसर हैए उसके बारे में हमको बताया गया है।  जिला जनसंपर्क अधिकारी वाईण्ए कुरैशी ने आभार व्यक्त करते हुये कहा जिले के कलेक्टर सुधीर कुमार कोचर युवाओं के लिए सतत् प्रयासरत है ऐसे अवसरो का आपको सदैव लाभ उठाना चाहिए। आपके द्वारा बहुत अच्छे प्रश्न पूछे गये और उसका माकूल जबाव भी हमारे अतिथियों द्वारा दिये गये। आप सभी सौभाग्यशाली है कि ऐसे अवसर आप लोगों को प्राप्त हो रहे हैए तो इसका लाभ उठाइये और आप सदैव पॉजिटिव रहे और कभी निगेटिव सोचिये ही मत क्योकि जिंदगी में वही सफल होते है जो पॉजीटिव रहते है। संचालन विपिन चौबे ने किया।

Post a Comment

0 Comments