Ticker

6/recent/ticker-posts

नवरात्र पर्व की खुशियां मातम में बदली.. अज्ञात वाहन की टक्कर से बाइक सवार की मौत.. इधर स्वच्छता ब्रांड एंबेसडर हरीश पटेल ने सड़क दुर्घटना के घायलों को पहुंचाया अस्पताल

अज्ञात वाहन की टक्कर से बाइक सवार की मौत

दमोह जबलपुर स्टेट हाईवे पर गुरुवार कि रात अज्ञात वाहन ने टू व्हीलर सवार व्यक्ति को टक्कर मार दी जिसकी घटना पर ही मौत हो गई जानकारी लगते ही पुलिस मौके पर पहुंची। घटनास्थल की जो तस्वीरे सामने आई है उसे देखकर कहा जा सकता है कि यदि बाइक सवार हेलमेट पहने होता तो शायद उसकी जान बच जाती..
प्राप्त जानकारी के अनुसारजबेरा थाना के सिंग्रामपुर चौकी के फलको नाला के पास गुरुवार कि रात अज्ञात वाहन ने टू व्हीलर सवार व्यक्ति को टक्कर मार दी जिसकी घटना पर ही मौत हो गई जानकारी लगते ही पुलिस मौके पर पहुंची। जहां पर मृतक की पहचान लालपुर मझगंवा निवासी गोलू पिता रतन ठाकुर के रूप में की गई। घटनास्थल के पास ही मृतक की बाइक भी क्षतिग्रस्त हालत में पड़ी हुई थी जिससे टक्कर मारने वाले वाहन की स्पीड का अंदाजा लगाया जा सकता है।
बताया जा रहा है कि  सिंग्रामपुर से गोलू ठाकुर  अपनी लाल कलर की बाइक पर सवार होकर अपने ग्राम मझगंवा की ओर जा रहे थे सिंग्रामपुर गुबरा के बीच राय ढाबा फलकों नाला के बीच अचानक अज्ञात वाहन ने टक्कर मार दी घटनास्थल पर ही गोलू ठाकुर की मौत हो गई ..
जानकारी लगते ही सिंग्रामपुर चौकी प्रभारी राजीव पुरोहित प्रधान आरक्षक रणीधर सिंह घटना स्थल पर पुहंचे मृतक के परिजन भी घटनास्थल पर पहुंच गए शब की शिनाख्त के बाद पोस्टमार्टम के लिए जबेरा पहुंचाया गया। मर्ग कायम कर अज्ञात वाहन के खिलाफ कार्रवाई कि गई। घटनास्थल की जो तस्वीरे सामने आई है उसे देखकर कहा जा सकता है कि यदि बाइक सवार हेलमेट पहने होता तो शायद उसकी जान बच जाती। घटनास्थल से निवेश जैन की खबर
स्वच्छता ब्रांड एंबेसडर हरीश पटेल ने सड़क दुर्घटना के घायलों को पहुंचाया अस्पताल.. दमोह। हर दिन होने वाली  सड़क दुर्घटना मे समय रहते उपचार ना मिल पाने पर लोगों की मृत्यु तक हो जाती है दुर्घटना में घायल लोगों को अस्पताल तक पहुंचाने वाले इंसानियत के फरिश्ते बहुत कम हैं, गुरुवार सुबह 11 बजे गायत्री द्वार के समीप एक बाइक सवार से एक वृद्ध के टकराने से वृद्ध और बाइक सवार दोनों गंभीर अवस्था में सड़क पर पड़े थे, लोगों का जमावड़ा लगा हुआ था ऐसे में स्वच्छता अभियान में शामिल होकर वहां से गुजर रहे दमोह के स्वच्छता ब्रांड एंबेसडर हरीश पटेल ने उन्हें देखा और तत्काल108 एम्बुलेंस को फोन लगाया लेकिन एम्बुलेंस को आने में देरी थी जिसके चलते हरीश पटेल ने अपनी टीम उम्मीद के साथी जितेंद्र अहरवाल और महेंद्र सिंह लोधी के साथ मिलकर ऑटो में बिठाकर तुरंत उन्हें जिला चिकित्सालय पहुंचाया..
 उम्मीद के साथियों के साथ हरीश पटेल ने उनका प्राथमिक उपचार करवाया इलाज के दौरान डॉक्टर ने चेकअप के बाद उन्हें एडमिट करने के लिए कहा तो सर्जिकल वार्ड में उन दोनों को एडमिट कराया गया, हरीश पटेल ने बताया कि बाइक सवार बालाकोट निवासी अर्जुन गोड़ किसी काम से दमोह आया हुआ था उसके साथ उसका एक साथी भी था जो बाइक चला रहा था, तभी सड़क पार करते वक्त तेजगढ़ निवासी लगभाग 100 वर्षीय दशरथ नाम के वृद्ध से बाइक टकरा गई और दुर्घटना हो गई, एक और जहां बाइक सवार को उसके चेहरे पर और सर पर चोट आई वही दूसरी ओर वृद्ध को भी सर पर और पैर में चोट आई..
 हरीश पटेल ने बताया कि उनने अस्पताल पहुंचाते ही पुलिस स्टाफ को इस बात से अवगत कराया, इलाज के वक्त डॉक्टर और उनके सहयोगियो ने तत्परता से पूरा सहयोग करते हुए उनका उपचार किया,और सर्जिकल वार्ड में भरती किया. हरीश ने कहा कि घायल अवस्था में देखकर उनके साथी जितेंद्र और महेंद्र ने पूरा वक्त साथ रहकर घायलों की मदद की, एक इंसान ही दूसरे इंसान के दुख दर्द को समझ सकता है इस तरह की सड़क दुर्घटना में हम सभी को घायल व्यक्ति की पूरी मदद करनी चाहिए हमारी एक छोटी सी मदद घायल व्यक्ति की जान के साथ-साथ उसके पूरे परिवार का भविष्य बचा सकती है।

Post a Comment

0 Comments