Ticker

6/recent/ticker-posts

उपभोक्ता फोरम में सेवा में कमी का आरोप खारिज, दुकानदार को राहत.. इधर मंत्रीजी के क्षेत्र में बच्चे भी खाद की लाइन में लगने को मजबूर..

सेवा में कमी खारिज, दुकानदार को राहत

दमोह। जिला उपभोक्ता विवाद प्रतितोषण आयोग ने एक मामले में दुकानदार की सेवा में कमी नहीं मानते हुए परिवादी का परिवाद खारिज कर दिया। मामले में परिवादी जितेंद्र यादव ने 2016 में सिंह हार्डवेयर हाउस से 500 लीटर की पानी की टंकी खरीदी थी और 10 साल की गारंटी का दावा किया था। आरोप था कि गारंटी अवधि समाप्त होने से पहले टंकी में लीकेज हो गया और दुकानदार ने बदलने से मना कर दिया।
अनावेदक सिंह हार्डवेयर हाउस की ओर से अधिवक्ता राजीव बद्री सिंह ठाकुर ने तर्क दिया कि परिवादी ने न तो खरीद का कोई दस्तावेज़ प्रस्तुत किया और न ही निर्माता कंपनी को पक्षकार बनाया। साथ ही, यदि टंकी खराब थी तो नौ वर्षों तक उसका उपयोग कैसे हुआ, यह भी स्पष्ट नहीं किया। अध्यक्ष ऋषभ कुमार सिंघई और सदस्य राजेश कुमार ताम्रकार की पीठ ने दोनों पक्षों को सुनने के बाद निर्णय दिया कि अनावेदक की सेवा में कोई कमी नहीं पाई गई, इसलिए परिवादी का दावा निरस्त किया जाता है।
स्कूल की पढ़ाई छोड़ बच्चे भी लगे खाद की लाइन में.. दमोह। किसानों के लिए खाद की बड़ी समस्या है लगातार विगत 1 साल से किसान खाद के लिए परेशान है सैकड़ो की संख्या में लोग खाद के लिए लाइन में लगे रहते हैं लेकिन उन्हें खाद नसीब नहीं हो पता लोग सुबह 4 बजे से खाद गोदाम के बाहर लाईन लगाकर बैठ जाते हैं और कूपन सुबह 10 बजे बाटे जाते हैं जिसका इंतजार उन्हें करना पड़ता है यहां तक की स्कूली बच्चे भी स्कूल की पढ़ाई छोड़ लाइन में लगे दिखाई देते हैं की खाद का कूपन मिल जाए ताकि बौबनी हो सके..

पथरिया कृषि पर मंडी खाद गोदाम का यह नजारा है जहां लोग सुबह 4 बजे से कूपन लेने के लिए बैठे हुए हैं वहीं कुछ स्कूली बच्चे भी लाइन मे लगे हुए हैं जिसे कुछ बच्चों को पुलिस ने भगाया तो कुछ बच्चे भीड़ में ही लाइन में लगे दिखाई दिए ग्राम भानु प्रताप झागरी ने बताया कि वह कक्षा आठवीं पढ़ता है वह खाद की लाइन में सुबह 6 बजे से लगा है खाद की समस्या इतनी है कि उसे लाइन में लगना पड़ता है क्योंकि इस समय मौसम खराब होने के कारण किसान खेतों की कटाई में व्यस्त हैं तो वहीं महिलाएं बच्चे बूढ़े खाद की लाइन में लगे हुए..
कृष्णा पटेल महेश अहिरवार ने बताया कि वह सुबह 4 बजे से लाइन में लगे हैं नहीं तो भीड़ अधिक हो जाती है इसलिए सुबह जल्दी आकर यही लाइन में लग गए थे ताकि कूपन मिल सके.. आज हम लोगों को कूपन मिला है लेकिन खाद दूसरे दिन मिलेगा खाद की बड़ी  समस्या है लेकिन सरकार द्वारा किसानों को समय पर खाद उपलब्ध नहीं कराया जा रहा एसडीम निकेत चौरसिया तहसीलदार दीपमाला सिंह खाद गोदाम प्रभारी सुनील दुबे राजस्व अधिकारियों के देख रेख में लाइन में लगे हुए लोगों को कूपन दिए गए तो वहीं कुछ बिचौलिए व्यवस्था के नाम पर अपने लोगों को कूपन दिलाने में व्यस्त दिखाई दिए।

Post a Comment

0 Comments