Ticker

6/recent/ticker-posts

नमो उपवन कार्यक्रम में सम्मिलित हुए सांसद मंत्री.. इधर पूर्व मंत्री के प्रयासों से कटनी-जबलपुर-सागर-दमोह बायपास पर 7 हाईमास्क लाईटे.. लधु उद्योग भारती के सहयोग से इंडस्ट्री आईटीआई मीट..

 नमो उपवन कार्यक्रम में सम्मिलित हुए सांसद मंत्री

दमोह। जबेरा विधानसभा के खकरिया रोड वन (तेंदूखेड़ा) में देश के प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी जी के जन्मदिन के उपलक्ष्य में आयोजित सेवा पखवाड़ा कार्यक्रम के तहत नमो उपवन कार्यक्रम का आयोजन हुआ मंत्री श्री धर्मेन्द्र सिंह लोधी एवं दमोह सांसद राहुल सिंह लोधी ने वृक्षारोपण किया गया।
तेंदूखेड़ा एवं लगे हुए क्षेत्र के निवासियों के लिए मध्य प्रदेश शासन की एक सौगात दी गई है।
जिसमें लोगों के लिए के शुद्ध वातावरण,ओपन जिम, नक्षत्र वन, पंचवटी वन,स्मृति वन और बच्चों के लिए खेल मैदान आदि सहित विभिन्न सुविधा दी जाएगी। जहां पर नगरवासी वन एवं वन संपदा की अनुभूति कर पाएंगे। नगर वन में 20 हजार पौधों का रोपण किया जाएगा।
बायपास के 7 स्थानों पर हाईमास्क एवं लाईटे लगायी जाएगी.. दमोह विधायक श्री जयंत मलैया जी के कार्यालय से जानकारी देते हुए बताया गया कि फरवरी माह में पूर्व मंत्री एवं विधायक श्री मलैया द्वारा मध्यप्रदेश सड़क विकास निगम, भोपाल के महाप्रबंधक से पत्र के माध्यम से आग्रह किया गया था कि दमोह बायपास के अंतर्गत आने वाले बांदकपुर-कुण्डलपुर-दमोह तिराहा, धरमपुरा-समन्ना तिराहा, राजनगर चैराहा, मारूताल चैराहा, आमचैपरा इंडस्ट्रियल एरिया चैराहा, बालाकोट चैराहा एवं नया बस स्टैण्ड तिराहा पर रात के समय रहने वाले अंधेरे एवं सौन्दर्यीकरण को दृष्टिगत रखते हुए हाईमास्क एवं लाईटे लगायी जावें।
दमोह विधायक के पत्र पर कार्यवाही करते हुए महाप्रबंधक, मध्यप्रदेश सड़क विकास निगम, भोपाल द्वारा उक्त सभी स्थानों पर हाईमास्क एवं लाईटे लगाने का आदेश जारी किया गया है। शीघ्र ही हाईमास्क एवं लाईटे लगाने का कार्य प्रारंभ किया जायेगा।
लधु उद्योग भारती के सहयोग से इंडस्ट्री आईटीआई मीट.. दमोह। लघु उद्योग भारती दमोह इकाई के मुख्य सहयोग से सीमेंस इग्नाइट परियोजना के अंतर्गत इंडस्ट्री–आईटीआई मीट 2025 का आयोजन संपन्न हुआ। इसका उद्देश्य सागर दमोह क्षेत्र की उद्योग इकाइयों को शासकीय आईटीआई विद्यार्थियों से जोड़ना और उन्हें उद्योग आधारित व्यावहारिक ज्ञान उपलब्ध कराना रहा। इस अवसर पर अतिथि के रूप में राहुल सिंह सांसद, आर.के. जैन, सीसीएल वर्कर, नरेंद्र बजाज, अध्यक्ष दाल मिल एसोसिएशन, सेवंती गुजराती अध्यक्ष, लघु उद्योग भारती, श्रीमती अर्चना जॉन, सीनियर मैनेजर, इग्नाइट परियोजना, दिलीप मूली एवं दीपेश साहू क्लस्टर परियोजना अधिकारी, रोहित मिश्रा, रीवा सतना टीम, जागेश्वर रावत, जबलपुर टीम, वरुण शुक्ला, ग्वालियर टीम, साथ ही जिले के सभी आईटीआई प्राचार्य, प्रशिक्षण एवं प्लेसमेंट अधिकारी तथा अनेक वरिष्ठ अधिकारी भी उपस्थित रहे।
कार्यक्रम को संबोधित करते हुए सांसद श्री राहुल सिंह ने कहा भगवान विश्वकर्मा को प्रथम इंजीनियर और शिल्पकार के रूप में जाना जाता है। उनकी परंपरा और कौशल को आगे बढ़ाना हम सभी का दायित्व है। आज केंद्र सरकार की लघु उद्योग नीतियों और योजनाओं के माध्यम से स्थानीय उत्पादन को बढ़ावा दिया जा रहा है। छोटे और मध्यम उद्योगों को बिना गारंटी के लोन की सुविधा उपलब्ध कराई जा रही है, जिससे उद्यमिता को नई गति मिली है। दमोह जैसे ज़िलों में लघु उद्योग भारती इस सेतु का कार्य कर रही है और युवाओं को उद्योगों से जोड़कर आत्मनिर्भर बनाने में अहम भूमिका निभा रही है।
कार्यक्रम में श्रीमती अर्चना जॉन एवं दिलीप मूली ने कहा कि इग्नाइट संस्था का लक्ष्य आईटीआई विद्यार्थियों को उद्योगों से जोड़कर उन्हें व्यावहारिक प्रशिक्षण और अनुभव देना है। उन्होंने 2022 से अब तक दमोह जिले में किए गए सतत प्रयासों की चर्चा की और लघु उद्योग भारती एवं स्थानीय उद्योगों के सहयोग की सराहना की। मीट में दमोह के प्रतिष्ठित उद्योगपतियों ने विद्यार्थियों को अपनी इकाइयों में प्रशिक्षण उपलब्ध कराने का आश्वासन दिया। लघु उद्योग भारती दमोह इकाई, जिला उद्योग संघ, जिला उद्योग विभाग, इंडस्ट्रीज, आईटीआई दमोह एवं आईटीआई नोहटा को उनके निरंतर सहयोग के लिए स्मृति चिन्ह एवं प्रशस्ति–पत्र देकर सम्मानित किया गया। नए उद्योगपतियों ने अपनी इकाइयों में अधिक से अधिक आईटीआई प्रशिक्षुओं को अवसर प्रदान करने की सहमति जताई और टीम इग्नाइट के साथ लेटर ऑफ इंटेंट (LoI) साइन किया। कार्यक्रम में सचिंद्र जैन, पंकज अरोरा, संदीप चौरसिया, पवन गुप्ता, न्याज कुरेशी, प्रिंस खरे, संदेश चौधरी, राम जैन, सुधीर सिंघई आदि की उपस्थिति रही।

Post a Comment

0 Comments