Ticker

6/recent/ticker-posts

मुख्यमंत्री ने तेंदूखेड़ा और जबेरा के किसानों को 03 करोड़ की राशि सिंगल क्लिक से हस्तांरित की.. डी.वार्मिंग अभियान 23 सितंबर से लेकर 5 अक्टूबर तक..

किसानों को 03 करोड़ सिंगल क्लिक से हस्तांरित

दमोह।  मुख्यमंत्री डाँ मोहन यादव द्वारा प्राकृतिक आपदा से हुई फसल क्षति के लिए राहत राशि वितरण कार्यक्रम समत्व भवन निवास भोपाल से सिंगल क्लिक के माध्यम से किसानों के खातों में राहत राशि का वितरण किया गया। इस दौरान दमोह एनआईसी कक्ष में प्रदेश के संस्कृति संस्कृति पर्यटन धार्मिक न्यास एवं धर्मस्व राज्यमंत्री धर्मेन्द्र सिंह लोधी कलेक्टर सुधीर कुमार कोचर सहित अन्य जनप्रतिनिधिगण अधिकारी.कर्मचारीगण किसान बंधु मौजूद रहे।

राज्यमंत्री धर्मेन्द्र सिंह लोधी ने कहा मुख्यमंत्री डाँ मोहन यादव द्वारा जिले में फसल क्षति की लगभग 03 करोड़ रूपये की राहत राशि स्वीकृत की गई हैं। राज्यमंत्री श्री लोधी ने बताया कुछ समय पूर्व जबेरा क्षेत्र में बाढ़ आई थी जिससे किसानों की फसल का नुकसान हुआ थाए जिस पर तत्काल कलेक्टर दमोह के माध्यम से 22 टीमें बनाकर तुरंत सर्वे कराया गया थाए जिसके कारण आज किसानों को 03 करोड़ 03 लाख रूपये की राशि खातों में हस्तांतरित की गई हैं। उन्होंने बताया इसके पूर्व मकान क्षति की 01 करोड़ 29 लाख रूपये की राहत राशि पूर्व में वितरित की जा चुकी हैं।

जबेरा विधानसभा में आई बाढ़ राहत राशि 04 करोड़ 30 लाख रूपये से अधिक की राशि का वितरण किया जा चुका हैं। हरदुआ घाट के संग्रामसिंह ठाकुर ने कहा बाढ़ पीड़ित किसानों को कलेक्ट्रेट बुलाया गया था किसानों के साथ मुख्यमंत्री जी ने स्वंय चर्चा भी की हैं। ग्राम कोसमदा के सरदार सिंह गौंड़ ने कहा उनकी फसल क्षति हुई हैं जिसके लिए उन्हें मुख्यमंत्री जी ने 50 हजार रूपये की राहत राशि दी हैं। 

जिला स्वास्थ्य समिति की बैठक सम्पन्न.. दमोह। कलेक्टर सुधीर कुमार कोचर की अध्यक्षता में कलेक्ट्रेट सभाकक्ष में जिला स्वास्थ्य समिति की बैठक आयोजित की गई। बैठक में शिक्षा स्वास्थ्य और महिला बाल विकास विभाग के विषयों पर कलेक्टर श्री कोचर ने विस्तार से समीक्षा कर आवश्यक दिशा.निर्देश दिए। कलेक्टर श्री कोचर ने बताया अभी जिले में रक्तदान को लेकर प्रयोग किए गए थे ब्लॉक स्तर पर स्वास्थ्य केन्द्रों में रक्तदान शिविर लगाए जाएंगेए इसके बहुत अच्छे और उत्साहवर्धक परिणाम आए हैं। अब निर्णय लिया गए हैं हर महीने प्रत्येक ब्लॉक में रक्तदान शिविर आयोजित किए जायेगें जिसका रोस्टर बनाया जाएगा। रोस्टर अनुसार रक्तदान शिविर आयोजित किए जायेगें।

उन्होंने कहा 23 सितंबर से भारत सरकार का अभियान प्रारंभ हो रहा हैं। कलेक्टर ने कहा यदि मान लीजिए किसी व्यक्ति के पेट में कीड़े हो जाते हैं जिसके कारण व्यक्ति का स्वास्थ्य खराब होता है इस सिलसिले में डी.वार्मिंग का पूरा अभियान चलाया जा रहा हैं जिसकी विस्तृत रूपरेखा तैयार की जा चुकी हैं। आमजन जनप्रतिनिधि सभी के साथ मिलकर यह अभियान चलाया जाएगा यह कई चरणों में लगातार कार्यक्रम आयोजित किया जायेंगे। उक्त अभियान 23 सितंबर से लेकर 5 अक्टूबर तक चलाया जाएगा। कलेक्टर श्री कोचर ने बताया भारत सरकार नीति आयोग ने जिस प्रकार संपूर्णता अभियान चलाया था इस अभियान से प्रेरित होकर के संपूर्णता भाग 2 जिले की पहल के अंतर्गत चालू कर रहे हैं। इसको इसी महीने के अंत तक या अक्टूबर के प्रथम सप्ताह में 01 अक्टूबर से लांच करने का प्लान किया जायेगा। उन्होंने कहा इसमें सारे इंडिकेटर शिक्षा स्वास्थ्य महिला बाल विकास लिए जाएंगे जो वाकई में जिले के महत्वपूर्ण क्षेत्र है जहां पर वाकई में कहीं ना कहीं जिला कमजोर रहा हैं ऐसे क्षेत्रों को और बेहतर करने के लिए संपूर्णता भाग 2 चलाया जाएगा।
बैठक में इसकी संपूर्ण प्लानिंग की जा चुकी हैं इसके निर्देश और ट्रेनिंग करके 01 अक्टूबर से लांच किया जाएगा खासतौर से ग्रामीण और नगरीय क्षेत्रों में स्वास्थ्य सहित उन सभी विषयों को लेकर बड़ा फोकस्ड कार्यक्रम किए जाएंगे। अभियान अंतर्गत गर्भवती महिलाओं की जांचए टीकाकरण सारा कुछ रहेगा इसको एक व्यापक रूप से लांच किया जाएगा। उन्होंने कहा बैठक में मातृ मृत्यु और शिशु मृत्यु की भी समीक्षा की गई हैं शिशु मृत्यु को लेकर बहुत कड़ी निगरानी रखी जा रही हैंए बैठक में परिजनों को भी बुलाया जाता है प्रशासनिक लापरवाही की जांच की जाती है जिन लोगों ने गलतियां की है उन लोगों के खिलाफ कड़ी करी कार्यवाही करने के निर्देश दिए गए हैं।

Post a Comment

0 Comments