Ticker

6/recent/ticker-posts

मंत्री सांसद ने लोकार्पित किया संयुक्त तहसील भवन.. भाजपा नेताओं ने फिर सुनी प्रधानमंत्री के मन की बात.. कारगिल विजय दिवस पर युवा मोर्चा का मशाल जुलूस..

मंत्री सांसद ने लोकार्पित किया संयुक्त तहसील भवन
 दमोह। आज का दिन हमेशा याद रखा जाएगा बटियागढ़ में 7 करोड़ 95 लाख की लागत से संयुक्त तहसील भवन का लोकार्पण किया जा रहा हैं और विकास की कड़ी में एक और काम जुड़ गया। इस आशय की बात प्रदेश के पशुपालन एवं डेयरी विभाग राज्य मंत्री लखन पटेल ने बटियागढ़ के घनश्यामपुरा में बनाए गए नवनिर्मित संयुक्त तहसील भवन के लोकार्पण समारोह के दौरान कही। कार्यक्रम का शुभारंभ मां सरस्वती के समक्ष दीप प्रज्ववलन कर विधि.विधान से पूजन कर फीता काटकर नए भवन का लोकार्पण किया गया। प्रदेश के पशुपालन एवं डेयरी विभाग राज्यमंत्री लखन पटेल दमोह सांसद राहुल सिंह तथा जिला पंचायत अध्यक्ष रंजीता गौरव पटेल कलेक्टर सुधीर कुमार कोचर की गरिमामय मौजदूगी में सम्पन्न हुआ।
राज्यमंत्री श्री पटेल ने कहा बटियागढ़ अब नगर पंचायत होने वाली है सम्भवतः आने वाला चुनाव नगर पंचायत के तहत होगा विकास की गति और तेज हो इसके लिए हम सभी प्रयास करेंगे। 05 करोड़ 47 लाख की लागत से केबिनेट मंत्री प्रहलाद पटेल ने जनपद का भवन दिया है जल्द उसका भी काम प्रारम्भ होगा एक ही परिसर में जनपद तहसील अस्पताल और सभी अधिकारियों के ऑफिस होंगे बहुत सारी सुविधाएं बढ़ेगी और विकास में तेजी होगी। बटियागढ़ नगर में जनपद के सामने से दुकानो का निर्माण किया जाएगा ताकि टपरे गुमटियों वाले के रोजगार सुरक्षित हो इसके अलावा मार्केट में भी मंदिर ट्रस्ट की जगह बहुत अच्छा मार्केट विकसित करने का प्रयास किया जाएगा। जूड़ी नदी पर भी बहुत बड़ा डेम बनकर तैयार हुआ है एक छोटा डेम कुछ कारणों से अवरुद्ध है जल्द काम पूरा होकर बटियागढ़ क्षेत्र में करीब 15000 हेक्टेयर की सिंचाई होगी इस बात की खुशी है बटियागढ़ विकासखंड शत प्रतिशत सिंचित हो जाएगा।      
दमोह सांसद राहुल सिंह लोधी ने कहा आज बटियागढ़ में लगभग 8 करोड़ की लागत से संयुक्त तहसील भवन लोकार्पण हुआ पिपरोधा में करीब 46 लाख की लागत से भवन का भूमिपूजन हुआ है क्षेत्र का समुचित विकास ही सरकार का उद्देश्य है बटियागढ़ में शत प्रतिशत पानी पहुंचाने का प्रयास भी किया जा रहा हैं। प्रदेश के मुख्यमंत्री डॉ मोहन यादव के नेतृत्व में विकसित मध्य प्रदेश बनाने के लिए कार्य कर रहे। जिला पंचायत अध्यक्ष रंजीता गौरव पटेल ने कहा तहसील कार्यालय बन जाने से आम जनता को बार.बार भटकना नहीं पड़ेगा और सभी सेवाएँ एक स्थान पर उपलब्ध होंगी।
इस अवसर पर पिरोधा आयुष चिकित्सालय भवन हेतु जमीन दानदाता स्व सूरत सिंह उर्फ मुन्ना दाऊ के पुत्र का मंत्री श्री पटेल एवं सांसद श्री लोधी ने पुष्पगुच्छ भेटकर सम्मान किया। कार्यक्रम में जिला पंचायत उपाध्यक्ष प्रतिनिधि धर्मेंद्र कटारे जनपद पंचायत अध्यक्ष प्रतिनिधि मंगल कुशवाहा पं नरेंद्र व्यास गोपाल पटेल पं कपिल शुक्ला नरेंद्र बजाज खरगराम पटेल अरविंद पटेल भरत पटेल ऋषि पटेल मुरारी पटेल अंकुश खटीक पथरिया एसडीएम निकेत चौरसिया बटियागढ़ तहसीलदार योगेंद्र चौधरी जिला आयुष अधिकारी डॉ राजकुमार पटेल सहित अन्य जनप्रतिनिधि अधिकारी. कमर्चारी ग्रामीणजन की मौजूदगी रही। संचालन माधव पटेल और आभार प्रदर्शन तहसीलदार योगेंद्र चौधरी ने किया।
जिलाध्यक्ष, सांसद, मंत्री ने सुना मन की बात कार्यक्रम.. दमोह देश के यशस्वी प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के संवाद कार्यक्रम "मन की बात" के 124 वें संस्करण को जिले के सभी बूथ केंद्रों पर सुना गया, इस कार्यक्रम में भाजपा जिलाध्यक्ष श्याम शिवहरे, सांसद राहुल सिंह सहित अन्य ज्येष्ठ कार्यकर्ताओं ने सहभागिता की, दमयंती मंडल के शक्ति केंद्र 3 अंतर्गत सिविल वार्ड 10 में जिला अध्यक्ष श्याम शिवहरे ने मन की बात को सुना इस अवसर पर रिंकू गोस्वामी, श्याम दुबे, राम कुंदानी, भरत यादव, विवेक ठाकुर, मनोज आहूजा, कौशलेंद्र पाण्डेय ने कार्यक्रम को देखा। पशुपालन एवं डेयरी राज्य मंत्री स्वतंत्र प्रभार लखन पटेल ने पथरिया विधानसभा के ग्राम दौराज पहुँचकर पार्टी कार्यकर्ता बलराम अठया के निवास पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की मन की बात का श्रवण किया।
दमोह सांसद राहुल सिंह लोधी ने दमोह विधानसभा अंतर्गत दमयंती नगर मंडल के चौपरा खुर्द स्थित बूथ क्र.242 पर भाजपा जिला महामंत्री गोपाल पटेल, रामेश्वर चौधरी, मंडल अध्यक्ष रमाकांत बाजपेई, पूर्व मंडल अध्यक्ष पवन तिवारी, महिला मोर्चा अध्यक्ष शिखा जैन, जिला पंचायत अध्यक्ष प्रतिनिधि गौरव पटेल, नरेंद्र बजाज, मंडल उपाध्यक्ष सुनील यादव के साथ मन की बात को सुना। भाजपा कार्यालय में जिला मीडिया प्रभारी राघवेन्द्र सिंह परिहार, सह प्रभारी महेन्द्र जैन, कार्यालय मंत्री राम लाल उपाध्याय, सहकारिता प्रकोष्ठ संयोजक राकेश गुरु, युवा मोर्चा नगर अध्यक्ष राकेश सिंह और सृजन असाटी ने प्रधानमंत्री के मन की बात कार्यक्रम को सुना
कारगिल विजय दिवस पर युवा मोर्चा का मशाल जुलूस..  दमोह कारगिल विजय दिवस की 26वीं वर्षगांठ पर भाजपा युवा मोर्चा द्वारा भाजपा जिलाध्यक्ष श्याम शिवहरे के मार्गदर्शन में जिला प्रभारी अरुण तिवारी के निर्देशन और युवा मोर्चा जिलाध्यक्ष प्रिंस जैन के नेतृत्व में एक विशाल मशाल जुलूस निकाला गया। जो जिला भाजपा कार्यालय से अस्पताल चौराहा होते हुए घंटाघर पहुंचा। जहां पर दीप प्रज्वलन कर कारगिल में शहीद जवानों की शहादत को नमन किया गया। 
इस अवसर पर भाजपा जिला महामंत्री सतीश तिवारी, गोपाल पटेल, रामेश्वर चौधरी, जिला उपाध्यक्ष संजय सेन, अमित बजाज, रमन खत्री, अरुण तिवारी, जिला मंत्री अरविंद उपाध्याय, संजय यादव, जिला मीडिया प्रभारी राघवेंद्र सिंह परिहार, सह प्रभारी महेंद्र जैन, सुरेश पटेल, लकी पटेल, जिला अध्यक्ष युवा मोर्चा प्रिंस जैन, महिला मोर्चा शिखा जैन, अल्प संख्यक मोर्चा साजिद रिजवी, अनुसूचित जाति मोर्चा गणेश जाटव आई टी सेल रिंकू गोस्वामी, हर्ष पटेल, मंडल अध्यक्ष रमाकांत बाजपेई, संग्राम सिंह, युवा मोर्चा जिला महामंत्री कार्तिक शैलार, जिला उपाध्यक्ष दीपक मिश्रा, महेंद्र राठौर, शैलेश पटेल, अरविंद सिंह, सीमांत चौरसिया, शिवांक असाटी, प्रिंसदीप खटीक, जिला मीडिया प्रभारी राहुल कुमार जैन, प्रीतम पटेल, युवा मोर्चा मंडल अध्यक्ष राकेश लोधी, मयंक तोमर, कुलदीप पटेल, अंकित राजपूत, रघुवीर रजक, शिवेंद्र तिवारी, आलोक चौबे, विधान पारासर, सृजन असाटी, करन चौबे, साहिल मिश्रा, सहित बड़ी संख्या में युवा मोर्चा पदाधिकारी, कार्यकर्ताओ की उपस्थिति रही।
 

Post a Comment

0 Comments