खंडेलवाल के भाजपा प्रदेश अध्यक्ष बनने पर जश्न
दमोह। भारतीय जनता पार्टी मध्यप्रदेश के संगठन पर्व में प्रदेश अध्यक्ष
निर्वाचन की प्रक्रिया पूर्ण होने पर बैतूल विधायक हेमंत खंडेलवाल के
निर्विरोध प्रदेश अध्यक्ष निर्वाचित होने पर जिला भाजपा कार्यालय में गाजे
बाजे एवं आतिशबाजी के बीच पार्टी पदाधिकारी एवं कार्यकर्ताओं ने एक दूसरे
को मिठाईयां खिलाकर बधाई देते हुए जश्न मनाया। जिला
महामंत्री सतीश तिवारी ने कहा कि भारतीय जनता पार्टी के संगठन पर्व का
समापन आज प्रदेश अध्यक्ष के निर्वाचन के हो गया। सभी भाजपा कार्यकर्ताओं को
इस अवसर पर बहुत बहुत बधाई। जिला महामंत्री
रामेश्वर चौधरी ने कहा कि आज प्रदेश अध्यक्ष निर्विरोध निर्वाचन पर हम सभी
कार्यकर्ताओं ने अतिशबाजी कर और गाजे बाजे के साथ मिठाई बांटकर खुशी मनाई। जिला
उपाध्यक्ष अमित बजाज ने कहा कि संगठन पर्व हम सभी के लिए किसी त्यौहार
जैसा है इसलिए आज की खुशी हम सभी त्यौहार जैसे मना रहे हैं।
जिला
मीडिया प्रभारी राघवेंद्र सिंह परिहार ने कहा कि भारतीय जनता पार्टी का
संगठन लोकतांत्रिक मूल्यों पर आधारित है और उसी के अंतर्गत बूथ से लेकर
मंडल, जिला के निर्वाचन पश्चात् आज प्रदेश अध्यक्ष का निर्वाचन हुआ। इस
अवसर पर सभी कार्यकर्ताओं को बधाई शुभकामनाएँ। इस
अवसर पर प्रमुख रूप से भाजपा जिला मंत्री संजय यादव, वर्षा रैकवार, जिला
कोषाध्यक्ष सुरेश पटेल, जिला मीडिया सह प्रभारी महेन्द्र जैन, रिंकू
गोस्वामी, युवा मोर्चा अध्यक्ष प्रिंस जैन, अल्प संख्यक मोर्चा अध्यक्ष
सादिक रिजवी, अनुसूचित जाति मोर्चा अध्यक्ष गणेश जाटव, दीनदयाल नगर मंडल
अध्यक्ष राजेन्द्र चौरसिया, मंडल अध्यक्ष रमाकांत वाजपेयी, बृजेश सिंह,
देवेंद्र सिंह, संतोष रोहित, मनीष सोनी, बृजेन्द्र अहिरवार, अमर सिंह
राजपूत, जुगल अग्रवाल, अरूण सोनी, महेंद्र अहिरवार, देवल कोरी, आशीष राय,
रीतेश सोनी, सतीश जैन, श्याम विश्वकर्मा, प्रमोद विश्वकर्मा,महेंद्र राठौर,
अखिलेश घोषी, सृजन असाटी, राजुल चौरहा, अखिलेश चौबे, मुकेश खरे, नर्मदा
पटेल, आलोक चौबे सहित बड़ी संख्या में कार्यकर्ताओं की उपस्थिति रही।
मंत्री जी के प्रयासों से पथरिया क्षेत्र में 7 सड़क मार्ग स्वीकृत.. दमोह।
प्रदेश के पशुपालन डेयरी विभाग के राज्यमंत्री स्वतंत्र प्रभार लखन पटैल
के प्रयासों से पथरिया विधानसभा क्षेत्र में लगातार चहुमुंखी विकास कार्य
किये जा रहे हैं । पथरिया विधानसभा क्षेत्र में 7 सड़क मार्गो का निर्माण
3267 41 लाख रूपये से किया जायेगा। पशुपालन राज्यमंत्री श्री पटैल ने लोक
निर्माण मंत्री राकेश सिंह का आभार व्यक्त किया है।
विधानसभा क्षेत्र पथरिया में स्वीकृत सड़क निर्माण मार्ग ग्राम कनारी से भैंसा मार्ग दूरी 3 50 किलोमीटर लागत 342 58 लाख रू ग्राम कारीजोग खैजरा से बरी की ओर मार्ग दूरी 2 20 किलोमीटर लागत 236 86 लाख रू ग्राम सूखा से मेहलवारा मार्ग दूरी 5 किलोमीटर लागत 596 22 लाख रू ग्राम छैगरा से किन्द्राहो मार्ग दूरी 3 50 किलोमीटर लागत 531 37 लाख रू ग्राम सूखा से बिलानी मार्ग दूरी 5 50 किलोमीटर लागत 767 24 लाख रू ग्राम लखरौनी से चौमुखधाम मार्ग दूरी 1 किलोमीटर लागत 172 35 लाख रू तथा ग्राम बरोदा भरोटा तालगांव से बड़ागांव मार्ग दूरी 3 50 किलोमीटर लागत 620 79 लाख रूपये से सड़क मार्गो का निर्माण किया जायेगा।

0 Comments