Ticker

6/recent/ticker-posts

भाजपा की संकल्प से सिद्धि अभियान कार्यशाला संपन्न.. नोहटा में सामुदायिक भवन का मंत्रीजी ने किया लोकार्पण.. बण्डा में विकसित कृषि संकल्प अभियान में शामिल हुए सांसद..

भाजपा की संकल्प से सिद्धि अभियान कार्यशाला
दमोह। भारतीय जनता पार्टी जिला कार्यालय में संकल्प से सिद्धि अभियान के अंतर्गत प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में केंद्र सरकार के 11 वर्ष की उपलब्धियों के संबंध में सेवा, सुशासन और गरीब कल्याण की योजनाओं को लेकर होने वाले कार्यक्रमों के संबंध में जिला भाजपा कार्यालय में जिला स्तरीय कार्यशाला आयोजित की गई।  जिला अध्यक्ष श्याम शिवहरे, मध्य प्रदेश सरकार के पशुपालन एवं डेयरी राज्यमंत्री स्वतंत्र प्रभार पथरिया विधायक लखन पटेल, जिला प्रभारी सतानंद गौतम, हटा विधायक उमादेवी खटीक, जिला महामंत्री सतीश तिवारी, रामेश्वर चौधरी, कार्यक्रम के जिला प्रभारी जिला उपाध्यक्ष संजय सेन, रमन खत्री, अमित बजाज, अरुण तिवारी और जिला मंत्री संजय यादव ने मां भारती और पार्टी के पितृ पुरुषों के समक्ष दीप प्रज्वलित कर कार्यशाला का शुभारंभ किया।
कार्यशाला को संबोधित करते हुए जिला अध्यक्ष श्याम शिवहरे ने कहा कि पार्टी का हर कार्यकर्ता अपने आप में पूर्ण होता है संगठन से लेकर सरकार तक की गतिविधियों की सम्पूर्ण जानकारी एक एक कार्यकर्ता को होती हैं सुनने और सीखने वाला कार्यकर्ता ही आगे बढ़ता है, भाजपा कार्यकर्ता राष्ट्रनिर्माण के लिए हमेशा तैयार रहता हैं, देश के यशस्वी प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के 11 साल में सेवा, सुशासन और गरीब कल्याण के कार्यों को लेकर प्रत्येक कार्यकर्ता को बूथ और आम जनता तक जाना है।  राज्य मंत्री स्वतंत्र प्रभार लखन पटेल ने कहा कि मोदी जी के नेतृत्व मे हमारी सरकार 11 वर्ष पूर्ण करने जा रही है और इस उपलक्ष्य में पार्टी संकल्प से सिद्धि अभियान का आगाज करने जा रही है जिसमें पार्टी  के कार्यकर्ताओं की भूमिका अहम होती हैं, हम सब वह लोग हैं जिसके कारण भाजपा शीर्ष पर पहुंच पाई हैं, उन्होंने कार्यकर्ताओं से कहा कि विश्वास पर खरा उतरने वाले ही सफलता हासिल करते है इसलिए विश्वास के साथ कार्य करते रहे।  जिला प्रभारी सतानंद गौतम ने  कहा कि हम केन्द्र सरकार की 11 साल की उपलब्धियों को बूथ स्तर तक ले जायेंगे। विभिन्न प्रकार के कार्यक्रम जिला, मंडल तथा बूथ स्तर तक आयोजित किये जायेंगे तथा जन जन के पास सरकार की नीतियों तथा उपलब्धियों पर आम जन से चर्चा करेंगे, आज जिस भारत की तस्वीर हमारे सामने है एक दशक पूर्व की स्थितियां ऐसी नहीं थी आज हम विश्व की चौथी अर्थव्यवस्था बन चुके हैं, हमें कार्यकर्ताओं के माध्यम से ये बात जनता तक पहुंचानी है। 5 जून को विश्व पर्यावरण दिवस था इस दिन से आगामी दो मास तक हमे व्यापक वृक्षारोपण कार्यक्रम करना है जिसमे समस्त जनप्रतिनिधि तथा कार्यकर्ता आपना योगदान देंगे।
संकल्प से सिद्धि कार्यक्रम के जिला प्रभारी संजय सेन ने कार्यकर्ताओं से कहा कि मोदी जी के सत्ता में आने से लेकर आज तक जो भी सेवा सुशासन और गरीब कल्याण के कार्य किए सभी वर्ग के उत्थान के लिए किए।  आगामी 9 जून से 9 जुलाई तक चलने वाले कार्यक्रमों की जानकारी कार्यकर्ताओं को दी। बदलता भारत मेरा अनुभव के साथ विकसित भारत की परिकल्पना भी शामिल हैं। कार्यकर्ता सरकार की अति महत्वाकांक्षी योजना आयुष्मान भारत के लाभ‌ से वंचित हितग्राहियों को इस योजना से जोडें और उनको लाभान्वित करें। जिलास्तर एवं मंडल‌ स्तर‌ पर‌ इसके लिए कार्यशालाएं आयोजित होंगी और आप‌ सब सरकार की उपलब्धियों का पूरा ब्यौरा लेकर जनता के बीच जायेंगे। पर्यावरण संरक्षण जिला प्रभारी रमन खत्री ने बताया कि 5 जून से 15 अगस्त तक चलने वाले कार्यक्रम एक पेड़ मां के नाम की जानकारी दी जिसमें प्रत्येक मतदान केंद्र पर 50 पौधे लगाने जायेंगे साथ ही उन पौधों का संरक्षण भी किया जाएगा। अंतरराष्ट्रीय योग दिवस आयोजित को होने वाले जिला और मंडल स्तरीय कार्यक्रम की तैयारियों की जानकारी जिला मंत्री संजय यादव ने दी। आपातकाल के 50 वर्ष के  काले अध्याय के बारे में जिला उपाध्यक्ष अमित बजाज ने आयोजित होने वाले कार्यक्रम की जानकारी दी। जिला उपाध्यक्ष अरुण तिवारी ने 23 जून डॉक्टर श्यामा प्रसाद मुखर्जी बलिदान दिवस से शुरू होने वाले कार्यक्रमों की जानकारी दी जो 6 जुलाई तक आयोजित होंगे। इस कार्यशाला में जिला उपाध्यक्ष रूपेश सेन, चंदभान पटेल, जिला मंत्री अनिता खरे, जिला कार्यालय मंत्री राम लाल उपाध्याय, जिला कोषाध्यक्ष सुरेश पटेल, जिला मीडिया प्रभारी राघवेन्द्र सिंह परिहार, जिला मीडिया सह प्रभारी महेन्द्र जैन, आई टी रिंकू गोस्वामी, सहित मोर्चा अध्यक्ष, सभी मंडल अध्यक्ष और अपेक्षित श्रेणी के कार्यकर्ता उपस्थित रहे।
नोहटा में 24 लाख के सामुदायिक भवन का मंत्रीजी ने किया लोकार्पण.. दमोह जिले की जबेरा विधानसभा अंतर्गत ग्राम नोहटा में 24 लाख रुपए की लागत से बने सामुदायिक भवन का स्थानीय विधायक एवं राज्यमंत्री (स्वतंत्र प्रभार) श्री धर्मेन्द्र सिंह लोधी जी ने लोकार्पण किया। इस दौरान उपस्थित जनों को संबोधित करते हुए कहा कि इस भवन की मांग निरंतर आप सभी ग्रामवासियों के द्वारा की जा रही थी जिसको मैंने आज किया है। इस के निर्माण से आप सभी अपने पारिवारिक कार्यक्रम कर सकेंगे। आने वाले समय में ऐसे विभिन्न विकास कार्य करेंगे।
अभी एक करोड रुपए की लागत से नोहटा खेल स्टेडियम का निर्माण किया जाएगा। नोहटा में बने कल्चुरी कालीन नोहलेश्वर मंदिर का पर्यटन के रुप में विकसित किया जाएगा। मेरा संकल्प है कि अपनी जबेरा विधानसभा प्रदेश में क्रमांक एक की विधानसभा बने इसके लिए मैं निरंतर प्रयास हूं। आप सभी मेरे परिवारिक सदस्य हैं मैंने आप सभी के साथ नोहटा में खेला कूदा हूं और शिक्षा ग्रहण की है। आप सभी के आशीर्वाद से पहले विधायक और अब मंत्री पद प्राप्त हुआ है।

बण्डा विकसित कृषि संकल्प अभियान में शामिल हुए सांसद राहुल लोधी..बण्डा। भारत सरकार द्वारा चलाई जा रही विकसित कृषि संकल्प अभियान के तहत बण्डा विधानसभा क्षेत्र के ग्राम पंचायत गूगराखुर्द में शुक्रवार को कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इस अभियान का उद्देश्य किसानों को आधुनिक और वैज्ञानिक पद्धतियों से खेती के लिए प्रेरित करना है। सांसद राहुल सिंह लोधी ने अपने संबोधन में कहा, अब हमें पुरानी परंपरागत खेती छोड़कर नई तकनीकों की ओर बढ़ना होगा। वैज्ञानिकों को खेतों में बुलाया गया है, ताकि ‘लैब से लैंड’ का सपना साकार हो। खेत की मिट्टी की जांच कराना आवश्यक है, इससे खेती की दिशा तय होगी। साथ ही उन्होंने चेताया कि नरवाई में आग लगाना बेहद नुकसानदायक है, इससे भूमि की उर्वरकता और जैविक जीवन दोनों खत्म होते हैं। आज आवश्यकता है कि हम प्राकृतिक खेती की ओर लौटें उन्होंने यह भी कहा कि  कम उम्र में लोगों की हो रही मृत्यु चिंता का विषय है, हमें खेती के साथ स्वास्थ्य और पर्यावरण पर भी ध्यान देना होगा।

कार्यक्रम को विधायक वीरेन्द्र सिंह लम्बरदार ने संबोधित करते हुए कहा कि खेती को लाभ का धंधा बनाने के लिए वैज्ञानिक तरीके अपनाना ज़रूरी है। बीज की बचत हो, उत्पादन बढ़े इसके लिए हमें वैज्ञानिकों की सलाह अनुसार खेती करनी चाहिए। केन्द्रीय मंत्री श्री शिवराज सिंह चौहान किसानों के लिए कई कल्याणकारी योजनाएं संचालित कर रहे हैं। वही खेती में समय, श्रम एवं खर्च की बचत के साथ साथ कीटनाशक दवाईयों के छिड़काव में बारिश के मौसम में आ रही परेशानियों को दृष्टिगत रखते हुए ड्रोन के माध्यम से छिड़काव का प्रदर्शन सांसद एवं विधायक एवं किसानों की उपस्थित में प्रदर्शन किया गया एवं अपनाने हेतु प्रेरित किया गया। सरपंच रेवरामसिंह लोधी ने सांसद राहुलसिंह विधायक वीरेन्द्र सिंह लम्बरदार का शाल श्री फल एवं बैल गाडी और हल का चित्र देकर सम्मान किया।

कार्यक्रम में प्रमुख रूप से जनपद पंचायत अध्यक्ष मनीष यादव, लोकेन्द्र सिंह लम्बरदार, सरपंच रेवाराम सिंह लोधी, जनपद उपाध्यक्ष संतोष लोधी, जाहरसिंह, सहायक संचालक जितेंद्र सिंह राजपूत, अनिल राय कृषि अधिकारी, शैलेश पांडेय, एमके प्रजापति, केएस यादव वैज्ञानिक, मंगल सिंह दादा, सूरजसिंह पडवार, महेन्द्र सिंह महूंना, भैयाराम भरतपुर, कमलसिंह सीहोरा, पीडी राठौर, एसडीएम नवीन ठाकुर, तहसीलदार ज्ञानचंद राय, और जनपद पंचायत सीईओ पूजा सोलंकी  वरिष्ठ कृषि विस्तार अधिकारी बण्डा श्री यूएस सितारे , पीके जैन , कमोद बुनकर कोरी , एस के तिवारी, डां स्मिता तिवारी उपस्थित रहे। कार्यक्रम में वैज्ञानिकों ने किसानों को उन्नत बीज, मृदा परीक्षण, जल संरक्षण, जैविक खेती और आधुनिक कृषि उपकरणों के उपयोग पर विस्तार से जानकारी दी।

Post a Comment

0 Comments