सागर में अपने ही सजातिय बंधु से रिश्वतखोरी महंगी पड़ी.. रिटायरमेंट के दो दिन पहले 50 हजार रुपये की रिश्वत लेते हुए पकड़े गए साहब..

 50 हजार रु की रिश्वत लेते हुए पकड़े गए साहब

सागर। रिटायरमेंट के दो दिन पहले रिश्वतखोरी करना वह भी अपने सजातिय बंधु से वरिष्ठ कृषि विस्तार अधिकारी को महंगा पड़ गया। सागर लोकायुक्त की टीम ने आज उनको 50000 की रिश्वत लेते हुए रंगे हाथों पकड़ने के बाद भ्रष्टाचार अधिनियम की धारा 7 के तहत कार्यवाही की है।
आजकल हर जगह समाजवाद का बोलबाला देखने को मिलता है समाज के किसी व्यक्ति के साथ यदि कुछ हो जाए तो पूरी समाज के लोग धरना प्रदर्शन आंदोलन करने को खड़े हो जाते हैं वहीं दूसरी ओर समाज के लोग ही समाज के व्यक्ति को परेशान करने प्रताड़ित करने यहां तक की रिश्वत खोरी करने से भी नहीं चूकते हैं। ऐसा ही एक मामला सागर से सामने आया है जहां वरिष्ठ कृषि विस्तार अधिकारी संतोष जैन को अपने ही सजातीय बन्धु सुनील जैन से 50000 रु की रिश्वत लेते हुए लोकायुक्त द्वारा पकड़ा गया है।

सागर में सुनील जैन की कृषि दवा आदि की दुकान है जिसके लाइसेंस का उनका नवीनीकरण करना था। साथ ही कुछ अन्य कार्य भी कृषि विभाग में लंबित थे जिनको लेकर उनके द्वारा वरिष्ठ कृषि विस्तार अधिकारी संतोष जैन से चर्चा करने पर 50000 रु रिश्वत की मांग की गई थी। 10000 की प्रथम किस्त देने के बाद सुनील जैन ने इसकी शिकायत सागर लोकायुक्त से कर दी शिकायत की पुष्टि के बाद आज गल्ला मंडी स्थित सुनील जैन की दुकान पर जैसे ही संतोष जैन 50000 की रिश्वत लेने पहुंचे वैसे ही रिश्वत की रकम लेते ही लोकायुक्त पुलिस की टीम ने उनको धर दबोचा। उल्लेखनीय की सागर में पदस्थ वरिष्ठ कृषि विस्तार अधिकारी संतोष जैन का 30 जून को रिटायरमेंट होना था। विभाग में उनकी विदाई समारोह की तैयारी चल रही थी लेकिन उसके ठीक 2 दिन पहले ऐसा कुछ हुआ की उनकी जिंदगी भर की नौकरी पर बदनुमा दाग लग गया। अब उनको रिटायरमेंट के बाद भी उनको कोर्ट में पेशिया करना पड़ेगी तथा जेल हुई तो सजा भी काटना पड़ेगी। 

Reactions

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ