Ticker

6/recent/ticker-posts

आतकंवाद के खिलाफ आपरेशन सिंदूर की सफलता पर विशाल तिरंगा यात्रा.. नोहलेश्वर मढ़ा मंदिर पर तिरंगा रोशनी, शौर्य प्रदर्शन.. इधर पुतला दहन कर कांग्रेस ने मंत्रियों के स्तीफे मांगे..

तिरंगा यात्रा का जगह जगह हुआ स्वागत सम्मान
दमोह।  भारतीय सेना पर विश्वास है पूरा भारत सेना के साथ है आज ऑपरेशन सिंदूर की ऐतिहासिक सफलता व देश के वीर सैनिकों के सम्मान में प्रदेश के संस्कृति पर्यटन धार्मिक न्यास एवं धर्मस्व राज्य मंत्री स्वतंत्र प्रभार धर्मेन्द्र सिंह लोधी प्रदेश के पशुपालन एवं डेयरी विकास राज्यमंत्री लखन पटेल सांसद राहुल सिंह लोधी पूर्व वित्तमंत्री एवं विधायक दमोह जयंत कुमार मलैया विधायक उमादेवी खटीक जिला पंचायत अध्यक्ष रंजीता गौरव पटैल भाजपा जिलाध्यक्ष श्याम शिवहरे पूर्व विधायक पीएल तंतुवाय की उपस्थिति में स्थानीय आर्शीवाद गार्डन से तिरंगा यात्रा निकाली गई।

यह तिरंगा यात्रा घंटाघर से एवरेस्टर लॉज तिराहा से बस स्टेण्ड चौकए को.आपरेटिव्ह बैंक चौराहा से अंबेडकर चौक होते हुये महारानी लक्ष्मी बाई शाला पहुंची और राष्ट्रीय गान के साथ तिरंगा रैली का समापन हुआ। विधायक जयंत कुमार मलैया ने तिरंगा रैली का समापन स्थल पर स्वागत सत्कार किया।  इस अवसर पर संस्कृति राज्यमंत्री धर्मेन्द्र सिंह लोधी ने कहा सेना के सम्मान में हम सब लोग मैदान में है। सेना ने जिस प्रकार का पराक्रम दिखाया है और पाकिस्तान को जिस प्रकार से मुंहतोड़ जबाव देने का काम किया है कहीं न कहीं हमारा सीना गर्व से उॅचा हुआ है और हम सभी लोग तिरंगा यात्रा निकालकर सेना के शौर्य पराक्रम को नमन कर रहे है। आज सेना के सम्मान में  दमोह के नागरिकों की भीड़ उमड़ी हैए उसने सेना को सम्मान देने का काम किया है भारतीय सेना ने जिस तरीके का पराक्रम दिखाया है और पाकिस्तानी सेना के दांत खट्टे कर दिये यह अद्भुत और अविस्मरणीय है सेना के पराक्रम को नमन करते है वंदन करते है।

पशुपालन राज्यमंत्री लखन पटेल ने कहा जिस प्रकार से सेना ने पाकिस्तान के आतंकियों को मॅुहतोड़ जबाव दिया काबिले तारीफ है। आज सभी देशवासीए प्रदेशवासी तिरंगा यात्रा निकाल रहे है हम सेना के सम्मान में सभी लोग तिरंगा यात्रा में शामिल हुए है पूरे देशवासियों को हमारी सेना पर गर्व है। आप सब जानते हैं ऑपरेशन सिंदूर क्यों हमारे देश की सेना ने किया क्योंकि कुछ दिन पूर्व आतंकवादियों ने पहलगाम में हमला किया था उसके बदले में ऑपरेशन सिंदूर किया और सेना के सम्मान में आज तिरंगा यात्रा पूरी मध्यप्रदेश में ही नहीं पूरे देश में निकाली जा रही है क्योंकि हमारी सेना पर हमें गर्व है और उनको प्रणाम करते उनको नमन करते हैं।
सांसद राहुल सिंह लोधी ने कहा आज सेना के सम्मान में पूरा मध्य प्रदेश है मैदान में जिस प्रकार से हमारी सेना ने अपने पराक्रम और शौर्य से पाकिस्तान के छक्के छुड़ा दिये है आज सेना के सम्मान में दमोह जिला के सारे युवा समाजसेवी तिरंगा यात्रा में सम्मिलित हुए है मैं एक बार फिर से सेना को सैल्यूट करता हॅू। आज जो जनसैलाब दमोह में उमड़ा हैए उसको देखकर लगता है कि दमोह जिला का एक.एक व्यक्ति और प्रत्येक समाज भारत देश के लिए समर्पित है सेना के अद्भुत कौशल को नमन करता हॅू जब सेना बार्डर पर पहरा देती है तभी सभी देशवासी चैन की नींद सो पाते है।
दमोह विधायक जयंत मलैया ने कहा भारतवर्ष के जवानों की आतंकवाद के उपर जीत हुई है उसके उपलक्ष्य में सारे देश में खुशियां मनाई जा रही हैं और झंडा यात्रा निकाली गई है। आप देख रहे हैं कि दमोह जिले में भी बहुत उत्साह के साथ सारे मंत्रीगण सांसद विधायक जनप्रतिनिधि अलग.अलग समाजों के लोग मिलकर बहुत रुचि लेकर दिलचस्पी के साथ इस यात्रा में भागीदारी की है।
भाजपा जिलाध्यक्ष श्याम शिवहरे ने कहा आज तिरंगा यात्रा में दमोह जिले के सभी जनप्रतिनिधिगण समाजसेवी महिलाएं युवा शामिल हुए है और यह तिरंगा यात्रा सेना के शौर्य और पराक्रम को प्रदर्शित करती हैए जिस तरीके से भारतीय सेना ने पाकिस्तान को जबाव दिया हैए वह स्मरणीय है। बच्चे युवा महिला बूढ़े सभी लोग जब भी देश और सेना को जरूरत पडे़गी कंधा से कंधा मिलाकर खडे़ रहेगें। तिरंगा रैली में विभिन्न समाज के लोगों ने भाग लिया महिलाएं पुरूष सभी तिरंगा को हाथ में लेकर देश के प्रति अपनी भावनाओं को प्रदर्शित कर रहे थे। तिरंगा यात्रा में भारत माता की झांकी भी शामिल थी। इस दौरान विभिन्न सामाजिक संस्थाओं ने पुष्प वर्षा कर तिरंगा का यात्रा जगह जगह सम्मान किया ।

51 फिट तिरंगे के साथ निकाली तिरंगा यात्रा.. जम्मू कश्मीर के पहलगाम में हुए आतंकी हमले के पश्चात भारतीय सेना द्वारा पाकिस्तान और पीओके में ऑपरेशन सिंदूर में आतंकवादियों के ठिकानों पर हमला कर उन्हें तहस नहस कर दिया गया। ऑपरेशन सिंदूर की इस सफलता सेना के सम्मान में भारतीय सुरक्षा के लिए नागरिक मंच द्वारा जिला मुख्यालय की आशीर्वाद गार्डन से तिरंगा यात्रा निकली गई जो शहर के घंटाघर एवरेस्ट लाज, बस स्टैंड, बैंक चौराहा, अस्पताल चौराहा से होते हुए एमएलबी स्कूल में समाप्त हुई तिरंगा यात्रा में विभिन्न समाजों की प्रतिनिधि महाविद्यालय एवं विद्यालय छात्र एवं विभिन्न समाजसेवी संस्थाओं के प्रतिनिधि सम्मिलित हुए।
तिरंगा यात्रा में मध्य प्रदेश शासन के राज्य मंत्री स्वतंत्र प्रभार धर्मेंद्र सिंह लोधी लखन पटेल दमोह विधायक जयंत मलैया सांसद राहुल लोधी विधायक उमा देवी खटीक भाजपा जिला अध्यक्ष श्याम शिवहरे पूर्व जिला अध्यक्ष प्रीतम सिंह लोधी हाथों में तिरंगा लिए देशभक्ति गीतों पर गुनगुनाते और नाचते हुए तिरंगा यात्रा में सम्मिलित हुए। 
तिरंगा यात्रा में नारी शक्ति द्वारा 51 फीट तिरंगे को लेकर चलती रही और पूरी यात्रा के दौरान सभी भारत माता की जय कारों के साथ नारे लगाते रहे यात्रा के दौरान शहर का माहौल पूर्णतया तिरंगे के सम्मान, सेना के शौर्य की गाथा को नमन करते हुए कदम से कदम मिलाकर चलते रहे। तिरंगा यात्रा के समापन अवसर पर भाजपा जिला अध्यक्ष श्याम शिवहरे ने उपस्थित सभी का आभार व्यक्त किया और सेना के शौर्य को नमन किया


नोहलेश्वर मढ़ा मंदिर पर तिरंगा रोशनी भारतीय सेना के शौर्य का प्रदर्शन.. दमोह। नोहलेश्वर मढ़ा मंदिर नोहटा में शनिवार की शाम को तिरंगा रोशनी से जगमगाया गयाए जो भारत का पाकिस्तान पोषित आतंकवादियों के खिलाफ चलाया गया सिंदूर ऑपरेशन की सफलता का जश्न मनाने और हिंदुस्तानी सेना के शौर्य का प्रदर्शन करने के लिए किया गया था।

यह ऐतिहासिक मंदिर दमोह.जबलपुर स्टेट हाईवे पर स्थित है और पर्यटकों के लिए आकर्षण का केंद्र है। केंद्रीय पुरातत्व सर्वेक्षण विभाग के निर्देश अनुसार 5  दिनों तक नोहलेश्वर मढ़ा मंदिर पर तिरंगा रोशनी होगी देशभक्ति की भावना जगाने के लिए यह आकर्षण सजावट की गई है नोहलेश्वर मंदिर कि यह छटा विशेष रूप से मनमोहक लग रही है इसी भारतीय सेना के शौर्य और पराक्रम से जोड़कर देख रहे हैं यह दृश्य क्षेत्र वासियों के लिए विशेष आकर्षण का केंद्र बन गया है।

भाजपा के मंत्री जो अर्नगल बयानबाजी कर रहे है उन्हें बर्खास्त किया जायें- अजय टंडन
दमोह
मप्र के उपमुख्यमंत्री जगदीश देवड़ा जिम्मेदार मंत्री विजय शाह द्वारा गैर जिम्मेदार बयाजों को लेकर जिला कांग्रेस कमेटी के तत्वाधान में जिला कांग्रेस कार्यालय से पूर्व विधायक अजय टंडन के नेतृत्व में पदयात्रा कर बस स्टेण्ड चौराहे पर उक्त मंत्रियों के पुतला दह कर कांग्रेसजनों ने उनके स्तीफे की मांग की।

 पूर्व विधायक अजय टंडन ने कहा कि भाजपा सरकार में बैठे मंत्री सेना का अपमान कर रहे है यह मंत्री पीएम मोदी के सामने भारतीय सेना को नतमस्तक करा रहे है जबकि पीएम मोदी को सेना के सामने नतमस्तक होना चाहियें। सेना का अपमान देश का अपमान है। पूर्व नपाध्यक्ष मनु मिश्रा ने कहा कि भाजपा के मंत्री सत्ता के मद में मदमस्त है और मप्र के सीएम द्वारा उन्हें अब तक उनके द्वारा दिये गये बयानो को लेकर अब तक तत्काल बर्खास्त कर देना चाहिए। महिला कांग्रेस अध्यक्ष रजनी ठाकुर ने कहा कि एक मंत्री ने बहादुर महिला को उटपटांग बयानबाजी करता है तो दुसरा मंत्री पीएम को सेना के सामने नतमस्तक बताता है। यह सब क्या हो रहा है।
 वीरेन्द्र दबे, आशीष पटेल, बबलू भट्ट, वीरेन्द्र राजपूत, प्रफुल्ल श्रीवास्तव, शमीम कुरैशी, अरूण मिश्रा, गौरव राय, कमला निषाद, मुख्तार जाफरी, रियाज खान, रफीक खान, प्रफुल्ल श्रीवास्तव, अभिषेक डिम्हा, अरूण मिश्रा, राहुल जैन, जावेद रोजान ने कहा मिशन सिंदूर पर अपनी पीठ ठोकना फिर उसी पर भाजपा द्वारा अर्नगल बयान बाजी करना सरासर सेना का अपमान है। पुतला दहन के अवसर पर प्रशांत हजारी, सौरभ अयाची, अजरथ सिंह, संजीव अहिरवार, मनमोहन अहिरवार, हेमचंद नामदेव, हेमराज, इनायत अली सहित अनेकों कांग्रेसजनों की उपस्थिति रहीं।

Post a Comment

0 Comments