सड़क दुर्घटना रोकने मैनिट ब्लैक स्पॉट देखेगी
दमोह। कलेक्टर एवं जिला मजिस्ट्रेट सुधीर कुमार कोचर ने मौलाना आजाद राष्ट्रीय प्रौद्योगिकी संस्थान मैनिट के निदेशक को पत्र लिख कर दमोह जिले में सड़क दुर्घटनाओं की बढ़ती संख्या के दृष्टिगत रोड सेफ्टी सर्वे एवं एनालिसिस हेतु मैनिट से टीम भेजने पत्र लिखा गया था। इस संबंध में मैनिट के प्राध्यापक डॉ अनुज जयसवाल से चर्चा की गई जिसमें उन्होंने इस विषय पर सहयोग हेतु सहमति व्यक्त की।कलेक्टर एवं जिला मजिस्ट्रेट सुधीर कुमार कोचर ने बताया दमोह जिले में विगत तीन वर्षों में सड़क दुर्घटनाओं की संख्या में निरंतर वृद्धि हो रही हैए जो अत्यंत चिंता का विषय हैं। इस दौरान हुई दुर्घटनाओं से हुई जनहानि एवं घायल व्यक्तियों की संख्या वर्ष 2022 में कुल दुर्घटना 645 साधारण घायल 516 गंभीर घायल 13 मृतक 234 संख्या थी। इसी प्रकार वर्ष 2023 में कुल दुर्घटना 681 साधारण घायल 591 गंभीर घायल 6 मृतक 210 तथा वर्ष 2024 में कुल दुर्घटना 1003 साधारण घायल 1096ए गंभीर घायल 8 मृतक 295 संख्या थी। उन्होंने बताया इन आंकड़ों से स्पष्ट हैं कि जिले में सड़क दुर्घटनाएं लगातार जान.माल की हानि का कारण बन रही हैं।प्रेषित पत्र में कहा गया प्रतिदिन जिले के किसी न किसी भाग में दुर्घटनाएं हो रही हैंए जिन्हें रोकने हेतु एक ठोस कार्ययोजना बनाकर कार्य करना अत्यंत आवश्यक हैं। इस उद्देश्य की पूर्ति हेतु मौलाना आज़ाद राष्ट्रीय प्रौद्योगिकी संस्थान के माध्यम से जिले में रोड सेफ्टी सर्वे एवं एनालिसिस कराए जाने का प्रस्ताव हैं। चूंकि यह जनसुरक्षा से जुड़ा हुआ अत्यंत गंभीर विषय है अतः इस सप्ताह के भीतर मौलाना आजाद राष्ट्रीय प्रौद्योगिकी संस्थान की एक विशेषज्ञ टीम को भेजी जाये जिससे शीघ्र ही कार्य आरंभ किया जा सके। इस संबंध में कलेक्टर सुधीर कुमार कोचर ने बताया यह टीम कल शनिवार दोपहर 01 बजे से निर्माण सड़क निर्माण एजेंसीयों यातायात एवं परिवहन विभाग के अधिकारियों के साथ दुर्घटना स्थलों एवं ब्लैक स्पॉट का जायजा लेगी इसके बाद अपराह्न 4 बजे से अधिकारियों की बैठक कलेक्ट्रेट सभा कक्ष में आयोजित की गई है।
मुख्यमंत्री ने सड़क दुर्घटना में तीन मृतकों के परिजनों को 12 लाख मंजूर किए.. दमोह छतरपुर मुख्य मार्ग पर ग्राम मारा सुखी तिराहा पर हुई भीषण सड़क दुर्घटना में तीन व्यक्तियों की मृत्यु होने पर प्रदेश के मुख्यमंत्री डॉ मोहन यादव ने 12 लाख रुपए की सहायता राशि स्वीकृत की है। उन्होंने मुख्यमंत्री स्वेच्छानुदान मद की राशि से चंदन पिता गेंदालाल अहिरवाल संदीप पिता राम जी अहिरवार एवं सोनू पिता नंदलाल अहिरवाल साकिन थाना तेजगढ़ जिला दमोह की दुर्घटना में मृत्यु होने पर उनके निकटतम वैध वारिसों को 4 लाख रूपये प्रति व्यक्ति के मान से 12 लाख रुपए की व्यक्तिगत आर्थिक सहायता स्वीकृत की है।
0 Comments