नए साल के पहले ही दिन 50 हजार नगद तथा 5,40,000/- रु का चेक लेते पकड़े गए सीएम राइज स्कूल व बीईओ के बड़े बाबू.. रीवा लोकायुक्त की कार्यवाही से मची हड़कंप..

रीवा लोकायुक्त ने की साल के पहले दिन ट्रेप करवाई

रीवा। मध्य प्रदेश में रिश्वतखोरी का दंश निचले स्तर से लेकर हाई लेवल तक अपना असर दिख रहा है। ई डिड'टी लोकायुक्त पुलिस की कार्यवाही सुर्खियों में बने रहने के बावजूद रिश्वतखोर अधिकारी कर्मचारी अपनी इज्जत की परवाह किए बिना आदत से बाज नहीं आ रहे हैं। नतीजन  रीवा लोकायुक्त को नव वर्ष 2025 के पहले ही दिन एक रिश्वतखोर बाबू पर शिकंजा कसने का अवसर मिल गया।


भ्रष्टाचार के प्रकरणों में पुलिस महानिदेशक श्री जयदीप प्रसाद के निर्देशानुसार लोकायुक्त संभाग रीवा की टीम ने 1 जनवरी 2025 को मऊगंज में ट्रैप कार्यवाही करते हुए राजाराम गुप्ता सहायक ग्रेड 3 (बड़े बाबू)  सीएम राइज शासकीय उच्चतर माध्यमिक विद्यालय मऊगंज एवं प्रभारी लेखपाल कार्यालय विकासखंड शिक्षा अधिकारी मऊगंज जिला मऊगंज मप्र को ट्रेप रिश्वत राशि 50,000/ रुपए नगद एवं 5,40,000/- रु का चेक लेते हुए रंगे हाथों पकड़ने के बाद भ्रष्टाचार निवारण अधिनियम की धारा 7 के तहत कार्रवाई की है।

दरअसल आवेदक  श्री राम निहोर साकेत पिता स्वर्गीय श्री जगत साकेत सेवानिवृत प्रधानाध्यापक निवासी वार्ड क्र 7 चक्र भाटी मोहल्ला मऊगंज थाना तहसील मऊ गंज जिला मऊगंज ने लोकायुक्त एसपी रीवा को लिखित आवेदन देते हुए शिकायत की थी। जिसमे बताया गया था कि उसके एरियर्स एवं अर्जित अवकाश की राशि 12,70,000 का भुगतान करने के लिए 50% की राशि रुपए 6 लाख ₹20,000 रिश्वत की मांग की गई है। तथा जमानत के तौर पर चेक  व फोन पे के माध्यम से आरोपी द्वारा दिए गए बैंक खाते में ₹25000 तथा ₹5000 लेने के बाद शेष राशि की मांग की जा रही है।

उपरोक्त शिकायत का लोकायुक्त संभाग रीवा के पुलिस अधीक्षक द्वारा सत्यापन कराया गया, शिकायत सही पाये जाने पर 1 जनवरी 2025 को टीम गठित कर आरोपी राजाराम गुप्ता को  शिकायतकर्ता से 50,000 रुपए नकद व 5 लाख 40 हजार रुपए का चेक सहित रिश्वत लेते हुए  कार्यालय विकासखंड शिक्षा अधिकारी स्थित आरोपी के कक्ष मऊगंज से ट्रैप किया गया। ट्रैप कार्यवाही प्रवीण सिंह परिहार उप पुलिस अधीक्षक के नेतृत्व में लोकोक्ति टीम द्वारा की गई है।

Reactions

Post a Comment

0 Comments