Ticker

6/recent/ticker-posts
1 / 1

नहीं रहे बुंदेलखंड के प्रथम आचार्य गणाचार्य श्री विराग सागर जी महाराज.. जालना महाराष्ट्र में समाधि की खबर से देश भर में शोक की लहर..साढ़े तीन माह में दूसरे बड़े आचार्य की समाधि से जैन समाज हतप्रद..

 नहीं रहे पूज्य गणाचार्य श्री विराग सागर जी महाराज.

बुन्देलखण्ड के प्रथम आचार्य परमपूज्य श्री विराग सागर जी महामुनिराज अब इस नश्वर संसार में नहीं रहे। गुरुवार सुबह जिसने भी गुरुवर की जालना महाराष्ट्र के पास में समाधि हो जाने की खबर सुनी वह भरोसा नहीं कर सका तथा तत्काल ही अपने परिचितों से इस बात की जानकारी लेने में जुट गया। 

दमोह जिले के पथरिया में जन्मे विरागोदय तीर्थ के प्रणेता बुंदेलखंड के प्रथम आचार्य श्री विराग सागर जी महाराज की अचानक समाधि हो जाना सकल जैन समाज के साथ अहिंसा प्रेमियों के लिए साढ़े चार माह में दूसरी सबसे बड़ी दुखद घटना है। श्री विराग सागर महाराज की विहार के दौरान समाधि हो जाने के घटना क्रम ने सभी को झकझोर कर रख दिया है। कल ही इस बात की जानकारी लगी थी कि महाराष्ट्र में जालना के पास विहार के दौरान पूज्यगणाचार्य की तबीयत खराब हुई है उनको उल्टियां हो रही है। इसके साथ उनके स्वास्थ्य में सुधार की खबर भी सामने आई थी लेकिन किसी ने सपने में भी नहीं सोचा था सुबह जब सोकर उठेंगे तो उनकी समाधि हो चुकी होगी।

18 फरवरी 2024 की सुबह जिस तरह अचानक पूज्य आचार्य श्री विद्यासागर जी महाराज की समाधि हो जाने की खबर ने सभी को झकझोर कर रख दिया था इसी तरह 4 जुलाई 2024 की सुबह गणाचार्य  श्री विराग सागर जी महाराज की समाधि की खबर ने सभी को हतप्रद करके रख दिया है। क्योंकि श्री विराग सागर जी वर्षा योग के लिए विहार में चल रहे थे। दो दिन पहले तक पूरी तरह से स्वस्थ थे और उनको चातुर्मास करने के लिए औरंगाबाद पहुंचना था। जहां उनकी मुनि दीक्षा हुई थी। लेकिन इसके पहले ही उनकी समाधि हो गई। जो पूरी जैन समाज के साथ उनके भक्तों तथा पूरे देश के लिए अपूर्णनिय क्षति है।

उनके इस तरह असमय चले जाने से बुंदेलखंड ने जहा अपना पहला आचार्य खो दिया है वही उनके शिष्य सैकड़ो साधु और उनके हजारों लाखों भक्त अभी भी यह नहीं समझ पा रहे है कि आखिर चलते फिरते विहार करते गणाचार्य श्री विराग सागर जी महाराज को क्या हो गया था जो अचानक उनकी तबीयत बिगड़ी और एक दिन बाद ही उनकी समाधि की जानकारी सामने आ गई। 
 अंतिम डोला सूचना
परम पूज्य  गणाचार्य आचार्य भगवन्त श्री विराग सागरजी गुरूदेव की समाधी अंतिम डोला सुबह ठीक 2 बजे अक्षय मंगल कार्यलय देवमूर्ति  ग्राम ,सिंदखेड राजा रोड जालना से 1 किलोमीटर दूरी पर  पाटनी फार्म परिसर देवमूर्ति ग्राम में होगा।
पूज्य गुरुवर के चरणों मे भावपूर्ण विनम्र श्रद्धांजलि राजेन्द्र अटल परिवार, समस्त गुरु भक्त एवं सकल जैन समाज दमोह मप्र भारत वर्ष..

Post a Comment

0 Comments