Ticker

6/recent/ticker-posts

मार्च क्लोजिंग के पहले शराब माफिया के हौसले बुलंद.. टोल प्लाजा पर लाठी राडो से हमला करके लाल पट्टी वालों को किया लहूलुहान.. पुलिस द्वारा सही रिपोर्ट नहीं लिखने पर ठेकेदार के खिलाफ जमकर नारेबाजी

 टोल प्लाजा पर लाठी राडो से हमला करके किया घायल

दमोह। मार्च क्लोजिंग तथा लोकसभा चुनाव के पहले शराब माफिया के हौसले जमकर बुलंद है। आबकारी विभाग तथा पुलिस विभाग की अनदेखी बनाम कथित संरक्षण के चलते शराब दुकानों तथा शराब दुकान के बाहर मनमानी कमाई का साम्राज्य स्थापित कर चुके तथाकथित ठेकेदार बिना रेट लिस्ट के कैसे मनमानी कीमत पर शराब बेच रहे हैं इसको लेकर कोई रोकने ठोकने वाला नहीं है वही अहाते बंद हो जाने के बाद भी कैसे पहले की तरह सब कुछ चल रहा है यह किसी से छिपा नहीं है।

फिलहाल हम बात करते हैं भारतीय शक्ति चेतना पार्टी और भगवती मानव कल्याण संगठन के लाल पट्टी धारी कार्यकर्ताओं की। जिनके द्वारा विपरीत हालातो में भी अवैध शराब पकड़वाने की मुहिम जिले भर में जान जोखिम में डालकर लगातार चलाई जा रही है। तथा इसका खम्याजा उनको आए दिन मिलने वाली धमकियों तथा हमले के रूप में भुगतना पड़ रहा है।

 ताजा मामला जबलपुर रोड पर मारू ताल टोल प्लाजा पर घटित हुआ है जहां संगठन के तीन कार्यकर्ताओं के ऊपर लाठी रॉड आदि से हमला करके लघु लहान कर दिया गया। जिनमे दो कार्यकर्ताओं को जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है। बताया गया है कि विक्रम पिता त्रिलोक सिंह निवासी वितली, जगदीश पिता दुर्जन सिंह जामुन खेड़ा, पूरन सिंह लोधी निवासी तेंदूखेड़ा फोर व्हीलर से जा रहे थे। तभी गाड़ियों से आए बदमाश तत्वों ने लाठी रांडो से इनके ऊपर हमला कर दिया।


 जिन्हें इलाज के लिए जिला अस्पताल में भर्ती किया गया है। वहीं घटना की जानकारी मिलते ही बड़ी संख्या में संगठन कार्यकर्ता भी जिला अस्पताल पहुंच गए। बाद में देहात थाना पुलिस भी घटना स्थल तथा जिला अस्पताल पहुंची। देहात थाना प्रभारी रविंद्र बागड़ी जिला अस्पताल पहुंचकर जानकारी ली जबलपुर नाका चौकी से एएसआई अभय सिंह आदि भी घटना स्थल के बाद जिला अस्पताल पहुंचे जहां उन्होंने घायलों के बयानों के आधार पर रिपोर्ट दर्ज करते हुए कार्यवाही शुरू करने की बात कही। लेकिन घायलों के अनुसार पुलिस द्वारा रिपोर्ट दर्ज नहीं करने पर बात फिर बिगड़ गई।

उपरोक्त हालात तथा घटनाक्रम से भारतीय शक्ति चेतना पार्टी और भगवती मानव कल्याण संगठन पदाधिकारी सदस्यों में जमकर आक्रोश व्याप्त है। पुलिस द्वारा घायलों की बताएं अनुसार रिपोर्ट दर्ज नहीं करने पर रात 11:45 बजे संगठन कार्यकर्ताओं के द्वारा शराब ठेकेदार अनिल यादव के खिलाफ अस्पताल पुलिस चौकी के सामने जमकर नारेबाजी के साथ प्रदर्शन भी किया गया। इसके बाद कोतवाली टी आनंद सिंह और पुलिस की टीम भी अस्पताल पहुंचकर संगठन कार्यकर्ताओं को समझाने का प्रयास करती नजर आई। आधी रात के बाद तक जिला अस्पताल परिसर में सीएससी अभिषेक तिवारी भी संगठन कार्यकर्ताओं से चर्चा रत बने रहे। वहीं शराब ठेकेदार के कुछ दलाल भी इस दौरान सक्रिय देखे गए।

Post a Comment

0 Comments