Ticker

6/recent/ticker-posts

राज्य मंत्री श्री लखन पटेल खडेरी में चल रहे गायत्री महायज्ञ नन्हे मुन्ने बच्चों के संस्कार में सम्मिलित हुए.. इधर राज्यमंत्री श्री धर्मेन्द्र सिंह लोधी गंगा झिरिया धाम में श्री रामचरित मानस महायज्ञ में सम्मिलित हुए..

राज्य मंत्री लखन पटेल गायत्री महायज्ञ में सम्मिलित हुए

दमोह। खडेरी ग्राम में चल रहे 108 कुंडीय गायत्री महायज्ञ में शनिवार को मध्य प्रदेश सरकार के मंत्री लखन पटेल भी शामिल हुए। उन्होंने यज्ञ करके यज्ञशाला की परिक्रमा लगाकर धर्म लाभ अर्जित किया। इस अवसर पर गायत्री परिवार के द्वारा नन्हे मुन्ने बच्चों के संस्कार करवाए गए उनसे भी मंत्री जी ने मुलाकात करके आयोजन की प्रशंसा की।

 गायत्री महायज्ञ में शामिल हुए मंत्री श्री लखन पटेल ने कहा कि गायत्री परिवार द्वारा जो संस्कार कराया जा रहा सनातन धर्म में यह चीज लुप्त होती जा रही है। जिन्हें गायत्री परिवार ने हमें वापस दिला रहा है। चाहे वह विद्या संस्कार हो नामकरण संस्कार हो जनेऊ संस्कार हो ऐसे 16 संस्कार जो सनातन धर्म में कुछ लोग भूलते जा रहे थे लेकिन गायत्री परिवार ने यह संस्कार वापस दिलाने का काम किया है।

इसके पूर्व आज दूसरे दिन के कार्यक्रम में सुबह 8:00 बजे से यज्ञ प्रारंभ कराया गया। जिसमें देवताओं को आवाहन किया गया इसके साथ दीक्षा संस्कार कराया गया जिसमें 83 लोगों ने आज दीक्षा पंडित श्रीराम आचार्य जी के लिए इसके साथ ही गर्व  बन संस्कार मुंडन संस्कार नामकरण संस्कार विभव संस्कार यह कार्यक्रम आज संपन्न कराए गए इसके साथी शांतिकुंज टोली के द्वारा जो यज्ञ कराया गया सुनील शर्मा द्वारा उन्होंने यज्ञ का महत्व बताया आखिर हमें यज्ञ क्यों करना चाहिए और हमें संस्कार बना बना है तो क्या करना चाहिए यज्ञ से देवी देवता प्रसन्न होते हैं इसके साथ ही भंडारे की व्यवस्था की गई जिसमें आज लगभग 10 से 15000 लोगों ने भंडारा किया
 दोपहर में भारी भारी संख्या में लोग यज्ञ करने पहुंचे आज यज्ञ में लगभग 2100 लोगों ने सम्मिलित होकर यज्ञ किया शांतिकुंज की टोली दमोह जाति शक्तिपीठ और सागर संभाग जॉन के प्रभारी और क्षेत्र के गायत्री परिवार के परिजन भारी संख्या उपस्थित रहे सेवा देने के लिए ग्राम खडेरी सरपंच गोविंद  पटेल बीपी गर्ग अर्जुन लल पटेल पंकज श्रीवास्तव गायत्री शक्तिपीठ जबलपुर संदीप विश्वकर्मा कटनी से महेंद्र खरे बटियागढ़ ब्लॉक प्रभारी संतोष मोदी गायक की परिवार भूपेंद्र तिवारी सहित बड़ी संख्या में ग्रामीणजनों की मौजूदगी रही। संतोष मोदी की रिपोर्ट
राज्यमंत्री श्री धर्मेन्द्र सिंह लोधी मानस महायज्ञ में सम्मिलित..
दमोह। प्रदेश के संस्कृति पर्यटन धार्मिक न्यास एवं धर्मस्व राज्यमंत्री स्वतंत्र प्रभार धमेंद्र सिंह लोधी जबेरा विधानसभा के ग्राम बीजाडोंगरी सिध्द क्षेत्र गंगा झिरिया धाम में चल रही श्री रामचरित मानस महायज्ञ एवं श्री मद् भागवत कथा में सम्मिलित हुए।
आज कथा के चौथे दिवस श्री कृष्ण जन्म के अवसर पर   श्री लोधी ने कथा श्रवण की। राज्यमंत्री श्री लोधी ने कहा कथा सुनने के बाद घर में सुख समृद्धि आती है‌।
मंत्री श्री पटेल ने विंध्यवासिनी देवी मंदिर परिसर की सफाई.. दमोह। प्रदेश के पशुपालन एवं डेयरी विभाग राज्यमंत्री स्वतंत्र प्रभारद्ध श्री लखन पटेल अपने क्षेत्र पथरिया विधानसभा क्षेत्र के ग्राम बटियागढ़ पहुंचें। राज्यमंत्री श्री पटेल और पं नरेंद्र व्यास द्वारा बटियागढ़ स्थित मां विंध्यवासिनी देवी मंदिर के परिसर में झाड़ू लगाकर सफाई का संदेश दिया।
उन्होंने यहां मां का आशीर्वाद लिया और देश प्रदेश और अपने क्षेत्र वासियों के सुख समृद्धि की कामना की। इस अवसर पर कपिल शुक्ला बद्री विश्वकर्मा सहित अन्य गणमान्य व्यक्ति जनप्रतिनिधि मौजूद रहे।

Post a Comment

0 Comments