Ticker

6/recent/ticker-posts

संदिग्ध हालात में वर्षा पटेल की मौत के बाद पिता पक्ष ने पति पक्ष पर लगाए दहेज प्रताड़ना के आरोप.. इधर कलेक्टर को झंडा लगाकर सशस्त्र सेना झंडा दिवस का शुभारंभ.. राजस्व अधिकारियों की समीक्षा बैठक 13 दिसम्बर को..

नव विवाहिता की मौत पर परिजनों ने हत्या के आरोप..

दमोह जिले के पथरिया थाना अंतर्गत ग्राम नंदरई में एक नवविवाहिता की मौत हो जाने पर  परिजनों ने ससुराल वालों पर दहेज प्रताड़ना के चलते हत्या के आरोप लगाए हैं।  वही पुलिस ने पोस्टमार्टम करा कर जांच शुरू कर दी है। पथरिया के सरकारी अस्पताल लाई गई वर्षा पति दुर्गेश पटेल उम्र 22 वर्ष को डॉक्टर द्वारा मृत घोषित कर दिए जाने पर परिजन और उसकी मौत का जिम्मेदार ससुराल वालों को ठहराया है।
मृतका की बहन लक्ष्मी पटेल ने बताया कि वर्षा की शादी करीब ढाई वर्ष पहले पथरिया के नंदरई ग्राम में दुर्गेश पटेल से साथ हुई थी। शादी के समय लगुन में एक लाख रुपए नगद एवं एक मोटर साइकिल दी गई थी। वही दहेज में सब कुछ दिया था उसके बाद भी ससुराल पक्ष आए दिन वर्षा को ताना देते थे कि तुम्हारे मायके वालों ने कुछ नहीं दिया। इसी बात को लेकर लगातार मारपीट की जाती थी। बहन लक्ष्मी ने कहा कि दो दिन पहले बात की थी तो मृतका ने बताया था बात करने से मना करते है और फोन नहीं देते हैं। मामले में पथरिया थाना प्रभारी रजनी शुक्ला का कहना है कि मर्ग कायम करके जांच की जा रही है। जांच में जो भी निष्कर्ष निकलेगा उस पर कार्यवाही की जाएगी..
जबकि मृतका के ससुराल पक्ष के लोगों का कहना है कि बीती रात अचानक तबियत बिगड़ने के बाद वर्षा को उल्टी दस्त होने लगे थे। जिस पर उसे दवाई देकर रात में ही पथरिया अस्पताल ले जाया गया था। जहां डाक्टर ने उसे मृत घोषित कर दिया था। उपरोक्त हालात में अब पोस्ट मार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही मौत के कारणों का खुलासा होने की उम्मीद की जा रही है। पथरिया से आफताव खान की खबर 

सशस्त्र सेना झंडा दिवस पर कलेक्टर ने दी शुभकामनाएँ
दमोह। कलेक्टर मयंक अग्रवाल को जिला सैनिक कल्याण अधिकारी कर्नल शास्त्री प्रसाद त्रिपाठी ;सेण्निण्द्ध द्वारा झंडा लगाकर सशस्त्र सेना झंडा दिवस का शुभारंभ किया गया। इस पर कलेक्टर श्री अग्रवाल ने सशस्त्र सेना झंडा दिवस के उपलक्ष्य में समस्त सैनिकों एवं पूर्व सैनिकों उनकी विधवाओं एवं आश्रितों को शुभकामनाएँ दी।

इस सबंध में जिला सैनिक कल्याण अधिकारी कटनी एवं दमोह कर्नल डाँ शास्त्री प्रसाद त्रिपाठी ;सेण्निद्ध ने बताया वीर सैनिकों के देश प्रेम एवं सर्वोच्च बलिदान के स्मरण में हम प्रत्येक वर्ष 07 दिसम्बर के दिन सशस्त्र सेना झंडा दिवस मनाते हैं। भारतीय सेनाओं के सैनिकों एवं उनके आश्रितों की आर्थिक सहायता के लिए सशस्त्र सेना झंडा दिवस निधि का प्रतिपादन किया गया हैं। झंडा दिवस निधि में एकत्रित राशि से सैनिकों उनकी विधवाओं एवं आश्रितों के लिए कल्याणकारी योजनाओं का संचालन किया जाता है। इस प्रकार सशस्त्र सेना झंडा दिवस निधि में सैनिकों एवं उनके आश्रितों के सहायतार्थ अंशदान देकर हम सभी उनके प्रति अपना आभार प्रकट करते हुए देश की सशस्त्र सेनाओं का मनोबल ऊँचा करने में सहयोग दे सकते हैं।
राजस्व अधिकारियों की समीक्षा बैठक 13 दिसम्बर को..  दमोह। राजस्व अधिकारियों की समीक्षा बैठक कलेक्टर मयंक अग्रवाल की अध्यक्षता में 13 दिसम्बर को प्रात11 बजे से कलेक्टर कार्यालय के सभाकक्ष में आयोजित की जायेगी। इस सबंध में अपर कलेक्टर मीना मसराम ने समस्त अनुविभागीय अधिकारीए तहसीलदारध्नायब तहसीलदार से कहा बैठक हेतु स्थाई एजेण्डा अनुसार जानकारी 11 दिसम्बर तक सबंधित शाखा में अनिवार्य रूप से प्रेषित करते हुए बैठक में उपस्थित रहना सुनिश्चित करें।

Post a Comment

0 Comments