Ticker

6/recent/ticker-posts

तेंदूखेड़ा क्षेत्र में रात के अंधेरे और खराब मौसम में दर्दनाक हादसा.. कार्तिक पूर्णिमा पर बरमान घाट से लौट रहे लोधी परिवार के श्रद्धालुओं से भरी ट्रैक्टर ट्राली पलटी, 2 महिलाओं की मौत, 2 जबलपुर रैफर, दर्जन भर का उपचार जारी..

 ट्रैक्टर ट्राली पलटने से 2 की मौत, 2 जबलपुर रेफर

दमोह। कार्तिक पूर्णिमा पर स्नान करने के लिए बरमान घाट गए श्रद्धालुओं से भरी एक ट्रैक्टर ट्राली के ऑनियंत्रित होकर पलट जाने का दुखद घटनाक्रम देर रात सामने आया है हादसे में दो महिला श्रद्धालुओं की मौत हो गई, दो गंभीर महिलाओं को जबलपुर रैफर किया गया है। जबकि दर्जन भर का इलाज जारी है। 

प्राप्त जानकारी के अनुसार कार्तिक पूर्णिमा पर कलुआ दिनारी गांव से लोधी परिवार के सदस्य ट्रैक्टर ट्राली से मां नर्मदा के दर्शन पूजन स्नान हेतु बरमान घाट गए थे। जहां से लौटते समय देर रात बारिश के चलते खराब मौसम में तेंदूखेड़ा थाना क्षेत्र अंतर्गत पांजी पिंडरई के समीप ट्रैक्टर ट्राली अनियंत्रित होकर पलट गई। इसमें काफी संख्या में महिला श्रद्धालु जन सवार थे जो कड़ाके की ठंड में कार्तिक पूर्णिमा पर बरमान घाट से दर्शन ज्ञान स्नान करके वापस लौट रहे थे। देर रात अचानक हुए हादसे के बाद अफरा तफरी के हालत निर्मित हो गए। हादसे की सूचना मिलने पर मौके पर पुलिस पहुंची। 

घायलों को तेंदूखेड़ा के अस्पताल लाया गया। जहां जांच के बाद दो महिलाओं को मृत घोषित कर दिया गया। दो अन्य की हालत गंभीर होने पर जबलपुर रेफर कर दिया गया। हादसे में कुलुआ दिनारी निवासी एक वृद्ध महिला तथा एक युक्ति की मौत हुई है जिनके नाम पार्वती पति धनसिंह 65 वर्ष तथा रोशनी पिता झाहर सिंह उम्र 19 वर्ष बताए गए हैं। सुनीता पति भूरे सिंह लोधी 45 वर्ष तथा भगवती पति मोहन सिंह 45 वर्ष दोनों कुलुआ दिनारी निवासी को जबलपुर रेफर किया है। 

घायलों में सुनीता, छोटीबाई लोधी, लक्ष्मी पवार, गेंदाबाई रैकवार, रूपा बाई लोधी, हरिबाई, नेहा लोधी, मुन्नी बाई लोधी, जानकी लोधी, नन्ही लोधी, कमलाबाई, लीला, भोजराज, महिमा लोधी, मुंडोबाई, मुस्कान, गनेशी, रानू लोधी को इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया है।घटना की जानकारी मिलते ही मौके पर एसडीओपी तेंदूखेड़ा डीएस ठाकुर, थाना प्रभारी फेमीदा खान, उप निरीक्षक रंजीत सिंह,आरक्षक रणजीत राणा, नीरज नामदेव, आकाश पटेल पहुंचे और सभी को ट्रैक्टर ट्राली के नीचे से निकालकर अस्पताल में भर्ती कराया गया।

Post a Comment

0 Comments