Ticker

6/recent/ticker-posts

दमोह जिले में 16 उपनिरीक्षको की नई पदस्थापना.. नोहटा, गैसाबाद, रनेह, तारादेही, कुम्हारी, हिंडोरिया सागर नाका जबलपुर नाका चौकी प्रभारी बदले.. इधर शहर कांग्रेस अध्यक्ष मनु मिश्रा प्रदेश महामंत्री बनाए गए..

 दमोह जिले में थाना प्रभारियों की पदस्थापना में फेरबदल

दमोह। आगामी विधानसभा चुनाव को ध्यान में रखकर पुलिस महकमे में भी प्रदेश स्तर के बाद जिला स्तर पर निरीक्षकों के कार्यभार में बदलाव किया गया है। दमोह एसपी राकेश कुमार सिंह द्वारा सोमवार शाम जारी नवीन पदस्थापना सूची में 16 उप निरीक्षक प्रभावित हुए है।
गैसाबाद थाना प्रभारी उप निरीक्षक अरविंद सिंह को नोहटा थाना का तथा नोह्रटा  थाना प्रभारी उपनिरीक्षक विकास चौहान को गैसाबाद थाने की कमान सौंपी गई है। रनेह थाना प्रभारी प्रसीता कुर्मी को रक्षित केंद्र बुलाकर एसपी ऑफिस में शिकायत शाखा की जिम्मेदारी दी गई है। उपनिरीक्षक रंजीत अहिरवार को देहात थाने से तेंदूखेड़ा पदस्थ किया गया है। तारादेही थाना प्रभारी उपनिरीक्षक श्याम वेन को कोतवाली व जेरठ चौकी प्रभारी गणेश दुबे को तारादेही थाने में पदस्थ किया गया है।

 रक्षित केंद्र से से उपनिरीक्षक शिवानी गर्ग को सागर नाका चौकी प्रभारी बनाया गया है। कुम्हारी थाना प्रभारी बंदना गौर को रक्षित केंद्र में पदस्थ करते हुए एसपी ऑफिस में चुनाव सेल की कमान सौंपी गई है। उप निरीक्षक प्रीति पांडे को रक्षित केंद्र से रनेह थाना प्रभारी बनाया गया। सविता रजक को शिकायत शाखा से हिंडोरिया, गरिमा मिश्रा को सागर नाका से हटा, नित्या त्रिपाठी को रक्षित केंद्र से कोतवाली से, प्रियंका पटेल कोतवाली से रक्षित केंद्र कार्यवाहक उप निरीक्षक दामोदर साहू को तेजगढ़ से जबेरा तथा संतोष सिंह ठाकुर को देहात थाने से जबलपुर नाका चौकी में पदस्थ किया गया है

शहर कांग्रेस अध्यक्ष मनु मिश्रा प्रदेश महासचिव बने
विधानसभा चुनाव के पहले चल रहे फेरबदल के दौर से राजनीतिक दल भी अछूते नहीं है इसी कड़ी में दमोह शहर कांग्रेस अध्यक्ष मनु मिश्रा को प्रदेश कांग्रेस सचिव की जिम्मेदारी सौंपी गई है।

प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष श्री कमलनाथ के निर्देशानुसार प्रदेश उपाध्यक्ष और संगठन प्रभारी राजीव सिंह द्वारा 24 जुलाई को जारी पत्र अनुसार शहर कांग्रेस अध्यक्ष पद के दायित्व से मुक्त करते हुए मनु मिश्रा को प्रदेश कांग्रेश का महामंत्री मनोनीत किया गया है। उल्लेखनीय है कि 2 साल पहले हुए विधानसभा उपचुनाव के दौरान जिला कांग्रेस अध्यक्ष अजय टंडन को काग्रेस प्रत्याशी बनाए जाने के बाद मनु मिश्रा को जिला कांग्रेस अध्यक्ष की कमान सौंपी गई थी।

वहीं पिछले साल जिला ग्रामीण कांग्रेस अध्यक्ष पद पर रतन चंद जैन को नियुक्त कर दिए जाने के बाद मनु मिश्रा के पास सिर्फ शहर कांग्रेस अध्यक्ष का प्रभार बचा था। तभी से वह पार्टी संगठन में उपेक्षित तथा हताश से चल रहे थे। जिसे ध्यान में रखकर उनको अब प्रदेश महामंत्री बनाया गया है।

Post a Comment

0 Comments