Ticker

6/recent/ticker-posts

मुख्यमंत्री ने कहां आने वाले समय में लाड़ली बहनों को मिलेंगे 3000 रूपए रू.. दमोह जिले में 2 लाख 31 हजार से अधिक बहनें लाभांवित.. प्रभारी मंत्री ने बर्चुअल रूप से कार्यक्रम को संबोधित किया.. जबेरा व हटा विधायक के साथ बहनों ने देखा कार्यक्रम..

 सवा करोड़ बहनों के खातों में सिंगल क्लिक से राशि आई

जबलपुर। मुख्यमंत्री श्री शिवराज सिंह चौहान ने कहा है कि मुख्यमंत्री लाड़ली बहना योजना का लाभ लेकर बहनें मजबूत होंगीए वे अब मजबूर नहीं रहेंगी। योजना में प्रति माह 1000 रूपये की राशि देने के प्रावधान में संशोधन कर बहनों को क्रमश बढ़ी हुई राशि का भुगतान किया जाएगा। आवश्यक वित्त व्यवस्था के फलस्वरूप योजना में 1000 रूपये के स्थान पर क्रमशरू 1250 रुपएए इसके बाद 1500 रूपएए फिर 1750 रूपएए फिर 2 हजार रूपए और इसके बाद 2250 रुपएए 2500 रूपए और 2750 रूपए करते हुए राशि को 3 हजार रूपए तक बढ़ाया जाएगा।

इसी तरह योजना के लिए विवाहित पात्र बहन की आयु न्यूनतम 23 वर्ष के स्थान पर 21 वर्ष की जाएगी। इसी तरह बहनों को आने वाले 5 वर्ष में लखपति बनाते हुए लखपति क्लब में शामिल किया जाएगा। वर्तमान में 23 से 60 वर्ष की विवाहित बहनें योजना में पात्र हैं। बहनों की आय कम से कम 10 हजार रूपए मासिक होना चाहिए।

 स्व.सहायता समूहों और आर्थिक समृद्धि की योजनाओं से लाभान्वित करते हुए बहनों की जिंदगी में सुख और आनंद लाने का कार्य किया जाएगा। मुख्यमंत्री ने कहा कि लाड़ली बहनों को वे अपना परिवार मानते हैं। मुख्यमंत्री श्री चौहान ने आज जबलपुर में मुख्यमंत्री लाड़ली बहना योजना में बहनों के खातों में मासिक राशि अंतरित करने के राज्य स्तरीय कार्यक्रम का शुभारंभ किया। 

मुख्यमंत्री श्री चौहान ने सिंगल क्लिक के माध्यम से 1.25 करोड़ बहनों के खाते में कुल 1209.64 करोड़ रूपए की राशि अंतरित की। इस कार्यक्रम से पूरे प्रदेश की बहनें भी जुड़ीं। प्रदेश के वार्डों और ग्रामों में राज्य स्तरीय कार्यक्रम का प्रसारण किया गया।

जिले में 2 लाख 31 हजार से अधिक बहनें लाभांवित..

 दमोह। प्रदेश के राजस्व एवं परिवहन मंत्री एवं जिले के प्रभारी मंत्री श्री गोविंद सिंह राजपूत ने वर्चुअली रूप से जुड़कर कहा प्रदेश की सारी बहनो के लिये बहुत खुशी और उमंग का दिन है। जैसा की मुख्यमंत्री श्री शिवराज सिंह चौहान जी ने कहा था कि सारी बहनो के खातें में एक हजार रूपये महिना डालेंगे आज उन पैसे को सिंगल क्लिक के द्वारा प्रदेश के मुख्यमंत्री जी सभी बहनो के खाते में डालेंगे इससे बहनो के घर के बहुत से काम सुचारू रूप से चलेंगे।  इस अवसर पर आज सिविल वार्ड 6 आंगनबाड़ी केन्द्र के समीप आयोजित कार्यक्रम में प्रदेश के मुख्यमंत्री श्री शिवराज सिंह चौहान के लाईव टेलीकास्ट को देखा व सुना गया।   


दमोह जनपद क्षेत्र के अंदर 43 हजार और दमोह नगर पालिका के अंतर्गत 18 हजार बहनों के लिए एक.एक हजार रूपये आज मुख्यमंत्री श्री शिवराज सिंह चौहान देने का काम किया है इसके लिए उनका में बहुत.बहुत धन्यवाद ज्ञापित करता हूं। यह बात मप्र वेयर हाऊसिंग लॉजिस्टिक एवं कॉर्पोरेशन अध्यक्ष राहुल सिंह लोधी ने सिविल वार्ड 6 आंगनबाड़ी केन्द्र के समीप आयोजित कार्यक्रम में कही। सांसद प्रतिनिधि नरेंद्र बजाज ने कहा मुख्यमंत्री लाड़ली बहना योजना महिलाओं के प्रति एक सम्मान है। वर्तमान में महिलाओं के लिए एक से एक योजनाएं मुख्यमंत्री जी ने बनाई है। इस अवसर पर मैं केंद्रीय राज्य मंत्री श्री प्रहलाद सिंह पटेल जी की ओर सभी लाड़ली बहनों को ढेर सारी बधाइयां और शुभकामनाएं देता हूं।

 जनपद पंचायत अध्यक्ष प्रीति कमल ठाकुर ने कहा मुख्यमंत्री श्री शिवराज सिंह चौहान ने जो संकल्प लिया था कि हम अपनी बहनों को बेटियों को कभी भी झुकने नहीं देंगे किसी के सामने मजबूर नहीं होने देंगे वह संकल्प आज साकार हो चुका है।  श्रीमती शिखा जैन ने कहा मुख्यमंत्री श्री शिवराज ‍सिंह चौहान जी ने महिलाओं को विशेष रूप से सशक्त बनाने के लिए इतना अच्छा और सराहनीय निर्णय लिया है उन्होंने कहा सरकार निरंतर  महिलाओं के विकास के लिए कार्य कर रही है बेटियों की जन्म से लेकर शिक्षा तक की व्यवस्था और शिक्षा से लेकर शादी तक की व्यवस्था सरकार द्वारा की गई है।

मुख्य नगर पालिका अधिकारी भैयालाल सिंह ने कहा काफी मेहनत के साथ नगर पालिका के कर्मचारी आंगनवाड़ी कार्यकर्ता एवं अन्य विभागों के कर्मचारी इस योजना में लगाए गए थे। कलेक्टर मयंक अग्रवाल के कुशल नेतृत्व में एवं जिला पंचायत सीईओ अजय श्रीवास्तव के मार्गदर्शन में जिले में लक्ष्य से अधिक पंजीयन हुआ है इसके लिए सभी बधाई के पात्र हैं। उन्होंने कहा नगरीय क्षेत्र में 18 हजार 500 आवेदन आए थे उनमे से कुछ में आपत्तियां थी उनका भी निकरारण टीम के द्वारा किया गया है। इस प्रकार जिले में 2 लाख 31 हजार से अधिक बहनें लाभांवित हुई।
इस अवसर पर सीईओ जिला पंचायत अजय श्रीवास्तव पूर्व नगर पालिका अध्यक्ष मालती असाटी जिला कार्यक्रम अधिकारी प्रदीप राय सहायक संचालक महिला बाल विकास संजीव मिश्रा चक्रेश पटेल विक्रम सिंह राजपूत राघवेन्द्र परिहार इन्दु गोस्वामी पंकज सेन विजय दुबे रितु पुरोहित मौजूद थे।

जबेरा विधायक के साथ बहनों ने देखा कार्यक्रम
दमोह। जबेरा विधायक धर्मेंद्र सिंह लोधी तेंदूखेड़ा नगर परिषद मे आयोजित मुख्यमंत्री लाड़ली बहना कार्यक्रम में पहुंचे। जहां हजारों की संख्या में उपस्थित बहनों के साथ बैठकर मुख्यमंत्री लाडली बहना योजना के मुख्यमंत्री श्री शिवराज सिंह चौहान जी के उदबोधन को सुना व देखा। मुख्यमंत्री जी द्वारा सिंगल क्लिक के माध्यम से प्रदेश के समस्त बहनों के खाते में 1000 हस्तांरित किये गए। 

नगर परिषद तेंदूखेड़ा में उपस्थित बहनों ने प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी जीए मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री श्री शिवराज सिंह चौहान एवं जबेरा विधायक धर्मेन्द्र सिंह लोधी जी आभार व्यक्त किया।  जबेरा विधायक श्री लोधी ने कहा मुख्यमंत्री जी के द्वारा सिंगल क्लिक के माध्यम से 1000 रू डालने का कार्य किया गया है। मुख्यमंत्री जी आप सभी के खाते में 1000 रू डालने का निरंतर  प्रतिमाह का कार्य करेंगे। जिससे आपका जीवन सुख समृद्धि से परिपूर्ण रहेगा। मुख्यमंत्री जी का कहना है कि अभी 1000 रू डालने का कार्य किया गया है आने वाले समय में निरंतर आपकी राशि में बढ़ोतरी की जाएगी। 

लाड़ली बहना कार्यक्रम हटा में भी देखा व सुना गया
दमोह प्रदेश के मुख्यमंत्री श्री शिवराज सिंह चौहान जी के मुख्य आतिथ्य में लाड़ली बहना योजना अंतर्गत 341 करोड़ बहनों के खाते में एक.एक हजार रुपये अन्तरित होने के शुभ अवसर पर नगरपालिका हट्टा में कार्यक्रम के विधायक हटा पी एल तंतुवाय विशेष रूप से मौजूद रहे।

इस अवसर पर पूर्व विधायक उमादेवी खटीक मनीष पल्या लालचंद खटीक देवेंद्र राय गौतम अहिरवार शिवशंकर कुशवाहा गुड्डू गुप्ता सुशील सेलेट विक्रम वर्मन प्रमोद पुजारी रत्नेश खटीक रसीद सिद्दकी देवांश तंतुवाय नारायण तंतुवाय एवं मुख्य नगरपालिका अधिकारी राजेंद्र कुमार खरे पालिका कर्मचारी कुलदीप पटेल लाड़ली बहनाए गणमान्य नागरिक की उपस्थिति रही।
अथाई गांव में कलेक्टर और एसपी हुए शामिल
दमोह जिले के ग्राम अथाई में मुख्यमंत्री लाडली बहना योजना के तहत आयोजित कार्यक्रम में कलेक्टर मयंक अग्रवाल और पुलिस अधीक्षक राकेश कुमार सिंह शामिल हुए। इस अवसर पर राजू कमल ठाकुर चतुर्भुज यादव और सीईओ जनपद पंचायत विनोद कुमार जैन इंजी रंजीता ठाकुर विशेष रूप से मौजूद रहे।

इस अवसर पर भारत माता के चित्र के समक्ष माल्यार्पण और दीप प्रज्वलन कर कार्यक्रम की शुरुआत की गई। शासकीय प्राथमिक शाला परिसर अथाई में आयोजित इस कार्यक्रम में बड़ी संख्या में लाडली बहनें मौजूद रही। सभी ने मुख्यमंत्री जी के जबलपुर से प्रसारित हो रहे लाइव कार्यक्रम को देखा और सुना। 

फुटेरा वार्ड 4 में मनाया लाड़ली बहना उत्सव कार्यक्रम
दमोह भारतीय जनता पार्टी दीनदयाल नगर मंडल दमोह के फुटेरा वार्ड नंबर 4 वार्ड क्रमांक 29 में मुख्यमंत्री लाड़ली बहना उत्सव कार्यक्रम किया गया जिसमें मुख्य अतिथि पूर्व नगरपालिका उपाध्यक्ष ठाकुर नरेंद्र सिंह चंदेल पार्षद ने माताओं, बहनों को संबोधित करते हुए कहा कि केंद्र  सरकार के 9 वर्ष का कार्यकाल सेवा, सुशासन और गरीब कल्याण के लिए समर्पित रहा है।
 कार्यक्रम में वार्ड की समस्त माता बहनों ने मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान का लाइव कार्यक्रम देखा। रंगोली, दीप प्रज्जवलन कर उन्होंने कहा कि मुख्यमंत्री ने बहनों को सशक्त बनाने का कार्य किया है इसलिए हम सभी माताएं बहने पुनः मुख्यमंत्री को धन्यवाद देते हैं कार्यक्रम में आंगनबाड़ी कार्यकर्ता अल्पना शर्मा, मोहिनी गौतम, रजनी शर्मा, आंगनवाड़ी सहायिका पुष्पा नामदेव, अर्चना नामदेव, अंजना रजक, नगर पालिका सुपरवाइजर विष्णु साहू, कार्यक्रम का आभार भाजपा दीनदयाल नगर मंडल महामंत्री पवन सिंह चंदेल द्वारा किया गया।





Post a Comment

0 Comments