Ticker

6/recent/ticker-posts

सांसद निवास पर स्व. मोनू पटेल को श्रद्धांजलि सभा आज प्रात 09 बजे से.. भाजपा पदाधिकारी कार्यकर्ता लगे बूथ विजय संकल्प अभियान में.. जिला शहर कांग्रेस ने कार्यकरणी की घोषित.. अजाक्स महा आंदोलन रैली एवं ज्ञापन.. सर्वेक्षण ऑफ इंडिया राजस्व विभाग का प्रशिक्षण..

स्व. मोनू पटेल को श्रद्धांजलि सभा आज प्रात 09 बजे से
दमोह। केंद्रीय खाद्य प्रसंस्करण उद्योग एवं जलशक्ति राज्यमंत्री श्री प्रहलाद सिंह पटेल के भतीजे और विधायक नरसिंहपुर व पूर्व राज्यमंत्री जालम सिंह पटेल के सुपुत्र श्री मणि नागेंद्र सिंह ;मोनू भईया का आकस्मिक निधन 30 अप्रैल को हो गया था। 


पुण्यात्मा की शान्ति हेतु श्रद्धांजलि सभा का आयोजन सोमवार 15 मई 2023 को प्रातः 09 बजे सांसद कार्यालय परिसरए जटाशंकर मंदिर के पास दमोह में रखा गया है।

भाजपा का बूथ विजय संकल्प अभियान निरंतर जारी
दमोह भारतीय जनता पार्टी द्वारा बूथ विजय संकल्प अभियान के अंतर्गत जिले में निरंतर बैठकें आयोजित की जा रही है जिसमें जिला अध्यक्ष प्रीतम सिंह लोधी ने सदगुवां मंडल में शक्ति केंद्र खौजाखेडी के जोरतला, बटियागढ़ के फुटेरा शक्ति केंद्र, नरसिंहगढ़ में महाकालेश्वर शक्ति केंद्र की बैठक सम्मिलित हुए,  मध्यप्रदेश वेयर हाउसिंग एवं लॉजिस्टिक निगम अध्यक्ष राहुल सिंह ने बांसा मंडल के शक्ति केंद्र बांसा एवं  खिरिया में,  पिछड़ा वर्ग मोर्चा के प्रदेश महामंत्री संजय राय, बुद्धिजीवी प्रकोष्ठ के प्रदेश सह संयोजक श्याम शिवहरे, युवा मोर्चा जिला अध्यक्ष भरत यादव ने बांदकपुर के रंजरा शक्ति केंद्र के हलगज में बैठक ली।
जिला मीडिया प्रभारी राघवेंद्र सिंह परिहार ने दमोह विधानसभा के बांदकपुर मंडल के  समन्ना ग्राम लिधौरा, अभाना मंडल के टौरी में बूथ विजय संकल्प अभियान की बैठक ली। प्रीतम सिंह लोधी ने कहा कि बूथ विजय संकल्प अभियान अंतर्गत बैठक आयोजित करना है और बैठक के बाद अपने बूथ पर विजय के लिए कार्य करना है। संजय राय ने कहा कि भारतीय जनता पार्टी निरंतर कार्यक्रम के माध्यम से अपने कार्यकर्ताओं में जोश भरने का कार्य करती है।
जिला अध्यक्ष के साथ बैठक में विधानसभा संयोजक देवीसिंह, जिला महामंत्री गोपाल पटेल, जिला कोषाध्यक्ष सुरेश पटेल, मंडल अध्यक्ष महेश पटेल, पूर्व मंडी अध्यक्ष खरगराम पटेल, वरिष्ठ कार्यकर्ता मान चौधरी, रामकरण चौधरी, कमलापत पटेल, महेन्द्र तिवारी, गोविंद सिंह, बूथ अध्यक्ष श्याम पटेल, अनुराग मिश्रा, सुरेन्द्र पटेल, आशीष पटेल, राकेश सिंह, महेन्द्र पटेल, मान सिंह, पवन पाठक, बी एल ए राघवेन्द्र, राजेन्द्र पटेल, महेश पटेल की उपस्थिति रही। सम्पूर्ण बैठक में बूथ विजय पर चर्चा हुई। मंडल उपाध्यक्ष एवं शक्ति केंद्र प्रभारी भूषण पटेल ने आभार व्यक्त किया।
बांदकपुर मंडल की बैठक में मंडल अध्यक्ष बृजेश सिंह, मंडल उपाध्यक्ष सोनू ठाकुर, जिला पंचायत सदस्य चटन पटेल, करन चौबे, पप्पू सिंह,  मुकेश सिंह, अभाना मंडल की बैठक में मंडल अध्यक्ष डालचंद पटेल,वीर सिंह बांसा मंडल की बैठक में जिला कार्यालय मंत्री रामलाल उपाध्याय, मंडल अध्यक्ष देवकीनंदन पटेल शामिल रहे आयुर्वेद समस्त बैठकों में  बूथ समिति एवं शक्ति केंद्रों के पदाधिकारियों की उपस्थिति रही ।
जिला शहर कांग्रेस ने कार्यकरणी की घोषित..
दमोह।
जिला कांग्रेस के संगठन प्रभारी धर्मेश घई विधायक अजय टंडन, जिला कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष रतनचंद जैन की सहमति से जिला शहर अध्यक्ष मनु मिश्रा ने जिला कांग्रेस कार्यालय में पत्रकार वार्ता आयोजित कर कार्यवाहक अध्यक्ष संजय चौरसिया, मानक पटेल, संभागीय प्रवक्ता निधि श्रीवास्तव, प्रदीप पटैल, नितिन मिश्रा, शमीम कुरैशी, मंजीत यादव, बसंत कुशवाहा, आयुष दुबे, अजय जाटव, खिल्लू ठाकुर, की उपस्थिति में जिला शहर की कार्यकरणी घोषित की। 
जिनमे उपाध्यक्ष पद पर राजू चौरसिया, हेमराज अहिरवाल, श्रीमति संगीता रौतेला, श्याम शिवहरे, श्रीमति लीला राठौर, कासिम खान, सरफराज सिद्धीकी, राकेश असाटी, सोनू सौंदिया, सनी राय, नरेन्द्र विश्वकर्मा, मुकेश रोहित, बबलु राज, रामअवतार बाल्मीकि, महामंत्री पद के लिये गौरव राय, रामकुमार तिवारी, हरमिन्दर सिह, दीपक चौरसिया, जगत असाटी, सौरभ अयाची, मदन जैन, राजेश वर्मा, शंभु राय, संतोष अहिरवार, आशीष जानसन, सुनील रजक, श्रीमति अंजना सेठ, अमर बाल्मीकि, अंसार बाबा, हरगोविन्द लालवानी, डिम्पल सेन, कोषाध्यक्ष बबलु सस्सी, मीडिया प्रभारी खिल्लू ठाकुर एवं सचिव पद के लिये गौपाल रैकवार, मनीश बाबा, सोनू जाटव, बलराम ठाकुर, वकील कुरैशी, विवेक बडगैया, महेन्द्र कुशवाहा, प्रीतम रैकवार, धर्मेन्द्र अहिरवार, सुन्ती बेन, आशोक ठाकुर, ए.के चिश्ती, नवजोत सोनी, रजनीश चौरसिया, नबाब बच्चन खान, अमरदीप अग्रवाल, नरेश अहिरवाल, प्रिंस असाटी, श्रीमति आमना बी., रविशंकर चौधरी, राहुल पुरोहितख् खूबचंद राठौर, गुडडन रैकवार, फीरोज खान, जहीर कुरैशी, रमेश चौरसिया, श्रीमति पिंकी रैकवार की नियुक्ति की गई है। उक्त पदाधिकारी अपने कार्यक्षेत्र में सक्रिय रह कर आम आदमी की समस्याओं को जिला शहर कांग्रेस कार्यालय को अवगत करायेगे। 
मांगे शीघ्र नहीं मानी तो ताला बंदी करेगा अजाक्स
दमोह
मध्यप्रदेश अनुसूचित जाति जनजाति अधिकारी कर्मचारी संघ अजाक्स जिला दमोह के तत्वधान में महा आंदोलन रैली एवं ज्ञापन का आयोजन किया गया। जिसमें सर्वप्रथम अजाक्स जिला सचिव डॉ रमेश कुमार अहिरवार ने बाबा साहब की आदमकद प्रतिमा पर माल्यार्पण किया गया ततपश्चात डॉ मोहन सिंह आदर्श जिला अध्यक्ष अजाक्स द्वारा समस्त मांगों को विस्तार पूर्वक प्रस्तुत कर ज्ञापन माननीय मुख्यमंत्री मध्यप्रदेश शासन के नाम जिला प्रशासन से उपस्थित नायब तहसीलदार महेंद्र प्रताप उदेनिया को सौंपा गया।
जिलाध्यक्ष डॉ मोहन सिंह आदर्श द्वारा बात रखी गई कि दमोह के समस्त विभागों का रोस्टर सीघ्र संधारित कर बैकलॉग के 1437 पदों पर तत्काल प्रभाव से भर्ती अभियान के तहत भर्ती की जाबे विंदु क्रमांक 01 से 27 तक सभी मांगे कर्मचारियों के साथ समाज के अंतिम पंक्ति में खड़े व्यक्ति की है जिसको सीघ्र पूर्ण किया जाबे अगर हमारी मांगों को शीघ्र नहीं माना जाता तो अजाक्स संघ प्रदेश स्तर पर ताला बंदी करेगा। जिसकी संपूर्ण जिम्मेदारी मध्यप्रदेश शासन की होगी। इस अवसर पर पटवारी संगठन ने भी उपस्थित होकर अजाक्स की मांगों का समर्थन किया। जिला संरक्षक प्रताप रोहित द्वारा बताया गया कि आउटसोर्सिंग प्रथा चरम सीमा पर है जिसे समाप्त किया जावे, संरक्षक नारायण सिंह ठाकुर, पूर्व एसडीएम द्वारा वर्तमान सरकार से अपील की गई कि जिला प्रशासन सीघ्र बैकलॉग के पदों पर भर्ती करें,
संरक्षक मुन्नीलाल अहिरवार,इंजी.टी चौधरी, गणेश झारिया तहसील अध्यक्ष जबेरा जिला उपाध्यक्ष ओपी राज, जिला कोषाध्यक्ष तुलाराम अहिरवार, जिला महासचिव आरबी सिंह, नारायण सिंह मराबी, जिला सचिव महेन्द्र कुमार अहिरवार, डॉ मीरा माधुरी महंत, कमल मानिकपुरी, डॉ सुभाष अहिरवार, प्रमोद अहिरवार, पवन रोहित, राजेन्द्र सिंह सरुते, प्रहलाद सिंह पोर्ते, विमलेश ठाकुर सचिव, भूपसींग अहिरवार, बाबूलाल अहिरवार, जीडी रैदास, दीपचंद्र राज, विश्वनाथ सिंह धुर्वे, हाकम सिंह मराबी, अजाक्स के पदाधिकारियों सहित बड़ी संख्या में कर्मचारियों की उपस्थिति रही। कार्यक्रम के अंत में जिला अध्यक्ष तुलाराम अहिरवार द्वारा आभार प्रकट किया गया।

राजस्व विभाग का प्रशिक्षण कार्यक्रम संपन्न..
दमोह। राजस्व विभाग का प्रशिक्षण कार्यक्रम मानस भवन में आयोजित हुआ जिसमे सर्वेक्षण ऑफ इंडिया जबलपुर के सर्वेयर अधिकारी आरडी शाह प्रभारी अधिकारी भू अभिलेख डिप्टी कलेक्टर आर एल बागरी सीएमओ बीएल सिंह एसएलआर डॉ सुरेखा यादव एवं समस्त तहसीलदार नायब तहसील दार राजस्व निरीक्षक साहेबान और समस्त पटवारी उपस्थित हुए।
केंद्र सरकार की महत्वपूर्ण योजना स्वामित्व की ट्रेंनिग के सर्वेयर आधिकारी श्री शाह द्वारा प्रदान की गई। डिप्टी कलेक्टर आर एल बागरी द्वारा मुख्यमंत्री भू आवासीय योजना के बारे में विस्तार से बताया गया।
सीएमओ बीएल सिंह ने नगरीय आवासीय अधिकार योजना के विषय पर विस्तृत चर्चा एवं प्रशिक्षण दिया गया। यह ट्रेनिग में पटवारी द्वारा भी समस्या बताई गई जिनका समाधान किया गया। समस्त राजस्व विभाग का यह प्रशिक्षण पटवारी गण को फील्ड में कार्य करने में उपयोगी साबित होगी। शासन की योजनाओं में प्रगति आएगी।

 

Post a Comment

0 Comments