Ticker

6/recent/ticker-posts

बुंदेली दमोह महोत्सव में "राम की शक्ति पूजा" नृत्य नाटिका रही आकषर्ण का केंद्र.. जिले के 1164 बूथ पर सुना PM की मन की बात कार्यक्रम.. इधर हिरण कुएं में गिरा, हंड्रेड डायल टीम ने जान बचाकर वन विभाग के सुपुर्द किया..

10 मई तक आयोजित होगा बुंदेली दमोह महोत्सव
दमोह - बुंदेली गौरव न्यास द्वारा आयोजित बुंदेली दमोह महोत्सव के दूसरे दिन विभिन्न कार्यक्रम आयोजित किए गए जिसमें स्वर श्री प्रतियोगिता राम की शक्ति पूजा नित्य एवं कौन है दमदार जैसे आकर्षक कार्यक्रम कलाकारों द्वारा प्रदर्शित किए गए। महोत्सव के द्वितीय दिवस मुख्य रूप से भाजपा जिला अध्यक्ष प्रीतम सिंह लोधी, हटा विधायक पीएल तंतुवाय, जिला कांग्रेस ग्रामीण अध्यक्ष मनु मिश्रा लोकतंत्र सेनानी संघ के अध्यक्ष निर्गुण खरे, अमृत चौरसिया श्याम बिहारी जड़िया, एवं कर्मचारी संघ से आरके मिश्रा, अशोक तिवारी, राबी गौतम, प्रशांत रोहित, बीडी बाबरा अतिथि रूप में मंचासीन रहे।
अतिथियों द्वारा दीप प्रज्वलन कर श्री गणेश का पूजन अर्चना की गई साथी अतिथियों एवं समिति सदस्यों द्वारा समाज सेवी संस्था हसनी हुसैन सोसाइटी एवं स्पाइरल केयर कैंपेन प्रांशुल परोचे को प्रशस्ति पत्र एवं स्मृति चिन्ह भेज कर अंग वस्त्र पहनाकर सम्मानित किया गया।
राम की शक्ति पूजा" सूर्यकांत त्रिपाठी निराला द्वारा लिखित अन्वेषणा सोसाइटी फॉर परफॉर्मिंग आर्ट्स द्वारा संस्कृति मंत्रालय द्वारा समर्थित संगीता शर्मा द्वारा डिजाइन, निर्देशन और कोरियोग्राफी भारतीय समकालीन नृत्य में राम की शक्ति पूजा” एक आधुनिक हिंदी महाकाव्य कविता है जो अन्याय के खिलाफ आध्यात्मिक और नैतिक संघर्ष के विषय की पड़ताल करती है। देवता राजा राम के जीवन के एक प्रसंग के आधार पर, जो अपने प्रतिद्वंद्वी रावण से लड़ रहे थे, जो अधर्म और गर्व (संस्कृत महाकाव्य रामायण से) का प्रतीक है, यह कविता युद्ध के मैदान में राम के आध्यात्मिक संकट को उजागर करती है। 
जैसे ही राम को शक्ति और शक्ति की देवी शक्ति की उपस्थिति का एहसास होता है, रावण की ओर से लड़ते हुए, उनका मनोबल गिर जाता है। राम की स्थिति हर उस व्यक्ति की स्थिति है जो जीवन के किसी मोड़ पर अन्यायी का समर्थन करने की शक्ति पाता है। कविता में राम को एक प्रतिबद्ध नेता और एक अटूट भक्त के रूप में प्रस्तुत किया गया है। निष्कर्ष यह स्थापित करता है कि यह केवल नैतिक और आध्यात्मिक शक्ति के माध्यम से ही है कि कोई अन्याय (अधर्म) के सामने खड़ा हो सकता है। जंग का मैदान बाहर नहीं, बल्कि अपने भीतर है, जहां इंसान को सच्चाई और न्याय के रास्ते पर टिके रहने के लिए अपने विरोधियों का मुकाबला करना होता है। यह अच्छे और बुरे के बीच प्रतीकात्मक रूप से राम और रावण के युद्ध के बारे में है। युद्ध के अंत में राम के हृदय में भी सर्वत्र अन्धकार छा जाता है। यहां राम को एक इंसान के रूप में चित्रित किया गया है, न कि भगवान के रूप में, जिनके पास संदेह के क्षण हैं। शक्ति केवल श्रीराम में ही नहीं, हम सबके भीतर है। भगवान राम को भी करना पड़ा प्रयास हम सभी को करना है। श्रीराम विजयी हैं, हम भी हो सकते हैं। महान महाकाव्य कविता की बारीकियों को साझा करने के लिए लोक संगीत, लोकगीत, मार्शल आर्ट और भारतीय समकालीन नृत्य के सार / समामेलन के साथ इस मल्टीमीडिया प्रोडक्शन को करना एक बड़ा महत्व होगा। आजादी का अमृत महोत्सव के हमारे 75 साल पूरे होने के अवसर पर महान कवि सुकास्ट और क्रेडिट को भी श्रद्धांजलि। 
कलाकार - सुभाशीष डे, निखिल कुमार, अनुशुआ चौधरी, शुभम गंगानी, पुनीत गंगानी, अभिनव मलिक, अदिति रानाकोटी, डिजाइन, डायरेक्शन और कोरियोग्राफी संगीता शर्मा, रोशनी अतुल मिश्रा संगीत रिकॉर्ड किया गया और संपादित किया गया स्टूडियो साउंडप्रो 1, सहायक कोरियोग्राफर सुभाशीष डे, वॉइस ओवर अमित सक्सेना, साउंड इंजीनियर सैंडी सिंह, प्रॉप्स और मास्क शिभू, पोशाक सुभी बुटीक रहे। अत्याधिक बारिश और मौसम अनुकूल ना होने के कारण 30 अप्रैल के सभी कार्यक्रमों को रद्द कर दिया गया। महोत्सव सचिव प्रभात सेठ ने बताया कि दमोह महोत्सव जो पहले 7 मई तक आयोजित होना था अब 3 दिन बढ़ाकर 10 मई तक कर दिया गया है।
नित्यश्री प्रतियोगिता प्रभारी दिनेश प्यासी ने बताया कि 30 अप्रैल को नृत्य श्री प्रतियोगिता आयोजित होनी थी परंतु उक्त दिवस के कार्यक्रम रद्द होने के कारण प्रतिभागियों को यह सूचित किया जाता है कि उक्त दिवस की प्रतियोगिताओं की प्रदर्शन की आगामी दिनांक उन्हें सूचित कर दिया जाएगा। दूसरे दिवस के दिन महोत्सव समिति से संरक्षक सुधा मलैया, अध्यक्ष अंबालाल पटेल, उपाध्यक्ष सिद्धार्थ मलैया, कैप्टन वाधवा, सचिव प्रभात सेठ, वरुण जैन, पूजा मलैया, लक्ष्मीकांत तिवारी, रवि गोस्वामी, घनश्याम पाठक, मनीष तिवारी, कृष्णा तिवारी, लालू जैन, राजू नामदेव, हरी रजक मयंक वाधवा, सौरव रोहित सहित अन्य कार्यकर्ताओं ने अपना विशेष सहयोग दिया।
 जिले के 1164 बूथ पर सुना मन की बात कार्यक्रम
 दमोह। भारतीय जनता पार्टी के जिला अध्यक्ष प्रीतम सिंह लोधी के नेतृत्व में जिले के सभी विधान सभा अंतर्गत सभी मंडलों के 1164 बूथों पर प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के रेडियो कार्यक्रम 'मन की बात' के 100वें संस्करण को सुना गया। 'मन की बात' के लाइव प्रसारण के लिए जिले भर में बूथ स्तर पर विशेष आयोजन कर 400 बूथ पर जन प्रतिनिधि, पदाधिकारियों एवं वरिष्ठ नेता के साथ कार्यकर्ताओं ने मन की बात को सुना। मन की बात में संबोधित करते हुए देश के लोगों से प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने चरैवेति चरैवेति यानी चलते रहो - चलते रहो की बात कही। उन्होंने कहा कि आज हम इसी चरैवेति की भावना के साथ देशवासियों के सेवा और सामर्थ्य की बात कही। 
जिला अध्यक्ष एड प्रीतम सिंह ने दमयंती नगर मंडल के बूथ क्रमांक 156 पर 'मन की बात’ का प्रसारण अनेकों कार्यकर्ताओं के साथ सुना और उन्होंने बताया कि प्रधानमंत्री के शासन काल में देश हमेशा सद्भावना, सेवा-भावना और कर्तव्य-भावना से ही आगे बढ़ा है, नरेन्द्र मोदी ने भारत वासियों में अटूट विश्वास पैदा किया है और सामूहिक प्रयास से बड़े से बड़ा बदलाव का संदेश दिया है। यह भी एक वजह है कि शिक्षा के साथ डाइवर्स ग्लोबल कल्चर्स को समृद्ध करने के लिए हमारा संकल्प और मजबूत हुआ है।
मारूताल के बूथ 229 में कैबिनेट दर्जा प्राप्त मंत्री राहुल सिंह ने समस्त ग्राम वासियों के साथ कार्यक्रम को सुना।
इस अवसर पर भाजपा जिला कार्यालय मंत्री रामलाल उपाध्याय , सरपंच नारायण राय सहित ग्राम वासियों एवं कार्यकर्ताओं की उपस्थिति रही। नवोदय वार्ड हटा के बूथ क्रमांक 92 पर विधायक पी एल तंतुवाय एवं विधायक जबेरा धर्मेंद्र सिंह ने जबेरा बूथ पदाधिकारियों एवं कार्यकर्ताओं के साथ मन की बात कार्यक्रम को सुना।
दमयंती नगर के बजरिया वार्ड 6 के बूथ पर पूर्व मंत्री जयंत मलैया ने कार्यकर्ताओं के साथ मन की बात का प्रसारण देखा और वार्ड के वरिष्ठ जनों का स्वागत किया। पिछड़ा वर्ग मोर्चा प्रदेश महामंत्री संजय राय, दीनदयाल नगर मंडल अध्यक्ष कृष्णा राज ने हिरदेपुर के बूथ क्रमांक 64 पर मन की बात कार्यक्रम को सुना।
जिला महामंत्री सतीश तिवारी ने आनू के बूथ पर, जिला महामंत्री रामेश्वर चौधरी ने हिरदेपुर के बूथ क्रमांक 66 और जिला पंचायत अध्यक्ष प्रीति कमल ठाकुर, जिला मीडिया प्रभारी राघवेन्द्र सिंह परिहार, मंडल अध्यक्ष बृजेश सिंह  ने दमोह विधान सभा के  बांदकपुर के बूथ 185 पर मन की बात का प्रसारण सुना।  बुद्धिजीवी प्रकोष्ठ के प्रदेश सह संयोजक श्याम शिवहरे ने दीनदयाल मण्डल के बूथ 131पर पार्षद बाल कृष्ण यादव सहित अनेक गणमान्य लोगों के साथ कार्यक्रम देखा। 

दमयंती मण्डल के सिविल 4 के बूथ 161 पर मण्डल प्रभारी और जिला उपाध्यक्ष अमित बजाज, जिला सह मीडिया प्रभारी महेन्द्र जैन, नगर महामंत्री श्याम विश्वकर्मा, वार्ड अध्यक्ष सतीश जैन ने प्रसारण सुना और स्थानीय वरिष्ठ जनों का सम्मान किया। जिला मंत्री संजय यादव ने मांगज वार्ड के बूथ क्रमांक 130 और जिला कोषाध्यक्ष सुरेश पटेल ने सदगुंवा मंडल के खौजाखेड़ी बूथ, दमयंती नगर मंडल अध्यक्ष पवन तिवारी ने सिविल वार्ड 8 के बूथ पर कार्यकर्ताओं के साथ मन की बात कार्यक्रम को सुना। जिले के 22 मंडलों के 177 शक्ति केंद्रों के 1164 बूथों  पर बूथ अध्यक्ष महामंत्री बूथ पदाधिकारी के द्वारा मन की बात कार्यक्रम को सुना 
सिद्धार्थ मलैया ने सिविल वार्ड नंबर 2 में सुनी मन की बात.. प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के मन की बात रेडियो प्रसारण के 100 वें संस्करण को भारतीय जनता पार्टी के युवा नेता सिद्धार्थ मलैया ने सिविल वार्ड नंबर 2 के बूथ पर कार्यकर्ताओं के साथ सुना।
पूजन के पश्चात वार्ड के कार्यकर्ताओं ने सिद्धार्थ मलैया का हर्ष एवं उत्साह के साथ फूल माला पहनाकर स्वागत किया।कार्यक्रम में जिला मंत्री वर्षा, अर्चना जैन, रैकवार, विशाल शिवहरे, मोंटी रैकवार, संदीप शर्मा, जुगल अग्रवाल, बाबू सोनी, जगदीश विश्वकर्मा, श्रवण पाठक सहित अन्य कार्यकर्ता की उपस्थिति रही।
सिविल वार्ड 4 के बूथ 161,162 पर दमयंती नगर मण्डल प्रभारी और जिला उपाध्यक्ष अमित बजाज, जिला सह मीडिया प्रभारी महेन्द्र जैन, नगर महामंत्री एवं शक्तिकेंद्र प्रभारी श्याम विश्वकर्मा, वार्ड अध्यक्ष एवं पार्षद प्रतिनिधि सतीश जैन, वार्ड के वरिष्ठजन चंदकुमार जैन, रूप चंद जैन सीईओ, राजेन्द्र तिवारी, राजेश गुप्ता, आर्जव जैन, सफीक खान, अनिकेत सहित अनेक गणमान्य लोगों के द्वारा सुना गया और वरिष्ठ जनों का स्वागत किया गया।
 नया बाजार नंबर 1, 2 में देश के यशस्वी प्रधानमंत्री माननीय नरेंद्र मोदी जी द्वारा मन की बात के कार्यक्रम को सुना। प्रदेश नेतृत्व के आह्वान पर वार्ड में सफाई अभियान चलाया। कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में नगर उपाध्यक्ष भाजपा शक्तिकेंद्र 6 प्रभारी मनीष असाटी ने बताया ’मन की बात’ ने कोरोना टीकाकरण के दौरान समाज को एकजुट रखने और कोरोना के खिलाफ निर्णायक लडाई मे अहम भूमिका निभाई। प्रधानमंत्री मोदीजी लगातार उन व्यक्तियो पर प्रकाश डालते रहे जिन्होने महत्वपूर्ण तरीके से अंतरराष्ट्रीय स्तर पर गहरा प्रभाव डाला है। देश को गौरवान्वित किया है।
 युवा भाजपा नेता कार्तिक शर्मा ने बताया मन की बात का सबसे बडा योगदान यह है की इसने समाज में पाँजिटिविटी की भावना बढाई है। इस अवसर पर वरिष्ठ नेता डाँ.केदारशर्मा, श्याम बिहारी जडिया, कार्यसमिति सदस्य प्रभा नामदेव, वार्ड अध्यक्ष आशीष गांगरा, बूथ अध्यक्ष अनूप सोनी, दीपक रैकवार बाबी, वार्ड महामंत्री आनंद लखेरा, श्रीमति बैजंती पटेल, कार्तिक शर्मा, परषोत्तम नेमा, नीरज जैन के साथ ज्येष्ठ श्रेष्ठ कार्यकर्ता पदाधिकारियों की उपस्थिति रही।
जंगल से बस्ती की तरफ भागा हिरण कुएं में गिरा..
 दमोह। वैशाख मास में बेमौसम बारिश के चलते जनजीवन अस्त व्यस्त हो रहा है वही आम नागरिकों के अलावा वन्यजीवों तथा पक्षी परिंदों की दिनचर्या भी प्रभावित हो रही है किसी की समझ में नहीं आ रहा कि आखिर तेज धूप गर्मी के बाद झमाझम बारिश का दौर क्यों चल रहा है। अचानक होने वाली बारिश के झोंकों से बचने के लिए लोग जहां यहां वहां छुप कर अपने आप को बचाते हैं वही पशु-पक्षी भी बचने की कोशिश करते हैं।
ऐसे ही कुछ हालात में बारिश से बचने के लिए जंगल से बस्ती की तरफ भागे एक हिरण के पीछे कुत्ते लग गए। जिससे आसमान से गिरे और खजूर पर लटके जैसे हालात में जान बचाने के लिए भागा हिरण एक कुआं में गिर गया। जिसकी सूचना पुलिस डायल 100 टीम को लगने के बाद मौके पर पहुंचकर हिरण को बाहर निकाला गया और उसका प्राथमिक उपचार करके वन विभाग के सुपुर्द कर दिया गया। 
यह पूरा मामला हटा पुलिस अनुभाग अंतर्गत रोड़ा पटना गांव का बताया जा रहा है। जहा हटा मगरोन 100 डायल टीम ने रेस्क्यू कर हिरण के बच्चे को बचाया। बाद में हटा थाने लाकर वन विभाग हटा की टीम को सौंप दिया गया। इस मुहिम में मगरोन 100 डायल पायलट माखन रजक, प्रधान आरक्षक हीरालाल एवं स्थानीय रोड़ा पटना निवासी प्रेमचंद एवं देशराज अहिरवार का अहम योगदान रहा।

Post a Comment

0 Comments