Ticker

6/recent/ticker-posts

भोपाल में चुनावी साल में हुए साहू राठौर समाज के महाकुंभ सम्मेलन में.. मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान और पूर्व मुख्यमंत्री कमलनाथ ने घोषणाओं के पिटारे खोले.. सामाजिक महाकुंभ में देश के विभिन्न प्रांतों से समाज के प्रतिनिधि पदाधिकारी भी शामिल हुए..

साहू राठौर समाज के महाकुंभ में घोषणाओं के पिटारे..

भोपाल। सकल तेलिक साहू राठौर महा संगठन के बैनर तले विभिन्न सगढनो मे बटे साहू राठौर संगठनो ने एक छत के नीचे आकर इतिहास में पहली बार सर्व तेली साहू राठौर समाज का सबसे बड़ा सामाजिक महाकुम्भ को सामाजिक एकता की ताकत एवं सामाजिक एवं राजनीतिक मूल्य की स्थापना को लेकर सकल तेलिक साहू राठौर महासंगठन  के नेतृत्व लाखो सामाजिक बंधुओं की उपस्थिति के साथ शक्ति प्रदर्शन  (अब नही तो कभी नही) के नारे के साथ जंबूरी मैदान भोपाल में आयोजन किया गया है। 

जिसमें सभी समाजिक सगढनो व सामाजिक बंधुओं ने हुंकार भरी। आयोजन को सफल बनाने के लिए भारी जन सैलाव में उपस्थिति व अपने समाज के प्रति कर्मठता को प्रदर्शित कर अपने जीवन को सार्थक करते हुये हाथ से हाथ जोड़ते हुये हर समाज व देश को अपनी एकता का परिचय दिया।  सभी को विदित है कि जगन्नाथ स्वामी मां कर्मा सामाजिक एकता जन जागृति अभियान रथ यात्रा  के संयोजक श्री रविकरण साहू के नेतृत्व मै शुभारंभ 17 अप्रैल  2022 को जबलपुर से किया गया था। जिसका समापन कार्यक्रम जंबूरी मैदान भोपाल में 2 अप्रैल 2023 को इस विशाल आयोजन के साथ संपन्न हुआ। जिसमे  समाज के हर आखरी पक्ति के सदस्यों के सहयोग से ही समाज का जन सैलाव उमड़ा। 

इस अवसर पर मप्र के मुख्यमंत्री श्री शिवराज सिंह चौहान और पूर्व मुख्यमंत्री श्री कमलनाथ ने समाज के लिए घोषणाओं के पिटारे खोलने में देर नही की। जिसमे तेली घाना बोर्ड के गठन, राज्य मंत्री दर्जा देने की बात करते हुऐ नरवरगढ़ शिवपुरी में मां कर्मा देवी का भव्य मंदिर बनाने, वा समाज के लिए भव्य भवन की घोषणाएं की। भाजपा प्रदेश अध्यक्ष वी डी शर्मा ने भी राजनेतिक प्रतिनिधत्व देने की बात कही। 

महाकुंभ में महाराष्ट्र भाजपा प्रदेश अध्यक्ष  श्री चंद्रशेखर ववनकर, सीता मणि विहार सांसद  सुनील पिंटू साहू, विहार विधानसभा एम एल सी श्री रामबाबू साहू, छत्तीसगढ़ तेली घाना बोर्ड अध्यक्ष संदीप साहू, तेलिक साहू राठौर महा सभा के राष्ट्रीय अध्यक्ष उमेशनंद लाल साहू, राष्ट्रीय महामंत्री सुनिल साहू,सहित मप्र साहू समाज के प्रदेश अध्यक्ष भगवानदास साहू, बनवारी लाल साहू, काशीराम साहू,मप्र तेलिक साहू महासभा के प्रदेश अध्यक्ष ताराचंद साहू, डा हेमराज साहू, ओमप्रकाश साहू, चंद्र मोहन साहू, जिला अध्यक्ष रविंद्र साहू, मप्र तेलिक साहू राठौर महा सभा के प्रदेश कार्यवाहक अध्यक्ष सत्येंद्र साहू, संजय साहू, राष्ट्रीय महा मंत्री नरेन्द्र साहू, युवा प्रदेश अध्यक्ष दिनेश सिल्लन साहू, एडवोकेट संजय साहू, राजा साहू, जितेन्द्र साहू , राष्ट्रीय तेली साहू महा संगठन के राष्ट्रीय अध्यक्ष मुरारी साहू, चंद्रिका साहू, प्रदेश अध्यक्ष रवि करन साहू, जे पी साहू, गुलाब गोलहनी, चंदन साहू अखिल भारतीय साहू वैश्य महासभा के राष्ट्रीय अध्यक्ष रमेश साहू, लक्ष्मीनारायण साहू, दिनेश साहू, उभरता राठोर मिशन के प्रदेश अध्यक्ष आर एन राठौर सहित कई पदाधिकारियों ने संबोधित किया। संचलन एडवोकेट रमेश साहू, सन्तोष राठौर ने किया। सफल महाकुँभ के लिए सभी अथितियोंं पदाधिकारियों का सम्मान कर आभार व्यक्त किया गया।

Post a Comment

0 Comments