Ticker

6/recent/ticker-posts

विकास यात्रा विकास कार्यों के साथ सरकार के प्रति विश्वास की यात्रा- राहुल सिंह.. जनता का फैसला ही अंतिम फैसला है- धर्मेंद्र सिंह.. निष्ठा और समर्पण से काम करके ही पार्टी को मजबूत बना सकते है-प्रीतम सिंह.. आज विकास यात्रा चारों क्षेत्रों में भ्रमण करेगी

विकास कार्यों के साथ सरकार के प्रति विश्वास की यात्रा

दमोह। जनहित संकल्पों के विस्तार हेतु मुख्यमंत्री जन सेवा अभियान "विकास यात्रा" के अंतर्गत आज ग्राम पंचायत- रंजना, मुड़ारी, रियाना, हलगज, जुझार घाट (जन चौपाल) में सभा आयोजित हुई। जिसमें सरकार द्वारा चलाई जा रही जन-हितेषी योजनाओ के बारे में विस्तृत जानकारी दी। एवं आम जनमानस की समस्याओं का निराकरण हेतु संबंधित अधिकारियों को दिशा निर्देश दिए। सभा के पूर्व में, मंत्री राहुल सिंह द्वारा सभी वरिष्ठ ग्राम वासियों व कार्यकर्ताओं का माल्यार्पण किया। 
आज ग्राम पंचायत रंजरा, मुंडारी, रियाना, हलगज में स्वीकृत हुए सभी नए निर्माण कार्यों का भूमि पूजन एवं लोकार्पण किया। इस अवसर पर सांसद प्रतिनिधि नरेंद्र बजाज, बुद्धिजीवी प्रकोष्ठ श्याम शिवहरे, भाजपा जिला उपाध्यक्ष अमित बजाज, जनपद अध्यक्ष प्रतिनिधि राजू ठाकुर, मंडल अध्यक्ष ब्रजेश सिंह, विनोद पांडे, सुनील रोहित, नरेश पटेल, पप्पू सिंह, अर्जुन पटेल, राकेश सिंह, जुगराज सिंह, हाकम सिंह, पूरन सिंह, मुकेश सिंह, सोनाबाई लखन सिंह, रियाना सरपंच दर्शन सिं पार्टी के कार्यकर्तागण, अधिकारीगण, एवं बड़ी संख्या में ग्राम वासियों की उपस्थिति रही।
जनता का फैसला ही अंतिम फैसला है- विधायक धर्मेंद्र सिंह
दमोह। जबेरा विधानसभा में लगातार चल रही विकास यात्रा मैं जबेरा विधायक धर्मेंद्र सिंह लोधी सुबह निकलते हैं और लगभग 12 से 14 घंटे मैं प्रतिदिन सात/आठ ग्राम पंचायत पहुंच कर जनता के बीच में रहते हैं इसी क्रम में आज महुआ खेड़ा, हरदुआ सुमेर सिंह, चोपड़ा, पटी महाराज सिंह मौसीपुरा, कलुआ, हिनौती ठेंगापटी, पहुंचकर सर्वप्रथम कन्याओं का चरण वंदन कर वृक्षारोपण किया एवं ग्राम के बड़े बुजुर्गों का शाल श्रीफल देकर सम्मान किया
इस दौरान सभा को संबोधित करते हुए विधायक ने पंचायत स्तर के अधिकारी कर रहे लापरवाही को संज्ञान में लेते हुए जनता से संवाद किया एवं एवं पंचायत स्तर के अधिकारियों को फटकार लगाते हुए जनता से पूछा कि ए सही से काम करते हैं या नहीं तो जनता ने जवाब दिया कि कभी कभी आते हैं पंचायत तब विधायक ने जनता से पूछा क्या किया जाएंगे साथ तो जनता ने जवाब दिया की इन सभी को एक मौका दिया जाए तब विधायक ने कहा जनता का फैसला ही मेरा फैसला है और उन्होंने अधिकारियों को चेतावनी देते हुए कहा कि जल्द से जल्द सभी समस्याओं का निराकरण किया जाना था कार्रवाई की जाएगी इस दौरान जनता ने तालियां बजाकर विधायक अभिवादन किया। इस दौरान विधायक ने सरकार के द्वारा चलाई जा रही जन हितेषी योजनाओं को जनता के बीच विस्तृत रूप से रखी एवं जनता की समस्याओं को सुन साथ चले रहे अधिकारियों को यथासंभव निराकरण के निर्देश दिए।
आज विकास यात्रा चारों विधासभा क्षेत्रों में भ्रमण करेगी
दमोह।  आज 20 फरवरी को विधानसभा पथरिया की 2023 की विकास यात्रा झागर, पिपरिया छक्का, बरधारी, मारा, छापरी सड़क, मोहनपुर तथा सदगुवां क्षेत्रों में भ्रमण करेगी। दमोह विधान सभा की ग्राम पंचायत खड़ेरा, अहरोरा, खैरी, छितरा, जरूआ, बढ़ैयाखेड़ा, बरखेरा, टिकरी बुजुर्ग, सिंगपुर,टिकरी खोह, पिपरिया टिकरी, हरद्वानी, हिनोती, बम्होरी, बिलतरा, सुनपुरा तथा बलारपुर क्षेत्रों में भ्रमण करेगी।
विधानसभा जबेरा की ग्राम पंचायत कुलुवा, नयागांव, पटी भजिया, बहेरिया, घघरी, केवलारी, घांघरी, पटी घांघरी, नोहटा, गाडाघाट, नोहटी, सूडा, मौसीपुरा, धंसरा, मौसीपुरा, लल्लूपुरा, साखा,  कनेपुर, हिनोति ठेंगापटि,बमुरिया, भजिया, सलैया एवं हिनोती क्षेत्रों में भ्रमण करेगी।
विधान सभा हटा की ग्राम पंचायत कुंवरपुर, पटेरा, जमाटा, सिमरी शुक्ला, हरदुआ घाट, कुण्डलपुर, पड़री सहजपुर, कुलवा पटेरा, पडरी सहजपुर, पथरिया पटेरा, पुरवा पटेरा, सगौनी कल्याण, बिलाखुर्द में बिला खूर्द एवं सिमरी देवीसींग, महुआखेड़ा में इमलिया रावत, महुआखेडा एवं महेवा, रमगढा में पाला अर्जुनी में रमगढ़ा, सिंगपुर में रामपुरा रेंवजा घाटएसांगा एवं सिंगपुर पटेरा क्षेत्रों में भ्रमण करेगी।
जिला कार्यसमिति की बैठक भाजपा कार्यालय में संपन्न 
दमोह भारतीय जनता पार्टी की जिला कार्यसमिति की बैठक भाजपा जिला कार्यालय में जिला अध्यक्ष एड प्रीतम सिंह की अध्यक्षता में आयोजित हुई, जिसमे पूर्व सांसद एवं पूर्व जिला पंचायत अध्यक्ष चंदभान सिंह, पूर्व जिलाध्यक्ष पं विद्यासागर पांडेय, डॉ विजय सिंह राजपूत, हेमंत छाबड़ा, पूर्व विधायक उमादेवी खटीक, पूर्व विधायक एवं अनुसूचित जाति मोर्चा प्रदेश उपाध्यक्ष सोना बाई, युवा मोर्चा के प्रदेश उपाध्यक्ष राम पटेल, जिला महामंत्री सतीश तिवारी, गोपाल पटेल, रामेश्वर चौधरी अतिथि के रूप में मंचासीन रहें।
 जिला अध्यक्ष एड प्रीतम सिंह ने कहा कि इस चुनावी वर्ष में हमे जिले के प्रत्येक बूथ को सशक्त बनाने का कार्य करना है साथ ही शक्ति केंद्र की टोली को अपने करणीय कार्य नियमित रूप से करना है, एक शक्ति केंद्र का कार्यकर्ता दूसरे शक्तिकेंद्र पर जाकर विस्तारक के रूप में जाकर निष्ठा और समर्पण भाव से काम करके ही पार्टी को मजबूत बना सकते है, साथ ही आजीवन समर्पण निधि के संचय का कार्य भी पूरी निष्ठा के साथ करना है। जिला महामंत्री गोपाल पटेल ने बूथ समिति के विषय में जानकारी दी। जिला महामंत्री सतीश तिवारी ने राष्ट्रीय कार्यसमिति के पारित प्रस्ताव के विषय में जानकारी देते हुए बताया कि प्रत्येक मण्डल और शक्तिकेंद्र पर व्यापक प्रचार प्रसार किया जाना चाहिए जिससे हम सब मिलकर जनता के हित के कार्य कर सकें। पूर्व सांसद और पूर्व जिला पंचायत अध्यक्ष चंदभान सिंह ने भी संगठन को मजबूत बनाने के बारे में जानकारी दी। पूर्व जिला अध्यक्ष विद्यासागर पांडेय ने संगठन के बारे में अपने 50 वर्ष के कार्यों के बारे में बताया और कहा कि ईमानदार और कर्मठ कार्यकर्ताओ की मेहनत की दम पर आज हम सबसे बड़े राजनीतिक दल के कार्यकर्ता हैं, जो सौभाग्य का विषय है। 
पूर्व जिला अध्यक्ष और पूर्व विधायक डॉ विजय सिंह राजपूत ने भी पुराने कार्यकर्ताओं के समर्पण की तरह आज के कार्यकर्ताओं को कार्य करने की सलाह दी। बैठक का संचालन जिला महामंत्री रामेश्वर चौधरी ने किया। इस बैठक में बुद्धिजीवी प्रकोष्ठ के प्रदेश सह संयोजक श्याम शिवहरे, जिला उपाध्यक्ष विनोद राय, चंदभान पटेल, संजय सेन, अमित बजाज, अनुराग हजारी, जिला मंत्री अरविन्द उपाध्याय, संजय यादव, अनिता खरे, ब्रजेश दुबे, जिला कार्यालय मंत्री राम लाल उपाध्याय, जिला कोषाध्यक्ष सुरेश पटेल, जिला मीडिया प्रभारी राघवेन्द्र सिंह परिहार,सह प्रभारी महेन्द्र जैन, शिवशंकर कुशवाहा, आई टी प्रभारी रिंकू गोस्वामी, संदीप शर्मा, वरिष्ठ नेता देवी सिंह नंदरई, युवा मोर्चा अध्यक्ष भरत यादव, महिला मोर्चा अध्यक्ष शिखा जैन, अनुसूचित जाति मोर्चा अध्यक्ष आलोक अहिरवाल, पिछड़ा वर्ग मोर्चा अध्यक्ष भोला सराफ, अनुसूचित जनजाति मोर्चा अध्यक्ष अरविंद प्रताप सिंह, अल्पसंख्यक मोर्चा अध्यक्ष इतंकाब बेग, शिक्षा प्रकोष्ठ जिला संयोजक विक्रम सिंह राजपूत, मोंटी रैकवार, देवल कोरी, कोशलेंद्र पांडेय, लक्ष्मी तिवारी, मण्डल अध्यक्ष पवन तिवारी, कृष्णा राज, ब्रजेश सिंह, ललित पटेल, मनीष पाल्या, गणेश सिंह, राजावीर सिंह, देवकी नंदन कुर्मी सहित ज्येष्ठ श्रेष्ठ कार्यकर्ताओं की उपस्थिति रहीं।

Post a Comment

0 Comments