Ticker

6/recent/ticker-posts

पथरिया विरागोदय में जैनश्वरी दीक्षा आज.. गणाचार्य श्री विराग सागर जी मुनिश्री विहर्ष सागर के लिए आचार्य पद प्रदान करेंगे.. बृजपुर पन्ना के बड़े हीरा व्यापारी रहे ब्र. कैलाश चंद एवं उनकी धर्मपत्नी ब्र. पुष्पा जैन भी दीक्षा धारण करेंगी.. डॉ भागचंद्र भागेंद्र अभिनंदन समारोह आज

 गणाचार्य के सानिध्य में आचार्य एवंजैनश्वरी दीक्षा आज

दमोह।  पथरिया नगर के इतिहास में हुए अभूतपूर्व आयोजन विरागोदय महामहोत्सव के 13 दिन गणाचार्य श्री विराग सागर जी के करकमलों से दीक्षित श्रमण मुनि श्री108 विहर्ष सागर जी के लिए आचार्य पद प्रदान करेंगे। 30 वर्षो से गुरुसेवा में समर्पित श्रमण मुनि श्री को विरागोदय महामहोत्सव के सबसे यादगार पल में भक्तों द्वारा संजोया जाएगा।
गौरतलब होकि पूज्य विहर्ष सागर जी दिल्ली से पद विहार करते हुए पथरिया पहुँचे थे आचार्य पद के संस्कारों को अपनी आंखों में सजाने देश भर से भक्त पधार रहे हैं साथ ही 300 संतो की उपस्थिति में यह अनुमप कार्य संपादित होगा। श्री विरागोदय क्षेत्र पर फाल्गुन कृष्ण सप्तमी 13 फरवरी 2023 को युग प्रतिक्रमण प्रवर्तक गणाचार्य श्री 108 विराग सागर जी यतिराज के कर कमलों से भव्य जैनेश्वरी दीक्षाएं संपन्न की जाएंगी।
जिसमे ऐलक १०५ विनियोग सागर जी, क्षुल्लक १०५ विसौम्य सागर जी, क्षुल्लक १०५ विवक्षित सागर जी. क्षुल्लक १०५ विश्वसाम्य सागर जी. क्षुल्लक १०५ निर्वेद सागर जी. ब्र. प्रकाश चंद भैया जी. ब्र. कैलाश भैया जी. ब्र. पुष्पा दीदी जी एवं बा.ब्र. निकिता दीदी जी की दीक्षा के संस्कार भी होंगे। विशेष रूप से जानने योग्य बात क्षुल्लक 105 श्री विसौम्य सागर जी पूज्य गणाचार्य श्री 108 विराग सागर जी के गृहस्थ जीवन के भांजे है। साथ ही ब्रह्चारी कैलाश चंद बृजपुर जिला पन्ना के हीरा के बड़े व्यापारी रहे हैं। जिनके साथ सांसारिक सुखों को त्याग कर उनकी धर्मपत्नी ब्रह्मचारिणी पुष्पा जैन भी दीक्षा धारण करेंगी।। विरागोदय मीडिया प्रभारी रोहित जैन ने सभी श्रद्धालुओं से  वैराग्य की प्रत्यक्ष अनुमोदना करने सपरिवार आमंत्रित का निवेदन भी किया है।

जैन राष्ट्र गौरव डॉभागचंद्र भागेंद्र अभिनंदन समारोह आज
 पथरिया दमोह यति सम्मेलन राष्ट्रीय विद्वत संगोष्ठी के समापन दिवस 13 फरवरी 2023 को जैन पुरातत्व के अधिकारी विद्वान, जैन दर्शन एवं सिद्धांत के मर्मज्ञ, बहु भाषा विद् डॉ भागेंदु जी का राष्ट्रीय अभिनंदन समिति के द्वारा श्रुत वाग्मी ग्रंथ भेंट करके सम्मान आयोजित किया जा रहा है ।
  सभी विद्वान उसमें उपस्थित होकर समारोह की गरिमा को  बढ़ाते हुए डॉक्टर भागेंदु जी का सम्मान करने का सौभाग्य प्राप्त करने की अपील ब्रह्मचारी जय कुमार निशांत ,संयोजक संपादक अभिनंदन समिति ने सभी से की है।

Post a Comment

0 Comments