Ticker

6/recent/ticker-posts

USA की विख्यात जानसन यूनिवर्सिटी ने.. "भारत में धार्मिक स्वतंत्रता अभियान में महिला शक्ति का योगदान" बिषय पर दमोह की बेटी अभिनीता लाल मैटनी को प्रदान किया.. पी.एच.डी. एवार्ड..

 अभिनीता लाल मैटनी को पी.एच.डी. अवार्ड..

दमोह।  यू.एस.ए. की विश्वविख्यात जॉनसन यूनिवर्सिटी ने दमोह के प्रतिष्ठित लाल परिवार से डॉ. अजय एवं श्रीमती इंदु लाल की ज्येष्ठ पुत्री अभिनीता लाल मैटनी को उनके शोध "भारत में धार्मिक स्वतंत्रता अभियान में महिला शक्ति का योगदान" पर 24 अक्टूबर 2022 को डॉक्टर ऑफ फिलॉसफी (पी.एच.डी.) की उपाधि प्रदान की है।

उल्लेखनीय है कि 4 वर्षों के गहन अध्ययन, रीसर्च और साक्षात्कारों के पश्चात उनके शोध को ग्लोबल लीडरशिप रिसर्च के अंतर्गत सम्मान सहित यह उपाधि प्रदान की है। इस अंर्तराष्ट्रीय स्तर की उपाधि से दमोह नगर का नाम भी गौरवान्वित हुआ है। अभिनीता के समस्त परिवार ने इसे परिवार पर परमेश्वर की सत्तत असीमित आशीषों और पूर्वजों की आशीषित समाज सेवा एवं आशीर्वाद का परिणाम बताया है ।

इस उपलब्धि पर राष्ट्रीय स्तर से डॉ. रिचर्ड हॉवेल, डॉ. विजेश लाल, डॉ. श्रीमती तैमीना अरोरा एवं नगर के अनेक शिक्षा, चिकित्सा एवं समाज सेवा में सलंग्न अनेक लोगों ने उन्हें शुभकामना संदेश प्रेषित किया है।

Post a Comment

0 Comments