Ticker

6/recent/ticker-posts

विधायक धर्मेंद्र सिंह ने मुख्यमंत्री को जबेरा की समस्या बताई.. युवा मोर्चा ने शहीद भगत सिंह को पुष्पांजलि अर्पित की.. किसान मोर्चा के प्रदेश महामंत्री पदयात्रा में शामिल हुए.. लंपी वायरस की रोकथाम हेतु बजरंग दल ने शुरू किया वैक्सीनेशन..

मुख्यमंत्री से मिलने पहुचे विधायक धर्मेन्द्र सिंह लोधी 
 भोपाल। जबेरा विधायक धर्मेन्द्र सिंह लोधी ने माननीय मुख्यमंत्री श्री शिवराज सिंह चौहान जी से भोपाल में आत्मीय मुलाकात कर जबेरा विधानसभा क्षेत्र की जन समस्याओं से अवगत कराया।

 और क्षेत्र के विकास संबंधी विषयों पर चर्चा की, साथ ही पौधरोपण किया। इस अवसर पर उधानिकी खाद्य प्रसंस्करण राज्य मंत्री माननिय श्री भारत सिंह कुशवाहा पृथ्वीपुर विधायक शिशुपाल यादव जी  उपास्थित रहे ।

युवा मोर्चा ने शहीद भगत सिंह को अर्पित की पुष्पांजलि
दमोह। भारतीय जनता युवा मोर्चा द्वारा भारत माता के वीर सपूत अमर शहीद सरदार भगत सिंह जी को जयंती पर याद करते हुए श्रद्धा सुमन अर्पित किए। इस अवसर पर जिला भाजपा कार्यालय में आयोजित कार्यक्रम में सब आप भगत सिंह के चित्र पर पुष्पांजलि अर्पित की गई।

 इस अवसर पर भाजपा जिला महामंत्री गोपाल पटेल, युवा मोर्चा जिलाध्यक्ष भरत यादव, भाजपा के जिला मीडिया प्रभारी राघवेंद्र परिहार ने भगत सिंह की शहादत से जुड़े संस्मरण सुनाएं। पुष्पांजलि अर्पित करने वालों में पार्षद बालकृष्ण यादव, अरूण सोनी युवा मोर्चा महामंत्री प्रिंस जैन, कार्तिक शेलार, उपाध्यक्ष महेंद्र राठौर, दीनदयाल मंडल अध्यक्ष राजुल चौरहा, दमयंती मंडल अध्यक्ष राकेश सिंह, अखिलेश चौबे, मयंक यादव, ओजस्वी राय, पंकज कससिया, विशाल चौबे, सूरज नामदेव, रोहन जैन, शिवम यादव, शिवेंद्र तिवारी, दीपेश राठौर, सिंकदर खरारे आदि युवा मोर्चा कार्यकर्ताओं की उपस्थिति रही।

 किसान मोर्चा के प्रदेश महामंत्री पदयात्रा में शामिल हुए
दमोह। गौ आधारित प्राकृतिक खेती एवं जल संरक्षण को लेकर भारतीय जनता पार्टी किसान मोर्चा की पद यात्रा का  तृतीय दिवस का शुभारंभ ग्राम रंजरा से यात्रा के मुख्य अतिथि भाजपा किसान मोर्चा प्रदेश महामंत्री दिलीप सिंह पटोदिया के द्वारा किया गया। उन्होंने अमखिरया चौपाल से पदयात्रा का शुभारंभ करते हुए अमखेरा, सेमरा , अभाना, विशनाखेडी, हरदुआ मुडर गाँव पहुचकर तृतीय दिवस की यात्रा का समापन किया।

 इस अवसर पर भाजपा किसान मोर्चा जिला अध्यक्ष हरिश्चंद्र गुड्डू पटेल,  प्रदेश कार्यकारिणी सदस्य नर्मदा सिंह एकता, जिला उपाध्यक्ष राजकुमार सिंह, सागर से यात्रा में शामिल हुए भाजपा किसान मोर्चा सागर जिले के महामंत्री शैलेंद्र सिंह, जिला पंचायत सदस्य प्रतिनिधि संतोष अठया आदि ने अलग-अलग चौपालों में अपने विचार रखे।
 शैलेंद्र कुशवाहा जिला महामंत्री किसान मोर्चा द्वारा सभी चौपाल में संचालन किया गया।जनपद अध्यक्ष राजू सिंह लोधी, जनपद सदस्य प्रतिनिधि सुनील नेमा, नरेश पटेल मंडल अध्यक्ष बांदकपुर मंडल अध्यक्ष तेजी सिंह  सुदामा सेन निरपत  सिंह किसान मोर्चा मंडल अध्यक्ष अभाना मंडल महामंत्री दान सिंह बांदकपुर रंजरा ग्राम चौपाल सोवे सिंह विजय सिंह अमखिरया ग्राम चौपाल पवन यादव, अर्जुन पटेल, मुल्लु पटेल द्वारा पदाधिकारियों का स्वागत पुष्प माला से किया गया।


  अमखेरा ग्राम चौपाल अंकित सिंह, सुनील सिंह ने सेमरा मडिया में दीपेन्द्र ठाकुर द्वारा का स्वागत किया गया। अभाना चौपाल मे भोजन की व्यवस्था सरपंच गोविंद सिंह लोधी द्वारा व भाजपा मंडल एवं अध्यक्ष डालचंद कुशवाहा किसान मोर्चा मंडल अध्यक्ष तेजी सिंह, विश्नाखेडी ग्राम चौपाल, हरदुआ मुडर चौपाल व आज की तृतीय दिवस यात्रा के प्रभारी भाजपा किसान मोर्चा कोषाध्यक्ष चन्नू विश्वकर्मा एवं कैलाश प्रजापति रहें। यात्रा में दीनदयाल मंडल अध्यक्ष बिहारी पटेल, दमयंती मंडल अध्यक्ष हरि शंकर यादव, अभाना मंडल अध्यक्ष तेजी सिंह किसान मोर्चा पदाधिकारियों सहित पार्टी के कार्यकर्ताओं की उपस्थिति रही।
 
रोकथाम हेतु बजरंग दल ने शुरू किया वैक्सीनेशन
दमोहलम्पी वायरस से होने वाली बीमारी की रोकथाम हेतु विश्व हिन्दू परिषद् बजरंग दल ने  टीकाकरण अभियान शुरू किया।शहर के मुख्य मार्गों पर विचरण करने वाले गौ वंश को शासकीय डाक्टर और बजरंग दल के की मदद से टीकाकरण किया गया
 जिसमें जिला मंत्री अमित राय जिला संयोजक शंभू विश्वकर्मा जिला सह संयोजक रजित जैन जिला गौरक्षा प्रमुख गोलू चौबे नगर संयोजक अनुराग छुटटू यादव नगर सह संयोजक सौरभ यादव नगर उपाध्यक्ष मनीष अग्रवाल नगर सुरक्षा प्रमुख सुधांशु खरे नगर गौ रक्षा प्रमुख कुलदीप शर्मा सहित सभी का सहयोग रहा। जिला मंत्री अमित राय ने अभी गो पालको से आग्रह किया है कि वे अपने गोवंश एवं मवेशी रोड पर खुले में ना छोड़ें।

Post a Comment

0 Comments