Ticker

6/recent/ticker-posts

अतिक्रमण हटाने गए वनकर्मियों पर पथराव: चौकीदार घायल .. भाजपा किसान मोर्चा की पदयात्रा चौपाल जारी.. भारतीय जन मोर्चा ने सरदार भगत सिंह जयंती मनाई.. रोटरी क्लब ने छात्राओं को सेनेटरी पैड वितरित किए..

बेदखली कार्यवाही के बाद कब्जेदार ने लगाए आरोप

दमोह। सगोनी वन क्षेत्र की बनवार बीट क्षेत्र के आर एफ 412 खमरिया तिराहे में वन भूमि पर अवैध कब्जा हटाने पहुंचे वन कर्मियों के साथ कब्जेदार के परिजनों ने महिलाओं की आंगे करके पथराव कर दिया जिससे वन विभाग के चौकीदार हरिप्रसाद आदिवासी को पैर में चोटें आई हैं जिसकी रिपोट बीटगार्ड बलवंत सिंह के द्वारा बनवार पोलिस चौकी में दर्ज करवाई गई है।

 जानकारी के अनुसार एसडीओ धीरेंद्र प्रताप सिंह के नेतृत्व में रेंजर अखिलेश चौरसिया डिप्टी रेंजर राकेश भट्ट बीट गार्ड बलवंत सिंह वन विभाग का अमला बनवार बीट अंतर्गत खमरिया तिराहे पर वन विभाग   जमीन पर अवैध कब्जा करके मकान बनाए पदम पिता नारायण अहिरवार का अतिक्रमण हटाने गया हुआ था। इसी दौरान वन भूमि अवैध अतिक्रमण की बेदखली की कार्यवाही शुरू की गई तो कब्जे धारी के द्वारा खूब हंगामा किया गया और फारेस्ट टीम पर पथराव भी किया गया लेकिन उड़नदस्ता दमोह फॉरेस्ट बल अधिक होने की वजह से अतिक्रमण कारी की एक न चली और बेदखली की कार्रवाई पूर्ण की वही वन भूमि पर काबिज नारायण अहिरवार ने आरोप लगाया की वन कर्मियों के द्वारा रुपयों की मांग की गई और रु नहीं देने पर मकान को ध्वस्त कर दिया गया जबकि वन विभाग का कहना है बेदखली की कार्रवाई से बौखलाए कब्जे दार के द्वारा अनर्गल आरोप लगाए जा रहे हैं।

जबकि वन भूमि से अवैध मकान बनाकर काबिज पदम् अहिरवार को स्वयं से कब्जा हटाने के लिए 1 सप्ताह से  बोला गया था और जब कब्जा नहीं हटाया गया तो बेदखली कार्यवाही करना पड़ी  एसडीओ धीरेंद्र प्रताप सिंह ने बताया पदम पिता नारायण अहिरवार निवासी खमरिया द्वारा वन भूमि पर अतिक्रमण करके मकान बनाया जा रहा था जिसकी सूचना मिलने पर वन विभाग के द्वारा जब्ती कार्यवाही करते हुए मकान ध्वस्त कर दिया गया है। बनवार से अभिषेक खरे की रिपोर्ट

भाजपा किसान मोर्चा की पदयात्रा एवं चौपाल जारी

   दमोह। देश के यशस्वी प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के जन्म दिवस से प्रारम्भ सेवा पखवाड़ा के अंतर्गत भारतीय जनता पार्टी किसान मोर्चा ने पद यात्रा के दूसरे दिन प्राकृतिक खेती और जल संवर्धन के लिए पिपरिया टिकरी में चौपाल के साथ पद यात्रा प्रारम्भ हुई।

 जिसमें किसान मोर्चा प्रदेश की प्रदेश कार्यकारिणी सदस्य नर्मदा सिंह एकता,किसान मोर्चा अध्यक्ष एड हरिश्चंद पटेल गुड्डू, मण्डल अध्यक्ष ब्रजेश सिंह, किसान मोर्चा जिला महामंत्री संतोष अठया,भूप सिंह चौरई, शेलेंद्र कुशवाहा, जय हजारी, मदन बाजपेई, नरेश पटेल, विकास नामदेव, जनपद सदस्य पप्पू, लाखन सिंह, नरेश पटेल, तखत सिंह सरपंच, मुकेश सिंह सहित सैकड़ों किसान नेता सम्मिलित हुए। टिकती बुजुर्ग, बरखेरा के बाद हिनौता में किसान पदयात्रा ने दोपहर का भोजन और चौपाल की जिसके बाद हलगजिया, हलगज, रियाना होते हुए आज चौपाल के साथ मुड़ारी में रात्रि विश्राम कर रही हैं। 

किसान मोर्चा के जिला अध्यक्ष हरिश्चंद पटेल ने चौपाल में ग्रामीणों से चर्चा करते हुए अपील की प्राकृतिक खेती से खेत की उर्वरक क्षमता बढ़ती है और देश के कई राज्यों में किसान रसायनिक खाद और कीटनाशक दवा का प्रयोग बंद कर रहें हैं और आज अधिकतर किसान प्राकृतिक खेती को बढ़ावा दे रहे हैं, प्राकृतिक खेती से पर्यावरण संरक्षण के साथ कम खर्च में अधिक पैदावार का माध्यम है। बुधवार को सुबह रंजरा से किसान पदयात्रा अमखिरिया होते हुए अभाना पहुंचेगी जहां किसान चौपाल और दोपहर भोजन होगा तत्पश्चात बिसनाखेड़ी और हरदुआ मुडर में चौपाल आयोजित होगी।

 किसान मोर्चा की प्रदेश कार्यकारिणी सदस्य  नर्मदा सिंह एकता ने किसानों से चर्चा करते हुए कहा कि प्राकृतिक खेती की आवश्यकता इसलिए बड़ गई हैं, क्योंकि पिछले कई वर्षों से खेती में काफी नुकसान देखने को मिल रहा है, इसमें लागत भी बढ़ रही है। किसानों की पैदावार का आधा हिस्सा उनके उर्वरक और कीटनाशक में ही चला जाता है। 
खेती में खाने पीने की चीजे काफी उगाई जाती है जिसे हम उपयोग में लेते है। इन खाद्य पदार्थों में जिंक और आयरन जैसे कई सारे खनिज तत्व उपस्थित होते है जो हमारे स्वास्थ्य के लिए काफी लाभदायक होती है।

 भारतीय जन मोर्चा ने सरदार भगत सिंह जयंती मनाई
दमोह।
 भारतीय जन मोर्चा पार्टी द्वारा स्वतंत्रता संग्राम सेनानी सरदार भगत सिंह जी के जन्मदिन पर पार्टी के पदाधिकारियों ने सरदार भगत सिंह जी के चित्र पर माल्यार्पण किया एवं उनको एक देश भक्त के रूप में याद करके उनके विचार रखें। 

दुष्यंत कुमार मिश्रा प्रदेश उपाध्यक्ष ने कहा कि वीर भगत सिंह जी एक अल्प आयु में हंसते हंसते फांसी पर झूल गये थे उन्होनें कहा भगत सिंह जी का पूरा परिवार देश प्रेमी था और उनका नारा इंकलाव जिन्दाबार था। 24 वर्ष की अल्प आयु में अग्रेजी शासकों द्वारा लाहौर के सेन्ट्रल जेल में 23 मार्च 1931 को फांसी दी गई थी लेकिन थोड़ा भी पीछे नहीं हटे उनको नींद भी नहीं आती थी और जब आती थी तो केवल स्वप्न में देश की आजादी का जश्न देखते थे उन्होनें कहा कि धन्य है उनके माता पिता जिन्होनें एक शहीद ए आजम को जन्म दिया वह हमेशा हमारे दिलों में रहेगें एवं अमर रहेगें। 
जयंती कार्यक्रम में मुख्य अतिथि प्रदेश अध्यक्ष डॉ.मनोज विश्वकर्मा, प्रदेश उपाध्यक्ष दुष्यंत कुमार मिश्रा, जिलाध्यक्ष जयदीप विश्वकर्मा, श्रीमती बृजलता महिला जिलाध्यक्ष, मुकेश खरे, दिनेश मिश्रा, संगठन मंत्री अशोक पटैल, रोहित दुबे सहित पार्टी के समस्त कार्यकर्ता शामिल रहें।

रोटरी क्लब ने छात्राओं को सेनेटरी पैड वितरित किए
दमोहरोटरी क्लब दमोह ग्रेटर द्वारा स्वस्थ भारत अभियान के तहत स्कूली छात्राओं को सेनेटरी पैड का उपयोग करने का संदेश देते हुए किल्लाई नाका स्थित मॉडल हाई स्कूल में हाई स्कूल की छात्राओं को फ्री सैनेटरी पैड का वितरण किया गया है।

 रोटरी क्लब सदस्या श्रीमति रेखा जैन ने छात्राओं को सेनेटरी पैड वितरित करते हुए स्कूल की छात्राओं को व्यक्तिगत स्वच्छ्ता पर विशेष ध्यान की  अपील की एवं छात्राओं को इन सेनेटरी पैड के महत्त्व की जानकारी दी। इस अवसर पर रोटरी क्लब दमोह ग्रेटर के अध्यक्ष संजय जैन अरिहंत,पूर्व अध्यक्ष किशन लाल हुरा, राजेंद्र सेठिया, श्रीमति रेखा जैन, प्राचार्य आरपी कुर्मी,वरिष्ठ शिक्षक श्रीमती निशा असाटी, प्रदीप दुबे ,प्रशांत जैन, मुकेश विश्वकर्मा, अंजूलता जैन, श्रीमती रचना श्रीवास्तव एवं अन्य विद्यालयीन स्टाफ उपस्थित थे

Post a Comment

0 Comments