Ticker

6/recent/ticker-posts

भाजपा किसान मोर्चा की पद यात्रा का लक्ष्मण कुटी से हुआ शुभारंभ.. पूर्व मंत्री जयंत मलैया और रामकृष्ण कुसमरिया भी हुए शामिल.. भाजपा सेवा पखवाड़े के अंतर्गत प्रबुद्धजन संगोष्ठी का हुआ आयोजन.. जिले के प्रत्येक पोलिंग बूथ पर मनाई गई पंडित दीनदयाल उपाध्याय जयंती..

 भाजपा किसान मोर्चा की पद यात्रा का शुभारंभ

दमोह। प्राकृतिक खेती एवं जल संवर्धन को लेकर भारतीय जनता पार्टी किसान मोर्चा की पद यात्रा का शुभारंभ लक्ष्मण कुटी  से हुआ। यात्रा के शुभारंभ पर भाजपा जिला अध्यक्ष प्रीतम सिंह , पूर्व वित्त मंत्री जयंत कुमार मलैया पूर्व कृषि मंत्री रामकृष्ण कुसमरिया, पूर्व विधायक लखन पटेल की विशेष उपस्थिति रही।

 दमोह विधानसभा प्रभारी संजय सेन जनपद अध्यक्ष राजू ठाकुर किसान मोर्चा जिला अध्यक्ष हरिश्चंद्र गुड्डू पटेल भूप सिंह चौरई सुखनंदन पटेल किसान मोर्चा प्रदेश कार्य कारिणी सदस्य नर्मदा सिंह एकता जनपद सदस्य ब्रजेश ठाकुर जिला पंचायत सदस्य चटन पटेल किसान मोर्चा मंडल अध्यक्ष नरेश पटेल कोषाध्यक्ष सुरेश पटेल मीडिया प्रभारी राघवेंद्र सिंह परिहार  किसान मोर्चा महामंत्री शैलेंद्र कुशवाहा सहित भारतीय जनता पार्टी के कार्यकर्ताओं की उपस्थिति रही।

भाजपा सेवा पखवाड़े में प्रबुद्धजन संगोष्ठी का आयोजन

दमोह - पंडित दीनदयाल उपाध्याय जी की जन्म जयंती के अवसर पर डॉ आंबेडकर भवन में प्रबुद्धजन संगोष्ठी का आयोजन किया गया जिसमें केंद्रीय राज्य मंत्री प्रहलाद सिंह पटेल, जिलाध्यक्ष प्रीतम सिंह लोधी, पूर्व मंत्री राम कृष्ण कुसमरिया, पूर्व जिलाध्यक्ष विद्यासागर पांडेय, हेमंत छाबड़ा, पूर्व विधायक लखन पटेल, नरेन्द्र  दुबे, बुद्धि जीवी प्रकोष्ठ के प्रदेश सह संयोजक श्याम शिवहरे, जिला महामंत्री सतीश तिवारी, गोपाल पटेल, रामेश्वर चौधरी मंचासीन रहे।


संगोष्ठी की शुरुआत दीप प्रज्वलन और सरस्वती वंदना से हुई। केंद्रीय राज्य मंत्री प्रहलाद सिंह पटेल ने कहा कि पंडित दीनदयाल उपाध्याय जी की जयंती पर शत-शत नमन प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के जन्मदिवस 17 सितंबर से राष्ट्रपिता महात्मा गांधी की जयंती 2 अक्टूबर तक भारतीय जनता पार्टी द्वारा सेवा पखवाड़े के रूप में मनाया जा रहा है सेवा पखवाड़े के रूप में संगठन द्वारा विभिन्न सेवा भावी कार्यक्रम आयोजित किए हैं पंडित दीनदयाल उपाध्याय से हमें एकात्म मानव दर्शन के विचार मिलते हैं वह कहते थे कि अपनी आत्मा से सोचो। सतधरू सिंचाई एवं पेयजल परियोजना की शुरुआत होने पर कहा कि इस योजना के माध्यम से आज 148 गांव को पेयजल पहुंचाने की शुरुआत की गई इस योजना के माध्यम से करीब 700 गांव को पेयजल की आपूर्ति होगी यह हमारे लिए एक गौरवपूर्ण दिवस है। केंद्र की सरकार ने लगभग 1400 ऐसे कानूनों को खत्म किया है जो वर्तमान समय में अनुपयोगी थे,  केंद्र सरकार द्वारा न्यायालयों में विचाराधीन चेक बाउंस के प्रकरणों को प्रशासनिक तौर पर निराकरण किया जाएगा  इसका लाभ यह होगा कि करीब 70% मुकदमे कम हो जाएंगे  जिससे हमारे न्यायपालिका पर दबाव कम होगा ।

जिला अध्यक्ष प्रीतम सिंह लोधी ने कहा कि जो मार्ग पंडित दीनदयाल उपाध्याय जी ने हम सभी को दिखाया था उस पर चलते हुए प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और मुख्यमंत्री शिव राज सिंह चौहान और हम सभी कार्यकर्ता आम जनमानस को जीवन को पूर्णता की ओर ले जाने का कार्य कर रहे हैं हमारे देश और प्रदेश की जो भी जनकल्याणकारी योजनाएं हैं उनका लाभ आम जनता को किस तरह दिया जा सकता है उन योजनाओं की जानकारी आम जनता तक पहुंचाने का कार्य हमारे कार्यकर्ता कर रहे हैं।

विद्यासागर पांडे ने कहा कि दीनदयाल उपाध्याय जी ने वेदों का मूल मंत्र दिया पांडे ने पंडित दीनदयाल उपाध्याय जी के अभूतपूर्व योगदान को विस्तार पूर्वक कार्यकर्ताओं के समक्ष रखा उन्होंने जनसंघ की स्थापना से लेकर धारा 370 और अन्य विषयों पर पंडित दीनदयाल उपाध्याय जी के व्रत आंतों को सुनाया। कार्यक्रम का संचालन दीपेश उपाध्याय और स्वागत भाषण कौशलेंद्र पांडे वही आभार जुगल अग्रवाल ने किया।

संगोष्ठी में सांसद प्रतिनिधि नरेंद्र बजाज जिला उपाध्यक्ष अमित बजाज कौशल प्रसाद असाटी मोहन गुप्ता सुरेश पटेल राघवेंद्र सिंह परिहार विक्रांत गुप्ता वर्षा रैकवार अरविंद उपाध्याय रघु श्रीवास्तव भरत यादव दीपक मिश्रा संगीता राजपूत प्रशांत पाठक सहित बड़ी संख्या में पदाधिकारियों एवं कार्यकर्ताओं की उपस्थिति रही।

जिले के प्रत्येक पोलिंग बूथ पर मनाई उपाध्याय जयंती

दमोह। भारतीय जनता पार्टी के पितृ पुरुष जनसंघ के संस्थापक सदस्य पंडित दीन दयाल उपाध्याय जी की जयंती जिले के सभी मतदान केंद्रों पर मनाई गई जयंती के उपरांत उपस्थित कार्यकर्ताओं ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के मन की बात सुनी।दमयंती मंडल वार्ड क्रमांक 6 एवं 4  में भाजपा जिलाध्यक्ष ने पंडित दीनदयाल उपाध्याय की जयंती मनाई ।


जिला अध्यक्ष प्रीतम सिंह लोधी ने कहा कि भारतीय जनता पार्टी संगठन द्वारा प्रत्येक मतदान केंद्र पर समिति का गठन किया गया है और आज पंडित दीनदयाल उपाध्याय जी की जयंती के अवसर पर प्रत्येक मतदान केंद्र पर जयंती मनाई जा रही है पंडित दीनदयाल उपाध्याय जी ने जो राजनीतिक विचार और सिद्धांत प्रचारित किए थे  भारतीय जनता पार्टी संगठन उन विचारों सिद्धांतों के अनुरूप कार्य कर रही है पंडित जी के  विचार थे कि अंत्योदय की भावना के साथ समाज के गरीब वंचित और अंतिम पंक्ति के व्यक्ति को भी समाज में महत्वपूर्ण स्थान पर रखा जाए उन्हीं विचारों के अनुसरण करते हुए  केंद्र एवं प्रदेश की सरकार द्वारा विभिन्न जन कल्याणकारी योजनाओं के माध्यम से प्रत्येक वर्ग चाहे वह मध्यमवर्ग हो गरीब वर्ग हो या कोई भी वर्ग हो उन सभी के लिए योजनाओं के माध्यम से लाभ पहुंचाया जा रहा है।


 और उन सभी योजनाओं को पहुंचाने का कार्य भारतीय जनता पार्टी के कार्यकर्ता कर रहे हैं सिविल 6 के बूथ क्रमांक 158 पर जिला मंत्री अरविंद उपाध्याय जिला मीडिया प्रभारी राघवेंद्र परिहार दमयंती  मंडल अध्यक्ष पवन तिवारी श्याम विश्वकर्मा श्याम दुबे अभिषेक नायक कृष्णा तेकाम वार्ड अध्यक्ष पप्पू अहिरवार पंकज सेन   सहित समस्त वार्ड के समस्त कार्यकर्ताओं की उपस्थिति रही।


Post a Comment

0 Comments