Ticker

6/recent/ticker-posts

केंद्रीय मंत्री प्रह्लाद पटेल की मौजूदगी में भाजपा में शामिल हुए.. कांग्रेस के शहर अध्यक्ष यशपाल ठाकुर..भाजपा ने दिया कांग्रेस को तगड़ा झटका

 भाजपा ने दिया कांग्रेस को तगड़ा झटका

दमोह। नगर पालिका चुनाव नामांकन प्रक्रिया के आखिरी दिन शहर कांग्रेस अध्यक्ष यशपाल ठाकुर ने केंद्रीय मंत्री प्रहलाद पटेल की मौजूदगी में भाजपा में शामिल होकर कांग्रेस को तगड़ा झटका दिया है..

  नगर पालिका चुनाव के ठीक पहले पूर्व वित्त मंत्री जयंत मलैया के बेटे सिद्धार्थ तथा उनके समर्थकों द्वारा एक के बाद एक इस्तीफा देकर भाजपा को चार झटके दिए गए थे वही नामांकन प्रक्रिया के अंतिम दिन भाजपा ने कांग्रेस के शहर अध्यक्ष यशपाल ठाकुर को अपने पाले में लाकर कांग्रेस को तगड़ा झटका दिया है। धरमपुरा वार्ड से पार्षद रहे यशपाल ठाकुर अब भाजपा की टिकट पर पार्षद का चुनाव लड़ कर अपनी किस्मत आजमाएं।

यशपाल

केंद्रीय मंत्री प्रहलद पटेल की मौजूदगी में धर्मपुरा में आयोजित कार्यक्रम में यशपाल ठाकुर के समर्थकों के साथ भाजपा में शामिल होने की सबसे ज्यादा खुश भाजपा जिलाध्यक्ष प्रीतम सिंह नजर आए। इस मौके पर मप्र वेयर हाउसिंग के चेयरमैन राहुल सिंह सहित भाजपा के अनेक नेता मौजूद रहे। उल्लेखनीय है कि यशपाल ठाकुर भी राजा भैया परिवार से तालुकात रखते हैं। वही पार्षद के साथ लंबे समय से कांग्रेस के शहर अध्यक्ष पद पर आसीन रहे हैं।

पिछले साल हुए विधानसभा उपचुनाव के मतदान के पूर्व एक मंत्री की गाड़ी में नोट होने के मामले में कांग्रेसी नेताओं के साथ विरोध प्रदर्शन करने पर उनके खिलाफ मामला दर्ज हुआ था वहीं को जेल भी जाना पड़ा था। वही कांग्रेस विधायक अजय टंडन चुनाव जीतने के बाद मतगणना स्थल पॉलिटेक्निक कॉलेज से सबसे पहले आधी रात को जिला अस्पताल में इलाज रत जेल बंदी यशपाल से मिलने पहुंचे थे।

Bjp

यशपाल के अचानक दलबदल की खबर भले ही आम नागरिकों के लिए चौंकाने वाली रही हो लेकिन भाजपा खेमे में कल शाम से ही यशपाल के आने की चर्चा सरगर्म थी। वहीं कांग्रेस को भी इसकी भनक लग चुकी थी यही वजह थी कि कांग्रेस ने अपनी पार्षद सूची रोक रखी थी। कुल मिलाकर अपनों के जाने के गम गम को भुलाने के लिए भाजपा को यशपाल के बहाने खुश होने का फिलहाल एक मौका तो मिल ही गया है..

 

Post a Comment

0 Comments