Ticker

6/recent/ticker-posts

मप्र के पूर्व वित्त मंत्री जयंत मलैया समर्थक अनेक पूर्व पार्षदों ने BJP छोड़ी.. भाजपा जिला कार्यालय में दीवार पर स्तीफे चिपकाए.. भाजपा ने पार्षद प्रत्याशियों की सूची जारी की..

 मलैया समर्थक अनेक पूर्व पार्षदों ने BJP छोड़ी.. 

दमोह। नगर पालिका चुनाव नामांकन प्रक्रिया के बीच पूर्व वित्त मंत्री जयंत मलैया के समर्थक नेताओं द्वारा भाजपा से इस्तीफे दिए जाने का सिलसिला जारी है। आज भाजपा के अनेक पूर्व पार्षद पूर्व पदाधिकारी भाजपा कार्यालय इस्तीफा देने के लिए पहुचे। लेकिन यहां पर जिम्मेदार पदाधिकारियों के नहीं मिलने पर वह अपने इस्तीफे दीवाल पर चिपका कर वापस आ जाए इधर भाजपा द्वारा दमोह जिले की विभिन्न नगरपालिका के प्रत्याशियों की सूची जारी कर दी गई है। जबकि कांग्रेस प्रत्याशियों की सूची का अभी इंतजार है..

9 पूर्व पार्षदों सहित 12 नेताओं के भाजपा से इस्तीफा


दमोह।. भाजपा के 9 पूर्व पार्षदों सहित दर्जन भर मलैया समर्थक नेता आज अपने अपने स्तीफे लेकर जिला भाजपा कार्यालय पहुचे। जहां जिला भाजपा अध्यक्ष की अनुपस्थिति में वह अपने स्तीफे की प्रति कार्यालय की दीवार पर चस्पा करके वापस आ गए। आज भाजपा की प्राथमिक सदस्यता से इस्तीफा देने वालों में पूर्व जिला महामंत्री मनोज अग्रवाल, पूर्व पार्षद रमेश जैन खजरी, इस्लाम पठान, नितिन चौरसिया पप्पू मलाई, उषा विनोद अग्रवाल, पूजा राज, शादाब खान, आशीष नेमा, निर्विरोध निर्वाचित पार्षद वंदना चौरसिया, कविता यादव, युवा मोर्चा पूर्व जिला उपाध्यक्ष एवं नगर मंडल अध्यक्ष विवेक अग्रवाल और संजू यादव शामिल रहे।

भाजपा के नगरपालिका प्रत्याशियों की सूची जारी.. दमोह। भारतीय जनता पार्टी द्वारा दमोह नगर पालिका के अलावा हटा पथरिया तेंदूखेड़ा पटेरा हिंडोरिया नगर परिषद के अपने प्रत्याशियों की सूची जारी कर दी। भाजपा जिला अध्यक्ष प्रीतम सिंह द्वारा जारी की गई सूची के अनुसार अनेक पुरानी पार्षदों की जहां टिकट काट दी गई है वही विभिन्न क्षेत्रों में सभी वर्गों के लोगों को टिकट देने की कोशिश की गई है।

दमोह नगर पालिका-भाजपा ने दमोह नगरपालिका के 39 वार्डों में 36 वार्डों के प्रत्याशी घोषित किए गए हैं। सिविल वार्ड 1 श्रीमती रश्मि/ संतोष पाटकर, रानी दुर्गावती वार्ड से श्रीमती संध्या/ स्वप्निल प्यासी, शास्त्री वार्ड से विजय जैन, संजय गांधी वार्ड से संगीता/ बाबा जैन, मिशन वार्ड से कृष्णा सिंह टेकाम, छत्रसाल वार्ड से चंदा/ दयालु ठाकुर, अवंती बाई वार्ड से मनीष सोनी, तुलसीदास वार्ड से सपना/ राजकुमार कुंदानी, गुरूनानक वार्ड से गोपाल ठाकुर, जवाहर वार्ड से अमित जैन, महाराणा प्रताप वार्ड से विक्रांत गुप्ता, सरदार पटेल वार्ड से बाल कृष्ण यादव, भगत सिंह वार्ड से संजय पटेल, प्रेमचंद वार्ड से साक्षी चौबे, महात्मा गांधी वार्ड से गौरव सोनी, लाजपत राय वार्ड से सचिन गांगरा, बाल्मीकि वार्ड से श्रीमती सरला राज, अंबेडकर वार्ड से श्रीमती रश्मि अहिरवार, भरत वार्ड से गणेश जाटव, महावीर वार्ड से सुनील डब्बू पेंटर, गोविंद बल्लभ पंत वार्ड से श्रीमती सपना अनुपम सोनी, शिवाजी वार्ड से कैलाश शेलार, असाटी वार्ड से श्रीमती प्रीति अरुण सोनी, गुरु गोविंद वार्ड से श्रीमती संगीता गोविंद राय, तिलक वार्ड से मनीष शर्मा, गौरीशंकर वार्ड से श्रीमती गीता दीपक मिश्रा, जयप्रकाश नारायण वार्ड से श्रीमती मरियम बी, विनोबा भावे बाढ़ से शकीला बेगम, सुभाष वार्ड से अफरीन सद्दाम खान, किदवई वार्ड से श्रीमती सुनैना धीरज धारू, आजाद वार्ड से दीपा अहरवार, राजेंद्र प्रसाद वार्ड नरेंद्र अहिरवार, दमयंती बाढ़ से राघवेंद्र श्रीवास्तव साकेत वार्ड से कविता राय कस्तूरबा वार्ड से परसोत्तम अहिरवार को भाजपा टिकट दी गई है।
हटा नगर पालिका-हटा नगर पालिका के 15 वार्डों की भाजपा प्रत्याशियों की सूची के अनुसार गौरीशंकर वार्ड से श्रीमती शोभा रानी/मुन्ना, रामगोपाल वार्ड से श्रीमती लक्ष्मी/ रवि सोनी, संजय वार्ड से श्रीमती रजनी/ हरेंद्र दुबे, जवाहर वार्ड से कन्हैया/ छेकोड़ी साहू, हजारी वार्ड से हेमलता/ उमेश ताम्रकार, बालाजी वार्ड से मनोज/ रामचरण सोनी, सुभाष वार्ड से मनीष/ मनोज जैन, मुरली मनोहर वार्ड से राजकुमार/ लक्ष्मी तंतु बाय, चंडी जी वार्ड से नीरज गोस्वामी, रामकवि वार्ड से अफजल पठान, कमला नेहरू वार्ड से द्रोपति/ रामचरण साहू, आजाद वार्ड से शबीना आरिफ खान, शास्त्री वार्ड से जगत पटेल, गांधी वार्ड से सुम्मेर अहरवार और नवोदय वार्ड से सुधारानी खटीक को 32 को भाजपा पार्षद प्रत्याशी घोषित किया गया है।
पटेरा नगर पालिका-पटेरा नगरपालिका के 15 वार्डों की भाजपा प्रत्याशियों की सूची में आजाद वार्ड से वैजयंती राठौर, गांधी वार्ड से मालती तंतुबाय, जवाहर वार्ड से अमर लोधी,  मुखर्जी वार्ड से सरस्वती चौरसिया, दीनदयाल वार्ड से पुष्पेंद्र सोनी, लाल बहादुर वार्ड से दुर्गेश सोनी, सुभाष वार्ड से नीतू उपाध्याय, अब्दुल कलाम वार्ड से रामू आदिवासी, जाकिर हुसैन वार्ड से मुविना खान,  वल्लभ भाई पटेल वार्ड से बलराम पटेल, राजेंद्र प्रसाद वार्ड से ज्योति ताम्रकार, भगत सिंह वार्ड से कन्नू बसोर, अंबेडकर वार्ड से कल्लू अहिरवार और दुर्गावती वार्ड से सरोज अहिरवार को भाजपा टिकट दी गई है।
हिंडोरिया नगर पालिका-हिंडोरिया नगर पालिका के 15 वार्डो के भाजपा प्रत्याशियों की सूची में आजाद वार्ड से देवी सिंह गौड़, नेहरू वार्ड से सविता अहिरवार, राजीव गांधी वार्ड से राजकुमारी, भगत सिंह वार्ड से हेमेंद्र सिंह, संजय गांधी वार्ड से गणेश ठाकुर, अब्दुल कलाम वार्ड से शमीम बेगम, आजाद वार्ड से महेंद्र रजक, जाकिर हुसैन वार्ड से जलीशा खान, बिनोवा भावे वार्ड से बीबा बाई पटेल, अंबेडकर वार्ड से भगवानदास अहिरवार गांधी वार्ड से पार्वती अहिरवार, रघुराज वार्ड से मुकेश चौरसिया, लाल बहादुर वार्ड से रजनी/ प्रेम नारायण, राजेंद्र प्रसाद वार्ड से क्रांति/ अमर सिंह और सुभाष वार्ड से ममता/ लक्ष्मण पटेल को भाजपा टिकिट दी गई है।
पथरिया नगर पालिका-पथरिया नगर पालिका के 15 वार्ड के भाजपा प्रत्याशियों की सूची में गौरीशंकर वार्ड से गोवर्धन चौरसिया, सुभाष वार्ड से गोपाल लोहार, दुर्गावती वार्ड से निधि/ कन्हैया विश्वकर्मा, यज्ञशाला वार्ड से शोभा रानी साहू, अंबेडकर वार्ड से चिंतामन अहिरवार, महावीर वार्ड से संदीप पटेल, महात्मा गांधी वार्ड से पार्वती अहिरवार, विवेकानंद वार्ड से बृजेंद्र पटेल, लक्ष्मीबाई वार्ड से नीलम कुशवाहा, महाराणा प्रताप वार्ड से सुनील/ आनंद कुमार शिवाजी वार्ड से शोभा रानी/ संतोष दुबे, लाल बहादुर वार्ड से नंदकिशोर चौरसिया, रविशंकर वार्ड से संतोष रानी पटेल, इंदिरा गांधी वार्ड से लक्ष्मी बाई और माधव राव सप्रे वार्ड से योगेश चौधरी को भाजपा टिकट दी गई है।
तेंदूखेड़ा नगर पालिका-तेंदूखेड़ा नगरपालिका के 15 वार्डो की भाजपा प्रत्याशियों की सूची में इंदिरा गांधी वार्ड से श्यामसुंदर जैन, महात्मा गांधी वार्ड से रमेश केवट, अंबेडकर वार्ड से सुमन साहू, सुभाष वार्ड से दसोदा पाल, चंद्रशेखर वार्ड से सविता यादव, महाराणा प्रताप वार्ड से चंदन अहिरवार, शिवाजी वार्ड से लक्ष्मी नामदेव, लाल बहादुर वार्ड से गोपाल आदिवासी, राजेंद्र प्रसाद वार्ड से नंदिनी बेन, श्री राम वार्ड से सुरेश जैन, नेहरू वार्ड से चेतन जैन, राजीव गांधी वार्ड से दिव्या साहू, विवेकानंद वार्ड से रचना घोशी, भगतसिंह वार्ड से रीता सेन और महावीर वार्ड से हल्के भाई घोसी भाजपा प्रत्याशी बनाए गए हैं।

 

Post a Comment

0 Comments