Ticker

6/recent/ticker-posts

नगर पालिका के 39 वार्डो से कांग्रेस की सूची जारी.. अनेक सामान्य वार्डो से OBC को टिकट.. पूर्व नपा उपाध्यक्ष की पत्नी और बेटे बने प्रत्याशी.. दमोह की कांग्रेस सूची में जैन समाज से कोई नहीं

 दमोह की कांग्रेस सूची में जैन समाज से कोई नहीं

दमोह। कांग्रेस पार्टी ने नगर पालिका चुनाव में आखिरकार पार्षद प्रत्याशियों की सूची को जारी कर दिया है। नगर के सभी 39 वार्डो की सूची में सभी वर्ग समुदाय को साधने की कोशिश की गई लेकिन जैन समाज से किसी भी व्यक्ति को किसी भी वार्ड से प्रत्याशी बनाना जरूरी नहीं समझा गया है। दूसरी ओर एक ही परिवार के 2 सदस्यों (माँ-बेटे)को टिकट देने में परहेज नहीं किया गया। नगर पालिका अध्यक्ष का पद पिछड़ा वर्ग के लिए आरक्षित होने तथा पार्षदों द्वारा अध्यक्ष का चुनाव किए जाने के मद्देनजर सामान्य वार्डो से भी पिछड़े वर्ग को टिकिट दी गई है।

  जिला कांग्रेस कमेटी द्वारा सोमवार रात जारी की गई दमोह नगर पालिका के 39 वार्डो के कांग्रेस प्रत्याशियों की फाइनल सूची में पिछड़ा वर्ग महिला के लिए आरक्षित वार्ड क्रमांक 1 सिविल एक से पूर्व पार्षद श्रीमती लीला रमेश राठौर को फिर से प्रत्याशी बनाया गया है। सामान्य महिला सिविल वार्ड दो श्रीमती दुर्गेश नंदिनी शैलेंद्र चौहान को प्रत्याशी बनाया गया है। सिविल वार्ड 3 एवं 4 सामान्य वार्ड होने के बावजूद इन दोनों वार्डो से पिछड़ा वर्ग के प्रत्याशी घोषित किए गए हैं। सिविल 3 से युवक कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष और ठेकेदार प्रशांत शर्मा तथा सिविल चार से पूर्व पार्षद आशीष पटेल को प्रत्याशी बनाया गया है। अनुसूचित जनजाति के लिए आरक्षित सिविल पांच से राज नारायण धुर्वे कांग्रेस प्रत्याशी होंगे।

टिकिट

पिछड़ा वर्ग महिला के लिए आरक्षित सिविल 6 से पूर्व पार्षद विक्रम सिंह की पत्नी सुषमा सिंह को, पिछड़ा वर्ग के लिए आरक्षित सिविल 7 से पूर्व पार्षद किशोरी देवी चंदेल के बेटे आलोक मिक्की चंदेल को, सामान्य सीट सिविल 8 से पार्षद अमर सिंह राजपूत को कांग्रेस ने फिर से प्रत्याशी बनाया है। सामान्य महिला सीट सिविल 9 से श्रीमती रंजना राजेश चौहान तथा सामान्य सीट सिविल 10 से बलराम ठाकुर, मागंज एक से भूपेंद्र आजवानी, मांगज दो से प्रशांत सिंह हजारी को कांग्रेस टिकट दी गई है। पिछड़ा वर्ग लिए आरक्षित मागंज तीन से धर्मेंद्र ठाकुर, सामान्य सीट मागंज 4 से राजकुमार पुरोहित, सामान्य महिला मागंज 5 से श्रीमती हेमा सुदामा दुबे, अनुसूचित जाति के लिए आरक्षित मागंज 6 से श्रीमती नेहा पप्पू कसौटियां को कांग्रेस टिकट दी गई है।

वार्ड क्रमांक 17 पिछड़ा वर्ग के लिए आरक्षित  नया बाजार एक से नवजोत सोनी को, सामान्य वार्ड नया बाजार दो से दाऊद सौदागर को, अनुसूचित जाति महिला वार्ड नया बाजार तीन एवं चार से श्रीमती प्रीति प्रेम पारोचे एवं राधा दयाराम जाटव तथा अनुसूचित जाति के लिए रिजर्व नया बाजार पांच से सुत्ति वेन को कांग्रेस टिकट दी गई है। 

वार्ड क्रमांक 22 पिछड़ा वर्ग के लिए आरक्षित पुराना बाजार एक से एनएसयूआई के जिलाध्यक्ष रोवी राघवेंद्र चौरसिया को तथा पुराना बाजार दो सामान्य महिला से पूर्व नगरपालिका उपाध्यक्ष वीरेंद्र राय की पत्नी श्रीमती मंजू राय को कांग्रेस प्रत्याशी बनाया गया है। पिछड़ा वर्ग के लिए आरक्षित शिवाजी वार्ड असाटी एक से चौरसिया परिवार के ही  दीपक खेमचंद चौरसिया तथा पिछड़ा वर्ग महिला वार्ड असाटी दो से वंदना शैलेंद्र जड़िया को कांग्रेस टिकिट दी गई है। 

टिकिट 2

वार्ड क्रमांक 26 सामान्य महिला वार्ड फुटेरा एक से पूर्व पार्षद राजा रौतेला की पत्नी संगीता रौतेला तथा सामान्य वार्ड फुटेरा दो से पूर्व नगरपालिका उपाध्यक्ष वीरेंद्र राय के बेटे शिवम राय, सामान्य महिला फुटेरा तीन से श्रीमती अफसाना बेगम, पिछड़ा वर्ग महिला फुटेरा 4 से श्रीमती विमला बसंत कुशवाहा, सामान्य महिला वार्ड फुटेरा 5 से श्रीमती शकीला को प्रत्याशी बनाया गया है।

वार्ड क्रमांक 31 पिछड़ा वर्ग महिला बजरिया एक से श्रीमती फरहीन नाज, सामान्य महिला बजरिया दो से श्रीमती हलीमा सादिया खातून, अनुसूचित जाति महिला बजरिया तीन से श्रीमती प्रियंका सोनू सोदिया, पिछड़ा वर्ग महिला बजरिया चार से श्रीमती कीर्ति गोपाल मास्टर, अनुसूचित जाति पुरुष बजरिया 5 से हेमराज हल्के अहिरवार को कांग्रेस टिकट दी गई है।

वार्ड क्रमांक 36 बजरिया वार्ड 6 सामान्य से नितिन अशोक मिश्रा, सामान्य महिला बजरिया 7 से श्रीमती सरताज मुर सलीम कुरेशी, अनुसूचित जाति के लिए आरक्षित बजरिया 8 से पूर्व पार्षद और पूर्व नगरपालिका अध्यक्ष तेजी राम रोहित के बेटे मुकेश रोहित को तथा सामान्य  वार्ड 39 धर्मपुरा से भाजपा छोड़कर कांग्रेस में आए महेंद्र सिंह की पत्नी श्रीमती आरती ठाकुर को कांगस प्रत्याशी बनाया गया है।

 

Post a Comment

0 Comments