Ticker

6/recent/ticker-posts

अभा ब्राह्मण समाज महिला मोर्चा का मिलन समारोह संपन्न.. नारी शक्ति को जागृत करने, बेटियों को स्वावलंबी बनाने का संकल्प..धूमधाम से मनाया जाएगा भगवान परशुराम प्रकटोत्सव.

 दमोह। अखिल भारतीय ब्राह्मण समाज महिला मोर्चा सागर संभाग का मिलन समारोह स्थानीय पवित्र बंधन मैरिज गार्डन में संपन्न हुआ। जिसमें सभी पदाधिकारियों को प्रदेश अध्यक्ष सावित्री तिवारी के मार्ग निर्देशन में संभागीय अध्यक्ष प्रीति गौतम द्वारा अखिल भारतीय ब्राह्मण समाज को मजबूत करने के लिए नारी शक्तियों को जागृत करने के लिए बेटियों को स्वावलंबी बनाने के लिए मन वचन कर्म से संगठन के प्रति समर्पण भाव से कार्य करने की शपथ ली गई।

तत्पश्चात 251 नारी शक्तियों द्वारा सुहाग का प्रतीक सुहागले कार्यक्रम संपन्न हुआ। जिसमें सभी महिलाओं ने पूजन अर्चन कर समाज में एकजुटता बनाए रखने का भी संकल्प लिया। इस अवसर पर प्रदेश अध्यक्ष सावित्री तिवारी द्वारा प्रीति गौतम को संभागीय अध्यक्ष बनाए जाने पर सभी समाज की महिलाओं द्वारा बधाई देते हुए प्रदेश अध्यक्ष का आभार व्यक्त किया तथा कहा कि संगठन की मजबूती के लिए हमेशा ही सक्रिय रहते हुए जिस प्रकार से कार्य किया जा रहा है वह बहुत ही सराहनीय है।

vipr

और उम्मीद है कि आने वाले दिनों में संपूर्ण प्रदेश से हटकर दमोह में ब्राह्मण समाज की महिलाओं का संगठन अधिक मजबूत होगा। इस अवसर पर अनेक पदाधिकारी एवं सहयोगी गण उपस्थित रहे। सुहागलो के उपरांत सभी महिलाओं को भोजन की व्यवस्था भी की गई थी। कार्यक्रम के उपरांत सभी उपस्थित जनों का आभार व्यक्त किया गया।

 धूमधाम से मनाया जाएगा भगवान परशुराम प्रकटोत्सव
दमोह। 
जिला जेल के पास स्थित शिव शनि हनुमान मंदिर परिसर में सर्व ब्राह्मण समाज की आयोजित बैठक में आगामी 3 मई को भगवान परशुराम प्रकटोत्सव मनाने की रूपरेखा को अंतिम रूप दिया गया। प्रवक्ता बीएम दुबे ने बताया कि 3 मई को प्रातः 8 बजे परशुराम टेकरी पर भगवान परशुराम का पूजन, अर्चन, हवन होगा व प्रसाद वितरण किया जाएगा,।

baithak

प्रातः 10 बजे से सिविल वार्ड नं. 4 में स्थित शिव पार्वती मंदिर में सुंदरकांड, हवन तथा यहीं से शाम 5 बजे भव्य शोभायात्रा प्रारंभ होगी जो शहर के मुख्य मार्गो से होती हुई शिव पार्वती मंदिर पर समाप्त होगी, जहां पर पूजन उपरांत प्रसाद वितरण तथा विशाल भंडारे का आयोजन किया जाएगा। भगवान परशुराम प्रकटोत्सव की पूर्व संध्या पर 2 मई को शाम 5 बजे जिला जेल के पास शिव, शनि, हनुमान मंदिर से विशाल वाहन रैली का आयोजन किया जाएगा जो शहर के प्रमुख मार्गों से गुजरेगी। बैठक में वक्ताओं ने व्यापक प्रचार प्रसार कर भव्य शोभायात्रा व विशाल वाहन रैली को सफल बनाने की अपील की।

parshu

बैठक में पं. बिहारी लाल गौतम, गोपाल प्यासी, विद्यासागर पांडे, उमाकांत पौराणिक, स्वामी अशोक तिवारी, ललित नायक, मनु मिश्रा, अनिल मिश्रा, मिथिलेश श्रीधर, कमलेश भारद्वाज, मोनू पाठक, डॉ.एलएन वैष्णव, मनीष तिवारी, ऋषि तिवारी, मनोज देवलिया, अनिल बैरागी, मुकेश पांडे, कृष्ण कुमार गर्ग, नितिन मिश्रा, डॉ. नवीन दुबे, आलोक मुखरैया, संदेश चौबे, वेद दुबे, राम गौतम, गुड्डा हजारी, राम मिश्रा, देवेंद्र तिवारी, बंटी शुक्ला, बृजेश गर्ग सहित बड़ी संख्या में विप्रों की मौजूदगी रही। संचालन बीएम दुबे ने किया तथा आभार मनोज देवलिया ने माना।
 

Post a Comment

0 Comments