सागर जबलपुर रोड पर रफ्तार का कहर..नौरादेही अभ्यारण में कार पलटने से चालक की मौत.. तीन महिलाएं घायल.. रहली तेंदूखेड़ा के बीच जंगल मे हुआ हादसा

भोपाल से सागर होते हुए जबलपुर आ रहे एक परिवार की कार नौरादेही अभ्यारण्य के जंगल में पलट जाने का घटनाक्रम सामने आया है इमलिया थानां अंतर्गत ग्राम झापन से 6  किलोमीटर आगे नौरादेही अभ्यारण्य में दोपहर 1.30 बजे ओमनी ईको एमपी 20 सीएफ 0653 अनियंत्रित होकर सड़क किनारे पलट गई

  जिसमें ड्राईवर कृष्ण दत्त चौबे/शंकर लाल 70 वर्ष गंभीर रूप से घायल होने के उपरांत तेंदूखेड़ा अस्पताल में इलाज के दौरान मौत हो गई। वाहन में 3 महिलाएं एवं 2 बच्चे भी सवार थे। जो मामूली घायल हुए। 100 डायल को सूचना मिलते ही घटनास्थल पर पहुंचकर सभी को नगर के अस्पताल लेकर आई। कृष्ण दत्त का ज्यादा खून बह जाने के कारण डांक्टर ने जबलपुर मेडीकल कांलेज रिफर किया लेकिन 10 मिनिट में ही कृष्ण दत्त ने दम तोड़ दिया। तेंदूखेड़ा पुलिस ने जीरो पर मुकदमा कायम किया हैं। 100 डायल के श्याम रैकवार एवं गोपाल तेकाम ने बताया कि जब हम मौके पर पहुंचे तो गाडी सडक के नीचे पलटी थी।

पलटी

जबकि परिजनों का कहना कि अज्ञात वाहन टक्कर मारकर भाग गया हैं। इमलिया चैकी प्रभारी आरडी राय ने कहा कि हर बिंदु की जांच की जाएंगी। घायलों ने बताया कि वह लोग भोपाल से सागर होते जबलपुर अपने घर जा रहे थे इसी बीच क्रासिंग के दौरान अज्ञात वाहन द्वारा टक्कर मारकर भांग गया है मृतक जबलपुर निवासी हैं गुरुवार की सुबह  पोस्टमार्टम किया जाएगा जहां शव परिजनों को सौप दिया जाएगा। विशाल रजक की रिपोर्ट

Reactions

Post a Comment

0 Comments