Ticker

6/recent/ticker-posts

एक भारत श्रेष्ठ भारत हो.. केन्द्रीय राज्यमंत्री श्री प्रहलाद पटैल.. पथरिया में आत्म निर्भर भारत अभियान तहत स्व सहायता समूहों से चर्चा एवं ऋण वितरण कार्यक्रम संपंन.. इधर बांसाकला में बुंदेली लोकनृत्य कार्यशाला में भी शामिल हुए केंद्रीय मंत्री प्रहलाद पटेल..

आत्म निर्भर भारत अभियान कार्यक्रम आयोजित

दमोह। समूहों को सशक्त बनाने की आवश्यकता है माताए.बहनें जो कर सकती हैं कर रही हैं उनने मिशाल कायम की है कि आत्मनिर्भर भारत के सपने को कोई पूरा कर सकता हैं तो वो सिर्फ और सिर्फ समूह की माताए.बहनें ही हैं। देश की आजादी का 15 अगस्त 2023 तक अमृत महोत्सव चलेगा इन 2 वर्षों में हमें लोगो को आजादी कैसे मिली उसका एहसास दिलाना होगा प्रधानमंत्री का कहना है कि हम आजादी के उस कीमत को जरूर जाने। इस आशय के विचार केन्द्रीय खाद्य प्रसंस्करण उद्योग एवं जल शक्ति राज्यमंत्री श्री प्रहलाद पटैल ने जिले के पथरिया विकासखण्ड में आयोजित आत्म निर्भर भारत अभियान के तहत स्व सहायता समूहों से चर्चा एवं ऋण वितरण कार्यक्रम में व्यक्त किये। कार्यक्रम में 79 लाख रूपये से अधिक की राशि समूहों को वितरित की गई।

केन्द्रीय राज्यमंत्री श्री पटैल ने कहा अनाज से जब कोई चीज बनती है तो वह वस्तु मानी जाती हैं 2023 आने वाला हैं देश और दुनिया की अनाज का वर्ष मानाया जायेगा देश के विभिन्न क्षेत्रों में विभिन्न किस्म की खेती होती हैं। मंत्रालय कहता हैं किसानए समितिए समूहए व्यापारी तथा एफपीओ कोई भी लेकर जायेगा जितना किराया लगेगा उसका आधा संबंधित को देना हैं और आधा भारत सरकार देगी यह एक ऐसी राहत है जो काम को शुरूआत करने में मददगार साबित होगी। 

केन्द्रीय राज्यमंत्री श्री पटैल ने कहा आप के बीच में कोई ऐसा व्यक्ति या कोई ऐसी बहन हैं जो सबको साथ लेकर चल रही हैं और आगे बढ़ रही हैं पथरिया में सब्जियां बड़े पैमाने में होती हैं इसकी संरक्षक करने की आवश्यकता हैं। उन्होंने कहा पानी की कमी पथरिया में हैं लेकिन अटल भूजन योजना के तहत एक ब्लॉक पथरिया ही लिया गया हैं। हमारे यहां प्याज होती हैं खपत उतनी नहीं होती दूसरी जगह प्याज की खपत इतनी ज्यादा हैं कि यहां की प्याज वहां भेजी जाती हैं जो चीजें जल्दी खराब होती हैं क्या उनका हम संरक्षण कर सकते है उसका मंत्रालय मेरे पास हैं।

जिला भाजपा अध्यक्ष प्रीतम सिंह लोधी ने कहा आज स्व.सहायता समूह का संवाद का कार्यक्रम सांसद जी के माध्यम से रखा गया हैए स्व.सहायता समूह का विस्तृत क्षेत्र हैं व्यापक दायरा हैं समूह के मध्यान भोजन का वितरण किया जानाए गेहूं खरीदी केंद्रों में खरीदी करना और सिलाई कढ़ाई करना इस तरीके की यह काम केवल स्व.सहायता समूह के माध्यम से होते हैं। उन्होंने कहा समूह अपने परिवार की आर्थिक स्थिति के साथ.साथ क्षेत्र और देश की आर्थिक स्थिति को सुधार सकते हैं देश और प्रदेश को आत्मनिर्भर बनाने के लिए स्व.सहायता समूह महिलाएं एक कड़ी का काम कर सकती हैं। 

इस अवसर पर विधायक श्रीमती रामबाई परिहार जिला पंचायत अध्यक्ष शिवचरण पटैल पूर्व जिला सहकारी बैंक अध्यक्ष राजेन्द्र गुरू जनपद अध्यक्ष श्रीमती रंजीता गौरव  पटैल सांसद प्रतिनिधि नरेन्द्र बजाज सुरेखा पटैल गोपाल पटैल संजय यादव देवी सिंह नंदरई श्रीमती नर्मदा एकता सिंह सीईओ जिला पंचायत अजय श्रीवास्तव एसडीएम अभिषेक ठाकुर सहित समूह की महिलाएं मौजूद रही। 

बांसाकला में आयोजित बुंदेली लोकनृत्य कार्यशाला

दमोह। प्रधानमंत्री जी ने कहा है की नई शिक्षा नीति में जो मूल चूल परिवर्तन हो रहा हैए उसमें कहा गया है कि लोक भाषा लोक संगीत और लोक नृत्य जीवन का अनिवार्य हिस्सा हैए तब कहीं जाकर वास्तविक रूप से कर सकते हैंए अभी 15 अगस्त को प्रधानमंत्री जी ने एक और ऐलान किया कि हम फिजिक्स केमिस्ट्री मेथ्स पढ़ते हैं खेल भी अनिवार्य रूप के विषय में होगा। इस आशय के विचार केन्द्रीय खाद्य प्रसंस्करण उद्योग एवं जल शक्ति राज्यमंत्री श्री प्रहलाद पटैल ने आज विकासखण्ड पथरिया के ग्राम बांसाकला में आयोजित बुंदेली लोकनृत्य कार्य शाला के दौरान व्यक्त किये। इस मौके पर कलाकारों द्वारा बुंदेली बधाई नृत्य का प्रस्तुतिकरण किया गया।


राज्यमंत्री श्री पटैल ने सम्बोधित करते हुये कहा कला और संगीत हमारे आने वाली पीढ़ी को सर्वांगीण विकास के लिए जरूरी है ऐसी कार्यशालाओं को हमेशा से प्रोत्साहन करता रहा हूँए जब दमोह में कार्यशाला हुई थी मेरा मानना है कि बुंदेलखंड इस मामले में बहुत समृद्ध हैं। उन्होंने कहा यहां पर टीकमगढ़ सागर दमोह तीनों जिलों से आए हुए सभी लोगों का मैं हृदय से अभिनंदन करता हूं हमारी गुणवत्ता बढ़नी चाहिए ताकि हम राज्य से ऊपर केंद्र के मंचो पर जाकर अपना प्रदर्शन कर सकें।

राज्यमंत्री श्री पटैल ने कहा सभी लोक कलाकारों और भाइयों बहनों को मैं बधाई देना चाहता हूंए हमारे ही बच्चे जिनको आपने 15 दिन पहले ही देखा होगा और 15 दिन बाद जब आप उनको कला के साथ देखते होंगेए तो आपको भरोसा नहीं हो रहा होगा यही ताकत है हमारी लोक समूह लोकतंत्र और लोकशैली में। हम बच्चों के भविष्य को देख रहेए वो बुद्धिमान तो हैंए जानकारियों उनको हमसे लाख दर्जे ज्यादा हैंए लेकिन उनकी शारीरिक क्षमता पर फर्क पड़ रहा हैए अगर हम अपने बुजुर्गों को देखते हैं और अपने नाती बच्चों को देखते हैं तो वो क्षमता की गिरावट साफ दिखती हैए वास्तव में वह मार्शल आर्ट की तरह हैंए अगर कोई लोक गायन या लोकनृत्य कर रहा हैए तो उसे अन्य व्यायाम की जरूरत नहीं हैए वो फिट होगा तभी वह लोक नृत्य के स्टेप कर सकता है।

विधायक रामबाई गोविंद सिंह परिहार ने कहा मंच पर विराजमान यह कलाकार सागर एवं दमोह से आए हैं। यह कार्यक्रम बुंदेलखंड की शान है यह कार्यक्रम हमेशा बुंदेलखंड में होते रहने चाहिए। उन्होंने कहा मंत्री श्री प्रहलाद पटेल जी पथरिया विधानसभा के लिए बहुत शीघ्र एक सौगात देने वाले है और उनके कर कमलों से कुछ महीनों बाद एक ऐसी सौगात मिलेगी कि हम भी गर्व करेंगे उनके कर कमलों से पथरिया ही नहीं बल्कि पूरा मध्य प्रदेश ऐसे काम करते रहे कि हमें कभी ऐसा ना लगे कि आज हमारे मप्र में कोई कमी है। कार्यक्रम का संचालन राजीव अयाची ने किया।

इस अवसर पर जिला पंचायत अध्यक्ष शिवचरण पटैल, भाजपा जिलाध्यक्ष प्रीतम लोधी पूर्व विधायक लखन पटैल पूर्व जिला सहकारी बैंक अध्यक्ष राजेन्द्र गुरू जनपद अध्यक्ष श्रीमती रंजीता गौरव पटैल सांसद प्रतिनिधि नरेन्द्र बजाज सुरेखा पटैल गोपाल पटैल संजय यादव देवी सिंह नंदरई श्रीमती नर्मदा एकता सिंह सीईओ जिला पंचायत अजय श्रीवास्तव एसडीएम अभिषेक ठाकुर सहित समूह की महिलाएं मौजूद रही

Post a Comment

0 Comments