Ticker

6/recent/ticker-posts

महामहिम राष्ट्रपति ने 8 नए राज्यपाल नियुक्ति किए.. मंगूभाई छगन भाई पटेल मप्र, थावरचंद गहलोत कर्नाटक, रमेश वैश्य झारखंड, बंडारू दत्तात्रेय हरियाणा, सत्यदेव नारायण आर्य त्रिपुरा के नए राज्यपाल होंगे..

 देश के आठ प्रदेशो में 5 नए 3 पुराने गवर्नर नियुक्त

देहली। देश के राष्ट्रपति महामहिम रामनाथ कोविंद ने आज 8 प्रदेशों में नए गवर्नर की नियुक्ति की है। इनमें गवर्नर के राज्य बदले गए हैं वही 5 नए गवर्नर बनाए गए हैं। जिसकी जानकारी राष्ट्रपति भवन द्वारा जारी प्रेस विज्ञप्ति में दी गई है।


गुजरात विधानसभा के पूर्व अध्यक्ष श्री मंगूभाई छगन भाई पटेल मप्र के राज्यपाल होंगे। मप्र से वरिष्ठ सांसद और केंद्रीय मंत्री श्री थावरचंद गहलोत अब कर्नाटक का राज्यपाल बनाये गये है। श्री बंडारू दत्तात्रेय को हरियाणा, श्री राजेंद्रन विश्वनाथ अर्लेकर को हिमाचल प्रदेश, श्री हरि बाबू कंभमपति को मिजोरम का राज्यपाल बनाया गया है। 
जिन राज्यपाल को एक प्रदेश से दूसरे प्रदेश की जिम्मेदारी सौपी गई है उनमें त्रिपुरा के गवर्नर रमेश बैस अब झारखंड के और हरियाणा के गवर्नर सत्य नारायण आर्य अब त्रिपुरा तथा मिजोरम के गवर्नर पीएस श्रीधरन पिल्लई अब गोवा के राज्यपाल होंगे।

मप्र के गवर्नर होंगे मंगूभाई छगनभाई पटेल

गुजरात विधानसभा के पूर्व अध्यक्ष और भाजपा के वरिष्ठ नेता मंगूभाई छगनभाई पटेल मप्र के राज्यपाल होंगे। मध्य प्रदेश के पूर्व राज्यपाल रामनरेश यादव के निधन के बाद से यूपी की राज्यपाल श्रीमती आनंदी बेन पटेल मध्य प्रदेश के राज्यपाल का भी कार्यभार देख रही थी।

Post a Comment

0 Comments