केंद्रीय मंत्री प्रहलाद पटेल ने पथरिया मे 94 लाख से निर्मित पुलिस थाना भवन लोकार्पित किया.. विधायक रामबाई, धर्मेंद्रसिंह, आईजी अनिल शर्मा भी रहे मौजूद.. इधर जलहरी जबेरा में गौशाला भूमिपूजन में शामिल हुए केंद्रीय मंत्री..

पथरिया मे 94 लाख से निर्मित पुलिस थाना भवन लोकार्पित 

दमोह। केंद्रीय संस्कृति एवं पर्यटन राज्यमंत्री स्वतंत्र प्रभार श्री प्रहलाद सिंह पटेल ने मध्यप्रदेश पुलिस आवास एवं अधोसंरचना विकास निगम भोपाल द्वारा नवनिर्मित अर्ध शहरी थाना भवन पथरिया लोकार्पित किया। इस अवसर पर पथरिया विधायक श्रीमती राम बाई गोविंद सिंह परिहार,  जबेरा विधायक धर्मेंद्र सिंह लोधी, सागर रेंज के आईजी अनिल शर्मा, पुलिस अधीक्षक हेमंत चैहान खास तौर पर मौजूद थे। 
केंद्रीय मंत्री श्री प्रहलाद सिंह पटेल ने कहा जब भी कोई घटना होती है ,तो घटनाओं के बाद पुलिस के संबंध में धारणा बनती है। धारणा अच्छी और खराब दोनों तरह की हो सकती है। लेकिन जब देश में कोविड-19 चल रहा था, तब पुलिस ने अच्छा कार्य किया मानवता और परोपकार का संदेश दिया। केंद्र सरकार ने हाल ही में अच्छे कार्य करने वाले थाने को पुरस्कृत किया, मणिपुर के थाने को यह सम्मान मिला है ,तो फिर हमारे यहां के थानों को क्यों ये पुरस्कार नहीं मिल सकता। मुझे उम्मीद है कि हमारे जिले के थानों को भी अच्छे कार्य करने का सम्मान जरूर मिलेगा। उन्होंने कहा कि पुलिस को हमेशा न्याय के कार्य करना चाहिए। मंत्री प्रहलाद  पटेल ने यह भी कहा मेरे कार्यकाल में मैंने झूठे प्रकरण नहीं बनने दिये। और ना मे कभी इसका पक्षधर रहा हूँ, आम-जन को न्याय मिले। पुलिस को जांच करने के लिए स्वतंत्र रहना चाहिए।

राज्यमंत्री श्री पटैल ने कहा नये भवन बनने के साथ यहां की व्यवस्थाओं को भी आधुनिक तकनीकों से लैस करते हुए हाईटेक थाने के रूप में इसे आगे बढ़ाया जाएगा। जहा स्टाफ को सुविधा होगी, वहीं आने वाले फरियादियों के लिए भी व्यवस्थाएं की गई हैं। दमोह जिले के अन्य पुलिस थाना भवनो का भी निर्माण कार्य चल रहा है, भवन पूर्ण होने के साथ भी उनका भी लोकार्पण कार्यक्रम संपन्न होगा, पथरिया से इसकी शुरुआत हुई है। मंत्री प्रहलाद पटेल ने पुलिस थाना भवन को बनाने के लिए और इसमें सहयोग के लिए सभी को बधाई दी। 

पथरिया विधायक रामबाई गोविंद सिंह परिहार ने कहाँ में अपने लिए गौरवान्वित महसूस कर रही हूँ कि दमोह जिले का पहला सर्वे सुविधाजनक पुलिस थाना भवन का आज लोकार्पण हुआ है। मध्यप्रदेश मे डायल 100 के माध्यम से अब प्रदेश की पुलिस घर-घर पहुंच रही है जिससे अपराध पर अंकुश लगा हुआ है। उन्होंने कहा कि तीज त्यौहार में पुलिस प्रशासन के ही एक मात्र ऐसे अधिकारी-कर्मचारी है, जो अपने तीज त्यौहार छोडकर आम-जन की सुरक्षा मे लगे रहते है।  जबेरा विधायक धर्मेन्द्र भाव सिंह लोधी ने कहाँ  आज जिस भवन का लोकार्पण हुआ है। यह सर्व सुविधा युक्त भवन है। हमारी सरकार पुलिस जवानों के सर्व सुविधा देने के लिए शत प्रतिशत कार्य कर रही है। साथ ही मानवता के नाते जो बंदी है उन्हें भी अच्छी सुविधा मानवता के नाते हमारी सरकार दे रही है, जिससे अपराध पर अंकुश लग रहा है। हमारे पुलिस के जवान भी आत्म मनोबल बढ़ाकर कार्य कर रहे है। 

सागर रेंज के पुलिस महानिरीक्षक अनिल शर्मा ने अपने उदबोधन में कहाँ कि अच्छे भवन के निर्माण होने से हमारे पुलिस के जबानो का अच्छे मन से कार्य करने में मन लगता है। उन्होंने अपने प्रारंभिक सेवा काल का जिक्र करते हुए कहा कि जब मैने पुलिस विभाग मे नौकरी प्रारंभ की तब हमारे थाने में जब फरियादी रिपोर्ट लिखाने आते थे। तब ना पेपर, ना कार्बन मिलता था और तो और हमारे पुलिस के जबानो को जब किसी मामले मे जांच करने जाना पड़ता था तब ना तो उन्हें पेट्रोल, डीजल और वाहन भी नहीं मिलता था, लेकिन अब सरकार के द्वारा पुलिस विभाग को सर्व सुविधा उपलब्ध कराई जा रही है। मध्यप्रदेश की सरकार पुलिस विभाग के प्रति  बहुत अच्छा कार्य कर रही है। नया थाना भवन लोकार्पण होने से पुलिस परिवार का मनोबल बढ़ा है। 

एसपी हेमंत चैहान ने कार्यक्रम का प्रतिवेदन प्रस्तुत करते हुए बताया कि पथरिया का थाना भवन 94 लाख की लागत से भवन बनकर तैयार हुआ है। इसमे थाना प्रभारी कक्ष, महिला और पुलिस बंदी गृह,पुलिस के जवानों को रहने के लिए अलग से व्यवस्था की गई है। उन्होंने पुरूष और महिला प्रसाधन व्यवस्था,वायरलेस रूम के साथ सीसीटीवी रहित पथरिया का नव निर्मित भवन के लोकार्पण में आमंत्रित शामिल सभी अतिथियों का आभार जताया।  संचालन पत्रकार महेन्द्र दुबे व आभार पथरिया टीआई वृजेश पांडे के द्वारा व्यक्त किया गया। इस अवसर पर पूर्व विधायक पथरिया लखन पटेल, सांसद प्रतिनिधि डॉ आलोक गोस्वामी, एसडीएम पथरिया अदिति यादव, पूर्व नगरपालिका अध्यक्ष लक्ष्मण सिंह, तहसीलदार पथरिया आलोक जैन ,एसडीओपी पथरिया केबी उपाध्याय भाजपा के वरिष्ठ नेता देवीसिंह नंदरई,अनुपम सोनी, मोन्टी रैकवार, प्रीतम चैकसे, वैभव खरे,सुनील दुबे,ललित पटेल,महेश पटेल,कवीश सिंघई ठेकेदार मुकेश जैन सहित आम-जन की मौजूदगी रही।

केन्द्रीय मंत्री ने किया गौशाला का भूमि का पूजन

दमोह। केन्द्रीय संस्कृति एवं पर्यटन राज्यमंत्री श्री प्रहलाद पटैल ने ग्राम जलहरी में गो शाला का भूमि पूजन किया। साथ ही उन्होंने ग्राम चोपरा में सरस्वती स्कूल में अतिरिक्तकक्ष का लोकार्पण किया। इसके साथ ही जालम सिमरी में पेट्रोलपंप का शुभारंभ केन्द्रीय मंत्री श्री प्रहलाद पटैल ने किया। 

इस अवसर पर जबेरा विधायक श्री धर्मेंद्र सिंह लोधी, जिला महामंत्री रूपेश सेन, मंडल अध्यक्ष जुगल शर्मा, सीतल राय, सतपाल सिंह, कमल सिंघई, जिलापंचायत सदस्य संगीता मरकाम, रविशंकर बाजपेयी, गुठऊ राय, राजेश सिंघई, उम्मेद सिंह, राजा भैया, अनुज बाजपेयी, सहारा ठाकुर, इन्द्रजीत सिंह, रामस्वरूप राय, मनदीप यादव, मुलायम बाबा, विनोद राय, संतोष अवस्थी, ईश्वर राय, विनोद मलैया, राजपाल ठाकुर, रूपेंद्र सिह, श्रीपाल सिंघई की उपस्थिति रही।

Reactions

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ