Ticker

6/recent/ticker-posts

शादी की खुशियां मातम में बदली.. यूपी के महोबा से छतरपुर के महाराजपुर क्षेत्र में आई बारात की कार खुले कुएं में गिरी 6 की मौत, 3 की जान बची.. पुलिस ने रात में ही रेस्क्यू कर कार बाहर निकाली..

 बारात की कार खुले कुएं में गिरी 6 बारातियो की मौत..

छतरपुर। जिले के महाराजपुर थाना क्षेत्र के दीवान जी के पुरवा में देर रात बारात में आई फोरव्हीलर कुए में गिर जाने से  6 लोगों की मौत हो जाने का दुखद घटना क्रम सामने आया है। ग्रामीणों की मदत से 3 लोगो को बचा लिया गया। अहिरवार समाज के शादी समारोह में शामिल होने आई बारात के यह लोग महोबा उत्तरप्रदेश के स्वासा गांव से आए थे। घटना की जानकारी लगने पर रात में ही मौके पर पहुंची महाराजपुर थाना पुलिस ने  रेस्क्यू कराकर कार को बाहर निकलवाया लेकिन तब तक 6 लोगों की सांसें थम चुकी थी। 


महाराजपुर थाना प्रभारी टीआई जेड वाई खान ने बताया की रात 11:00 बजे के बाद जैसे ही पुलिस को घटना की जानकारी लगी तत्काल हंड्रेड डायल सहित पुलिस टीम मौके पर पहुंची और रात में ही रेस्क्यू करके कुए से कार को बाहर निकाला गया। लेकिन तब तक छह लोगों की मौत हो चुकी थी। हालांकि तीन लोगों को ग्रामीणों की मदद से बचा लिया गया। सभी मृतकों का पोस्टमार्टम कराकर शव परिजनों को सौंपे जा रहे हैं। वहीं पुलिस द्वारा घटना की जांच की जा रही है। मामले में विस्तृत विवरण की प्रतीक्षा है। 

प्राप्त जानकारी के अनुसार वाहन क्रमांक UP 90K0171 में 9 बाराती सवार थे। जो ग्राम स्वासा उ.प्र. से ग्राम दीवान जू का पुरवां थाना महाराजपुर आए थें। रात करीब 11.35 बजे  उक्त वाहन कुएं में गिरकर डूब गया। जिससे मौके पर 6 लोगो की मौत हो गई एवं तीन लोगो को पुलिस द्वारा बचा लिया गया। मृतको के नाम छत्रपाल सिंह पिता वीर पाल सिंह बुंदेला 40, राजू पिता भईया लाल कुशवाहा 37, रामरतन पिता अमना अहिरवार, घनश्याम पिता परमा अहिरवार 55, कुलदीप पिता हरप्रसाद अहिरवार. रामाधीन पिता जानकी प्रसाद अहिरवार सभी निवासी ग्राम स्वासा,. रामाधीन पिता जानकीप्रसाद अहिरवार 50 साल नि पनवाड़ी उ.प्र. शामिल है। लक्ष्मण अहिरवार, चेतराम अहिरवार, तेजराम अहिरवार निवासी ग्राम स्वासा थाना चरखारी जिला महोबा उ.प्र. को गांव वालो की मदद से सकुशल बचा लिया गया है। छतरपुर से राजेंद्र सिंह की रिपोर्ट

Post a Comment

0 Comments