Ticker

6/recent/ticker-posts

नीति आयोग तहत देश के 117 आकांक्षी जिलो में दमो‍ह जिले की हाई जम्प.. कृषि एवं जल संसाधन कार्यो में चेम्पीयन ऑफ चेन्ज डेसबोड डेल्टा रेन्किंग में प्राप्त किया तीसरा स्थान.. इधर कलेक्टर ने देखे जबेरा क्षेत्र के धान खरीदी केंद्रों के हालात..

 नीति आयोग द्वारा 10 सूचकांकों में जिले में कार्य जारी

दमोह। कलेक्टर श्री तरुण राठी के निर्देशन में भारत सरकार द्वारा चयनित नीति आयोग अंतर्गत 117 आकांक्षी जिलो में दमो‍ह जिला को कृषि एवं जल संसाधन कार्यो में चेम्पीयन ऑफ चेन्ज डेसबोड डेल्टा रेन्किंग अक्टूबर माह 2020 में तीसरा स्थान प्राप्त हुआ है। नीति आयोग द्वारा 10 सूचकांकों में जिले में कार्य किया जा रहा है।कलेक्टर श्री तरूण राठी एवं सीईओ जिला पंचायत डॉ. गिरीश मिश्रा के मार्गदशन में जिले में 10 सूचकांकों में मुख्य रूप से सूक्ष्म सिंचाई, पशु टीकाकरण, मृदा स्वास्थ्य कार्ड वितरण, बीज वितरण, प्रधानमंत्री फसल बीमा योजना, कृषि ऋण वितरण एवं फसलों की उत्पादकता बढाने हेतु नई कृषि तकनीक का प्रचार-प्रसार तथा उधानिकी फसलों के क्षेत्र विस्तार में विशेष कार्य किये जा रहे है।  उप संचालक कृषि बीरन सिंह रैपुरिया ने बताया  कृषि / पशुपालन/ उधानिकी/  मनरेगा/  सहकारिता बैंक के समस्त मैदानी अधिकारी/ कर्मचारियों के प्रयासों से यह उपलब्धि प्राप्त हुई है। उन्होंने बताया कि सूचकांकों में दमोह जिले को प्रथम स्थान पर लाने हेतु और अधिक प्रयास किये जायेगें।  

कलेक्टर ने जबेरा क्षेत्र के धान खरीदी केंद्रों के हालात देखे

मोह। कलेक्टर तरुण राठी ने आज जिले की जबेरा में कृषि उपज मंडी, ग्राम कोंडाकला ओर पोड़ी पहुँचकर धान खरीदी केंद्र का आकस्मिक निरीक्षण किया। कलेक्टर श्री राठी ने खरीदी केंद्र में किसानों द्वारा लाई गई धान का अवलोकन कर कहा धान की खरीदी गुणवत्तापूर्ण की जाए। उन्होंने सर्वेयरों को निर्देश दिए मानक स्तर की धान खरीदी में किसी प्रकार की कोताही वर्दाश्त नही की जाएगी। श्री राठी ने धान खरीदी केंद्र पर किसानों द्वारा लाई गई धान का अवलोकन किया। उन्होंने कहा किसानों को हडम्बा लगाकर धान लेकर आने की समझाईस दी जाये। 

करनपुरा ग्राम के किसान शैलू जैन ने बताया कि अभी तो सर काला दाना एक दम खत्म नही हुआ है पर धान का रोपा लगाने से कम जरूर हो गई है। राठी ने समिति के प्रबन्धकों से कहा वे भी अपनी जिम्मेवारी निभायें। किसानो से स्वयं  वे लोग मिले और धान को मानक बनाने  बैज्ञानिक युक्ति अपनाये, जिससे धान खरीदी में किसी प्रकार की परेशानी नहीं आ पाये।इस अवसर पर जनपद सीइओ अवधेश सिंह, सर्वेयर,समिति एव मंडी के कर्मचारी सहित बड़ी संख्या में किसान भी उपस्थित रहे।

Post a Comment

0 Comments