Ticker

6/recent/ticker-posts

अक्टूबर के 23 वे दिन फिर दर्जन भर नए पाजेटिव मिलने से टोटल कोविड-19 केस 2060.. अभी 230 सैंपल की रिपोर्ट आना शेष.. इधर ठीक होने वाले भी हुए अट्ठारह सौ के पार.. कोरोना से 55 की मौत.. एक्टिव केस 200 के आसपास..

 अक्टूबर के 23 वे दिन फिर दर्जन भर नए पाजेटिव केस.. 

दमोह। जिले में कोविड-19 सैंपल जांच रिपोर्ट का पॉजिटिव आने का सिलसिला जारी है अक्टूबर के 23 वे दिन भी एक बार फिर दर्जनभर नए मरीज मिले हैं जिनमें हटा के हॉटस्पॉट संजय वार्ड के 2 नए मरीज भी शामिल है। इसके अलावा अधिकांश नए मरीज दमोह शहर के विभिन्न वार्डो से सामने आए है। जबकि अभी 230 सैंपल की रिपोर्ट आना बाकी है।

मेडिकल बुलेटिन में आज मिले मरीजों को मिलाकर दमोह जिले में टोटल कोविड-19 केसों की संख्या 2060 बताई जा रही है जबकि ठीक होने वाले मरीजों की संख्या 1805 बताई जा रही है 55 मरीजों की मौत दर्शाई जा रही है ऐसे में अभी 200 केस एक्टिव निकल रहे हैं। इनमें से कितने मरीजों का जिले के विभिन्न कोविड केयर सेंटर में इलाज चल रहा है तथा कितने होम क्वॉरेंटाइन है इस बात की जानकारी देने में स्वास्थ्य विभाग और जिला प्रशासन द्वारा पारदर्शिता नहीं बरती जा रही है। जिससे फिलहाल या बता पाना संभव नहीं हो पा रहा कि किस सेंटर में कितने एक्टिव केस इलाज रत हैं।

टोटल केस और स्वस्थ्य होने वालों को लेकर गफलत..

 टोटल मरीजों और स्वस्थ होने वाले मरीजों के आंकड़ों में मेडिकल हेल्थ बुलिटिन में गफलत भरी स्थिति बने रहने का दौर जारी है 22 अक्टूबर के मेडिकल बुलेटिन में टोटल पॉजिटिव रिपोर्ट 2050 दर्शाई गई थी वही आज 12 नए केस मिलना बताया गया है। जिससे टोटल कोविड-19 केस 2062 हो जाते हैं। लेकिन मेडिकल बुलेटिन में यह संख्या 2060 ही दर्शाई गई है। ऐसे में सवाल यही उठता है दो पाजेटिव मरीज कहां गायब हो गए। इसी तरह स्वस्थ्य होने वाले मरीजों की संख्या कल के बुलेटिन में 1783 दर्शाई गई थी। आज 10 और मरीजों की स्वस्थ होने की जानकारी दी गई है जिससे यह संख्या 1793 हो जाती है लेकिन आज के मेडिकल बुलेटिन में स्वस्थ होने वाले टोटल मरीजों की संख्या 1805 दर्शाई गई है, ऐसे में सवाल यही उठता है 12 और मरीज कहां से कैसे स्वस्थ हुए ? इस तरह की स्थिति लगातार सामने आ रही है। लगातार प्रशासन की का ध्यान आकर्षित कराया जा रहा है। बावजूद जानकारी देने के मामले में पारदर्शिता बरतने के बजाय पर्दा डालने का दौर जारी है..

Post a Comment

0 Comments