Ticker

6/recent/ticker-posts

दमोह जिले में पांच और कोरोना पॉजिटिव मिले.. इधर दो मरीज स्वस्थ्य होकर पहुचे घर.. चार की होगी तीन दिन बाद छुट्टी.. गढ़ाकोटा में पूर्व मंत्री भार्गव के यहां कार्यरत चार लोगों की रिपोर्ट पाजेटिव.. पूर्व सीएम दिग्विजय सिंह ने जानी प्रवासी मजदूरों की परेशानी..

जिले मे 5 और पॉजिटिव मिलने 25 पर टोटल स्कोर
दमोह। आज कोविड-19 के 7 रिपोर्ट प्राप्त हुई हैं। इसमें 2 रिपोर्ट जो पॉजिटिव आई हैं, वह पूर्व के पॉजिटिव मरीज है, जो उपचारत हैं। जिनकी दूसरी रिपोर्ट भी पॉजिटिव आई है।शेष 5 पॉजिटिव रिपोर्ट जिन मरीजों की प्राप्त हुई है, वे पूर्व के मरीजों की कांटेक्ट हिस्ट्री में शामिल रहे हैं। इनकों मिलाकर जिले के निवासी मरीजों की संख्या 24 तथा एक बाहर की महिला को मिलाकर 25 हो गई है। इनमें से एक मरीज स्वस्थ्य होकर पहले ही घर जा चुका है वहीं दो अन्य मरीजों के पूरी तरह स्वस्थ्य हो जाने पर शनिवार शाम जिला अस्पताल कोविड केयर सेंटर से समारोह पूर्वक विदा किया गया। वहीं कुछ और मरीजों के स्वस्थ्य हो जाने पर जल्द ही उनको डिस्चार्ज किए जाने की तैयारी शुरू हो गई है।
कोरोना को हराकर दो और युवकों ने जीती जंग-  
दमोह में कोरोना को हराकर आगे बढ़ने का सिलसिला जारी है। आज शाम एक बार फिर से जिला चिकित्सालय से दो मरीजों को स्वस्थ्य होने के बाद डिस्चार्ज किया गया। खुशियों का यह कारवां आगे बढ़ने से यहां पर खुशी का माहौल था। शाम करीब 07 बजे दो मरीज एम्बुलेंस में सवार होकर अपने गृह ग्राम की ओर रवाना हुए। इस अवसर पर इन दोनों कोविड-19 के मरीजों का अस्पताल परिवार द्वारा फूलमाला पहनाकर स्वागत कर रवाना किया गया। 
यहां मौजूद सभी ने इनका ताली बजाकर स्वागत भी किया। इस प्रकार जिले से तीन मरीज स्वस्थ्य होकर अपने घरों में पहुंच गये। इस अवसर पर सिविल सर्जन डॉ. ममता तिमोरी, आरएमओ डॉ. दिवाकर पटैल, डॉ. विशाल शुक्ला, डॉ. नामदेव, डॉ. बजाज सहित अन्य चिकित्सक और स्वास्थय कर्मी मौजूद रहे। सिविल सर्जन डॉ. ममता तिमोरी ने कहा दोनों मरीज स्वस्थ्य होकर घर जा रहे हैं। डॉ. दिवाकर ने कहा मरीज ठीक होकर जाता है, तो सबसे ज्यादा प्रसन्नता डॉक्टर को ही होती है। उन्होंने कहा अगले दो-तीन दिन में तीन-चार मरीज डिस्चार्ज होंगे।
इधर सीएमएचओ डा. तुलसा ठाकुर ने आज आई कोविड 19 रिपोर्टस के बार में मीडिया को जानकारी देते हुए बताया कि इनमें से तीन लखरोनी पथरिया क्षेत्र के है जो पहले से कोरेनटाईन में थे।
कलेक्टर ने लखरौनी कंटेनमेंट जोन की जानकारी 
दमोह। कलेक्टर श्री तरूण राठी ग्राम लखरौनी पहुंचे। उन्होंने यहां कंटेनमेंट जोन के संबंध में चर्चा कर पुलिस, राजस्व एवं अन्य संबंधित अधिकारियों को आवश्यक दिशा निेर्देश दिये। इस अवसर पर एसडीएम भारती देवी मिश्रा, एसडीओ पुलिस के.बी. उपाध्याय, तहसीलदार आलोक जैन, टीआई श्री कुसमाकर, सीबीएमओ डॉ. मिन्ज, सीईओ जनपद पंचायत विनोद जैन सहित अन्य संबंधित अधिकारी मौजूद रहे। 

कलेक्टर श्री राठी ने अधिकारियों से कहा कि कंटेनमेंट जोन में कोई भी व्यक्ति होम कोरोन्टाइन का उल्लंघन न करें। प्रत्येक व्यक्ति का मेडिकल टीम प्रतिदिन फॉलोअप लें। होम कोरोन्टाइन का उल्लंघन करने पर 2 हजार रूपये का जुर्माना किया जायेगा, यह आमजन को अवगत करा दिया जाये। उन्होंने सीबीएमओ डॉ. मिन्ज को आवश्यक दिशा निर्देश दिये। कंटेनमेंट जोन में यह व्यवस्था 21 दिन तक रहेगी। यहां पर मेडिकल टीम द्वारा कल सुबह से घर-घर सर्वे किया जायेगा।
गढ़ाकोटा में पूर्व मंत्री भार्गव के यहां कार्यरत चार लोगों की रिपोर्ट पाजेटिव आने पर सागर शिफ्ट किया..
गढ़ाकोटा शहर में पूर्व नेता प्रतिपक्ष गोपाल भार्गव के दमोह रोड स्थित निवास गणनायक में कार्यरत चार लोगों की कोविछ 19 जांच रिपोर्ट पाजेटिव आने से हड़कंप के हालात निर्मित हो गए। शविवार शाम प्रशासन ने इन चार लोगों घरों तथा आसपास के क्षेत्र को कंटेनमेंट कर एरिया को सील करने की कार्यवाही की। 
 वहीं चारों मरीजों को 108 से सागर रवाना किया गया।  इस कार्यवाही में रहली एसडीएम जितेंद्र पटेल तहसीलदार यशवंत कुल्हाड़ा, नायब तहसीलदार अनिल नरवरिया के साथ बागोडा थाना के प्रभारी ए एन अरजरिया के साथ अन्य अधिकारी-कर्मचारी मौजूद रहे। 
 सीएम दिग्विजय सिंह ने मजदूरों की व्यथा सुनी
सागर। पूर्व मुख्यमंत्री दिग्विजय सिंह शनिवार दोपहर दमोह से सागर जाते समय बहेरिया चैराहे के समीप दिन भर से परेशान हो रहे प्रवासी मजदूरों को देखकर रुक गए ।जहां श्री सिंह ने सभी का हाल-चाल जाना। नोएडा दिल्ली से घर छत्तीसगढ़ के जिला मुंगेली जाने के लिए निकले लगभग 51 महिला,पुरुष,बच्चे तथा 8 लोग छिंदवाड़ा के  शामिल थे।पूर्व मुख्यमंत्री श्री दिग्विजय सिंह, मध्य प्रदेश कांग्रेस कमेटी के कार्यकारी अध्यक्ष एवं पूर्व मंत्री श्री सुरेंद्र चैधरी को प्रवासी मजदूरों ने बताया कि हम लोग नोएडा दिल्ली से बस के द्वारा यहां तक आए हैं लेकिन सुबह से घंटो बीत जाने के बाद भी यह कोई हमारी सुध नहीं ले रहा है। जिसपर पूर्व मुख्यमंत्री श्री दिग्विजय सिंह सभी प्रवासी मजदूरों को उनके घरों तक भेजने की व्यवस्था करने सागर जिले के कलेक्टर दीपक सिंह  को निर्देशित किया।इस दौरान जिला कांग्रेस के कार्यकारी अध्यक्ष अखलेश मोनी केशरवानी, युवा कांग्रेस अध्यक्ष अशरफ खान, देवेन्द पटैल, राजेश दुबे, आर. आर. पारासर, पुष्पेंद्र सिंह, देवेंद्र कुर्मी, अक्षय दुबे आदि मौजूद थे।
पूर्व मुख्यमंत्री पहुंचे पूर्व मंत्री के निवास पर
सागर/  मध्य प्रदेश शासन के पूर्व मुख्यमंत्री श्री दिग्विजय सिंह अल्प प्रवास पर सागर आए जहां सागर से भोपाल जाते समय श्री दिग्विजय सिंह प्रदेश कांग्रेस कमेटी के कार्यकारी अध्यक्ष एवं पूर्व मंत्री सुरेंद्र चौधरी के भगवान गंज स्थित निवास पर पहुंचे । जहां  श्री  दिग्विजय सिंह कांग्रेस जनों से चर्चा उपरान्त भोपाल के लिए रवाना हुए। इस दौरान अनेक कांग्रेस जन मौजूद थे।

Post a Comment

0 Comments