Ticker

6/recent/ticker-posts

सागर छतरपुर हाईवे पर पॉलिथीन के बंडलों से भरा ट्रक पलटा.. आधा दर्जन मजदूरों की मौत, बच्चों सहित करीब डेढ़ दर्जन घायल.. मुंबई से यूपी के बस्ती जा रहा था ट्रक.. बक्सवाहा बंडा शाहगढ़ की पुलिस मदद के लिए मौके पर जुटी रही..

सागर छतरपुर हाईवे पर पॉलिथीन से भरा ट्रक पलटा.. 
सागर। छतरपुर कानपुर हाईवे पर दलपतपुर के पास दिल दहला देने वाला दर्दनाक हादसा सामने आया है। जिसमें आधा दर्जन मजदूरों की मौत हो गई वहीं करीब डेढ़ दर्जन लोग घायल हो गए। हादसे की जानकारी लगने पर सागर छतरपुर से पुलिस प्रशासनिक अधिकारियों के अलावा बक्सवाहा बंडा शाहगढ़ की पुलिस मौके पर पहुंची और घायलों को इलाज के लिए अस्पताल ले जाया गया।
प्राप्त जानकारी के अनुसार शनिवार सुबह सागर कानपुर हाइवे पर बक्सवाहा थाना अंतर्गत दलपतपुर के सेमरा पुल के पास पॉलिथीन के बिण्डलो से भरा एक ट्रक अनियंत्रित होकर पलट गया। मुंबई से  यूपी के बस्ती जिला जा रहे ट्रक में करीब तीन दर्जन प्रवासी मजदूर भी सवार थे। जो हादसे का शिकार हो गए तथा इनमें से आधा दर्जन काल कल्वित हो गए। दर्दनाक हादसे में घायल बच्चों सहित करीब डेढ़ दर्जन लोगों को इलाज के लिए अलग-अलग अस्पतालों में भेजा गया है जहां कुछ लोगो की हालत चिंताजनक बनी हुई है।
घटना की जानकारी लगने पर सागर तथा छतरपुर के वरिष्ठ पुलिस प्रशासनिक अधिकारियों ने तत्काल आसपास के थाना क्षेत्रों को चौकी पर पहुंचने के निर्देश देते हुए राहत बचाव कार्य शुरू कराया वहीं स्थानीय लोगों ने घायलों को अस्पताल पहुंचाने तथा हंड्रेड डायल 108 को सूचना दी। मामले में विस्तृत जानकारी की प्रतीक्षा की जा रही है। वही बताया जा रहा है कि ट्रक चालक नशे में धुत्त था। कुछ देर पहले ही उसने बंडा में गाड़ी रोककर जमकर शराब पी थी..

Post a Comment

0 Comments