Ticker

6/recent/ticker-posts

पूर्व प्रधानमंत्री स्व. इंदिराजी के जन्म दिन पर.. विधायक राहुल सिंह ने किया रक्तदान.. विधायक रामबाई ने अंतर विवि महिला बालीवाल प्रति. समापन पर खिलाड़ियों को किया पुरूष्कृत.. कलेक्टर तरूण राठी ने दिलाई राष्ट्रीय अखण्डता की शपथ..

कांग्रेसजनों ने जिला अरूपताल में रक्तदान किया
दमोह। देश की प्रथम महिला प्रधानमंत्री आयरन लेडी श्रीमती इंदिरा गांधी के जन्म दिवस के अवसर पर जिला चिकित्सालय में फल वितरण और रक्तदान कार्यक्रम का आयोजन शहर कांग्रेस कमेटी द्वारा किया गया। इस अवसर पर विधायक राहुल सिंह के साथ शहर काग्रेस अध्यक्ष यशपाल ठाकुर, प्रवक्ता आशुतोष शर्मा, विधायक प्रतिनिधि पवन गुप्ता, गोविंद सिंह, गोरव राय, कृष्णा पटेल आदि ने रक्तदान किया।
इस असवर पर विधायक राहुल सिंह ने जिला चिकित्सालय के विभिन्न वार्डो मे पहुँचकर मरीजो का हाल जाना और फल वितरण भी किया तथा अस्पताल की व्यवस्थाओ का जायजा भी लिया। श्री राहुल सिंह ने अस्पताल मे चल रहे निर्माण कार्यों की भी जानकारी ली। विधायक जी ने कहा कमलनाथ सरकार आम आदमी को बेहतर इलाज सुविधाए मुहैया कराने की दिशा मे काम कर रही हैं।
 इस अवसर पर सतीश जैन कल्लन भैया,  पूर्व नगर पालिका अध्यक्ष मनु मिश्रा, लालचंद राय, कांग्रेस सेवादल अध्यक्ष वीरेन्द्र ठाकुर, युवक कांग्रेस अध्यक्ष  मंजीत यादव, राशू चैहान,  दीपक मिश्रा, वीरेंद्र सोनी सहित बड़ी संख्या में कांग्रेसजन पार्षद गण मौजूद थे।
कलेक्टर तरूण राठी ने दिलाई राष्ट्रीय अखण्डता की शपथ.
दमोह।  राज्य शासन ने इस वर्ष 19 से 25 नवम्बर 19 तक कौमी एकता सप्ताह मनाने का निर्णय लिया है। इसी के तहत आज कलेक्टर तरूण राठी ने कलेक्टर कार्यालय में अधिकारी-कर्मचारियों को राष्ट्रीय अखण्डता की शपथ दिलाई। 
इस मौके पर अपर कलेक्टर आनंद कोपरिहा, संयुक्त कलेक्टर नारायण सिंह ठाकुर, एसडीएम रविन्द्र चैकसे, डिप्टी कलेक्टर भाव्या त्रिपाठी, एनआईसी प्रबंधक मनोज शर्मा, राकेश हजारी सहित विभिन्न विभागों के अधिकारी-कर्मचारी मौजूद थे।
विधायक रामबाई ने खिलाड़ियों को पुरस्कार बांटे-
 दमोह। रामबाई गोविंद सिंह परिहार विधायक पथरिया द्वारा अंतर विश्वविद्यालय महिला वालीवाल राज्य स्तरीय प्रतियोगिता का शासकीय महाविद्यालय पथरिया में पुरस्कार वितरण किया गया । फायनल मैच जबलपुर एवं भोपाल संभाग के मध्य खेला गया जिसमें भोपाल संभाग की टीम विजेता रही।, इस अवसर गौरव पटेल, भूपेंद्र सोनी विधायक प्रतिनिधि, श्री सचिन खरे अध्यक्ष जनभागीदारी समिति पथरिया की विशेष उपस्थिति रही। 

                                          
विधायक रामबाई गोविंद सिंह परिहार द्वारा प्रदेश के विभिन्न संभागों से आयी बालिकाओं का उत्साहवर्धन करते हुए कहा गया वह खेल सिर्फ जीतने के लिए नहीं बल्कि देश प्रदेश को आगे ले जाने के उद्देश्य से खेलें। विधायक महोदय द्वारा सभी को संबोधित करते हुए कहा गया कि जीवन के किसी भी क्षण में मैं प्रदेश की किसी भी बालिका के काम आ सकूं यह मेरा सौभाग्य होगा, विधायक महोदय द्वारा सभी खिलाड़ियों का उत्साहवर्धन किया गया। अभिजीत जैन की रिपोर्ट

Post a Comment

0 Comments